Jump to content
वतन की उड़ान: इतिहास से सीखेंगे, भविष्य संवारेंगे - ओपन बुक प्रतियोगिता ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

Vidyasagar.Guru

Administrators
  • Posts

    17,741
  • Joined

  • Last visited

  • Days Won

    592

 Content Type 

Forums

Gallery

Downloads

आलेख - Articles

आचार्य श्री विद्यासागर दिगंबर जैन पाठशाला

विचार सूत्र

प्रवचन -आचार्य विद्यासागर जी

भावांजलि - आचार्य विद्यासागर जी

गुरु प्रसंग

मूकमाटी -The Silent Earth

हिन्दी काव्य

आचार्यश्री विद्यासागर पत्राचार पाठ्यक्रम

विशेष पुस्तकें

संयम कीर्ति स्तम्भ

संयम स्वर्ण महोत्सव प्रतियोगिता

ग्रन्थ पद्यानुवाद

विद्या वाणी संकलन - आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रवचन

आचार्य श्री जी की पसंदीदा पुस्तकें

Blogs

Events

Profiles

ऑडियो

Store

Videos Directory

Everything posted by Vidyasagar.Guru

  1. ‘फास्ट फूड’ के चलन ने संसार को जकड़ लिया है जबकि इसमें शुद्धता की कोई गारंटी नहीं होती : आचार्यश्री वर्तमान समय में ‘फास्ट फूड’ के चलन ने संपूर्ण संसार को जकड़ लिया है। फास्ट फूड वह जहर है जिसमें शुद्धता की कोई गारंटी नहीं होती एवं साथ ही वह शाकाहारी है कि नहीं इसकी भी कोई प्रमाणिकता नहीं रहती।‘फास्ट फूड’ का असर सबसे ज्यादा बच्चों में देखा जाता है। उसकी मुख्य वजह हम बच्चों को समय से घर में ही बनी शुद्ध वस्तुओं को समय के अभाव में उपलब्ध नहीं करा पाते या आलस्य के कारण बच्चों को बिना देखे समझे कुछ भी खिलाते रहते हैं। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, उसकी मानसिक स्थिति एवं याददाश्त पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यह बात नवीन जैन मंदिर में अाचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने प्रवचन देते हुए कही। उन्हाेंने कहा कि ‘जैसा खाओ अन्न वैसा होवे मन’ इसको हम सभी ने चरितार्थ होते देखा है। राष्ट्र में व्याप्त जितने भी जघन्य कृत्य हिंसा, उपद्रव आदि होते हैं उनमें से अधिकांश मामलों में व्यक्ति की तामसिक प्रवृत्ति ही काम करती है। उन्हाेंने कहा कि स्वर्ण को शुद्धता के लिए एक बार नहीं अनेक बार तपाना पड़ता है। फिर उसे आप कहीं भी कैसे भी रखो या उपयोग करो उसकी शुद्धता में वर्षों बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ता। इसके विपरीत लोहा में अवधि पर्यंत जंग भी लग सकती है और वह खराब भी हो सकता है। व्यक्ति का व्यक्तित्व एवं कृतित्व स्वर्ण की तरह ही खोट रहित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुरी आदतों को त्याग करने के लिए हमें संकल्पित होने की महती आवश्यकता है। संकल्प शक्ति से ही इस जीव का कल्याण हो सकता है। व्यक्ति किसी भी नशे को त्याग करने के लिए एवं छोटे से नियम लेने के लिए भी समय सीमा में बांधना चाहता है। एेसा प्रतीत होता है, जैसे किसी वस्तु की नीलामी चल रही है। भैया! ऐसा नहीं होता, नियम तो पूर्ण संकल्प, भक्ति, समर्पित भावना के साथ ही लिया जाता है। यदि जबरदस्ती नियम दे भी दिया जाए तो वह अधिक समय तक कारगार सिद्ध नहीं हो सकता। आचार्यश्री ने कहा कि व्यक्ति को घर की बनी शुद्ध एवं पौष्टिक वस्तुएं या व्यंजन अच्छे नहीं लगते उसे तो होटल का खाना ही अच्छा लगता है यह धारणा ठीक नहीं है। शरीर के प्रति मोह का त्याग एवं जिव्हा इंद्रिय को वश में करने की कला से हमें पारंगत होना जरूरी है। बाहर के वस्तुओं के प्रति आकर्षण का भाव हमारे चारित्र पर भी दुष्प्रभाव डाल सकता है। हम जब फास्ट फूड के त्याग की बात करते हैं, तब तुम्हारी इसके प्रति अशक्ति के भाव दृष्टिगोचर होने लगते हैं। तरह-तरह के बहानेबाजी एवं तुम्हारे कंठ अवरूद्ध हो जाते हैं। कोई भी प्रिय वस्तु का त्याग करना या कोई छोटा सा नियम लेने में भी इस शीतकाल में भी व्यक्ति को पसीना आने लगता है। कर्मों की मुक्ति की बात करो तो कंपकपी छूटने लगती है, फिर हम कैसे कर्मों की निर्जरा कर पाएंगे। सच्चे देव, शास्त्र, गुरू के प्रति श्रद्धान जरूरी है। हमें यदि अपने शरीर को निरोग रखना है तो सात्विक भोजन ग्रहण करना होगा। गरिष्ट भोजन एवं प्रचुर मात्रा में तेल, घी की वस्तुओं के सेवन से बचना होगा, तब ही आत्म कल्याण कर पाओगे।
  2. मृत्यु कभी हमारी ओर आती दिखाई नहीं देती, लेकिन हर पल हमारे साथ खड़ी है: आचार्यश्री हमारा मन बंदर की तरह चंचल एवं उछालें भरता है, बंदर तो फिर भी अपने बच्चों के साथ एक डाल से दूसरी डाल पर उछल-कूद करता हुआ अपने लक्ष्य से विमुख नहीं होता परन्तु हमारा मन यदा-कदा कहीं भी चला जाता है। यह बात नवीन जैन मंदिर प्रांगण में प्रवचन देते हुए आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने कही। उन्हाेंने कहा कि अपने मन पर निगरानी रखें। इस बात का पूरा ध्यान रखें, मन को सदा स्वच्छ रखें, क्योंकि परमात्मा भी स्वच्छ मन में ही प्रवेश करता है। मन में किसी के प्रति राग द्वेष के भाव न रखें। मन को पाप, वासना, क्रोध, अहंकार, कामना से दूर रखें। मन स्वार्थ में नहीं, परमार्थ में जिएं, इसका ख्याल रखेें। जिसका मन पवित्र है, वह सबके लिए सुख समृद्धि ही मांगता है। सबकी भलाई में ही अपनी भलाई है। उसका जीवन पत्थरों की तरह नहीं, फूलों की तरह होता है, फूलों में प्राण भी होते है और सौंदर्य भी होता है, उसके जीवन में होश और प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि मन तो विचारों का विश्वविद्यालय है, कुंभ का मेला है। मन तो वह चाैराहा है, जहां से हर पल विचारों के यात्री गुजरते रहते हैं। बेहोशी और मूर्छा में जीने वाला मन ही दूसरों के प्रति अशुभ चिन्तन करता है। दुनिया में जितने पाप, अपराध, हत्याएं आदि होते हैं, वे सब बेहोशी में होते हैं, अतः मूर्छा से ऊपर उठें और होश में जीएं। मूर्छा ही मृत्यु है और होश ही जीवन है। होश में हम क्रोध नहीं कर सकते, होश में हम किसी को अपशब्द नहीं कह सकते। होश में हम किसी की हत्या अादि कुछ नहीं कर सकते, अतः पाप और अनर्थ से बचना है, तो जीवन में होश की साधना अनिवार्य है। जो हम अपने लिए चाहते हैं, वह दूसरों के लिए भी चाहें। उन्होंने कहा कि जीवन के प्रति थोड़ा गंभीर होना आवश्यक है। किसी बहती नदी को देखकर सोचें कि जिस प्रकार नदी का जल बहता जा रहा है, उसी प्रकार मेरी जिन्दगी भी भागी जा रही है। नदी अन्ततः सागर में विलीन होने की अभिलाषा लेकर गतिमान है और मेरी जिन्दगी भी मृत्यु रूपी खाड़ी में गिरने को आतुर है। घड़ी के सेकंड के कांटे की तरह बचपन भाग रहा है, मिनट के कांटे की तरह जवानी बीत रही है और घंटे का कांटा बुढ़ापे का प्रतीक है। इसी प्रकार मृत्यु हमारी ओर कभी आती दिखाई नहीं देती है, लेकिन हर पल अपने साथ खड़ी है। डूबते सूरज को देखकर सोचें, एक दिन मेरा जीवन रूपी सूरज भी इसी प्रकार डूब जाएगा। जीवन क्षण मात्र का होता है, अतः यह नश्वर शरीर चिता पर पहुंचे, इससे पहले अपनी चेतना जगा लें। जो जीवन को उत्सव मानकर जीते हैं, उनकी मृत्यु ही महोत्सव का रूप ले पाती है।
  3. स्थान एवं पता - श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पटेरिया जी, गढ़कोटा, जिला- सागर (म.प्र.) निकटतम प्रसिद्ध स्थान का नाम - श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, पटनागंज, रहली,जिला- सागर (म.प्र.), श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, बीनाबारहा,देवरी, जिला- सागर (म.प्र.), श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर, जिला- दमोह (म.प्र.) साइज़ - 21 फुट पत्थर - वंडर मार्बल लागत - 5,54,878रूपये पुण्यार्जक का नाम - इंजी. आशीष - सुम्बुल, किंजल, रोणित, सानिया जैन व डॉ. मनीष - डियाना, बोधि जैन सुपुत्र श्रीमती सुषमा जैन निवासी टेक्सास ह्यूस्टन अमेरिका ने अपने पिताजी स्वर्गीय श्री रमेश चंद जैन सुपुत्र स्वर्गीय लाला मोतीलाल जैन (दूधाहेड़ी वाले ) की स्मृति मे बनवाया | शिलान्यास तारीख - 9 - जून - 2018 शिलान्यास सानिध्य प्रतिष्टाचार्य - ब्र.प. सुभाषचन्द्र जैन दमोह म.प्र लोकार्पण तारीख - 16 - जुलाई - 2018 लोकार्पण सानिध्य पिच्छीधारी - आर्यिका 105 कुशलमति माताजी ससंघ, बा.ब्र. राजकुमारी दीदी दमोह , बा.ब्र. सुनीता दीदी पिंडरई, बा.ब्र. सुनीता दीदी राहतगढ़, बा.ब्र. संगीता दीदी गढ़ाकोटा, ब्र. कमलादेवी जैन दमोह बा.ब्र. डॉ. सत्येन्द्र जैन दमोह लोकार्पण सानिध्य राजनेता - प. श्रेयांश शास्त्री सागर, क्षेत्र के पदाधिकारी, श्री अनिल सांघेलिया अध्यक्ष श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पटेरिया जी, गढ़ाकोटा, जिला- सागर (म.प्र.) 2-श्री अमित चौधरी महामंत्री, श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पटेरिया जी, गढ़ाकोटा
  4. मुनि श्री योगसागर जी ससंघ दमोह में विराजमान है |
  5. आचार्य श्री ने कहा व्यक्ति को विपरीत परिस्थितियों में घबराना नहीं चाहिए व्यक्ति को कभी भी विपरीत परिस्थितियों में घबराना नहीं चाहिए। प्रतिकूलता में ही हमारी अग्नि परीक्षा होती है। लक्ष्य निर्धारण करने के बाद जब तक हम अपने लक्ष्य की पूर्ति न कर लें तब तक पथिक को विश्राम नहीं करना चाहिए। जो रुक गया, ठहर गया समझो वह अपने लक्ष्य से विमुख हो गया। चलने का नाम ही जिंदगी है। यह बात नवीन जैन मंदिर में प्रवचन देते हुए आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने कही। उन्हाेंने कहा कि रुकने के बाद पुनः कार्य शुभारंभ करने में वह उत्साह नहीं रहता जो निरंतर कार्य करने में मिलता है। खरगोश एवं कछुआ की कहानी से हम भलीभांति परिचित हैं। नाव को पतवार के सहारे समुद्र पार किया जा सकता है। सच्चे देव, शास्त्र, गुरू का अवलंबन से ही व्यक्ति का मोक्षमार्ग प्रशस्त होता है। उन्हाेंने कहा कि प्रभु जैसी महान हस्ती अनंत शक्तिशाली ने जब तुझे जाना माना किंतु नहीं स्वीकारा, तो तू अनंतकाल से अनंत पर द्रव्यों को जानता नहीं फिर भी इन्हें स्वीकार कर रहा है यह क्या हो गया तुझे। क्या स्वयं को प्रभु से भी अधिक शक्तिशाली मान बैठा है। यदि तूने स्वयं को जाना होता, आत्म सत्ता को माना होता तो पर को स्वीकारने का यह दुष्कृत्य कभी नहीं करता। धन्य हैं वह प्रभो! जिन्होंने तेरी अतीत-अनागत की अनंत पर्यायों को जाना और जैसा जाना वैसा ही माना, क्योंकि उनमें अनंत सहजता सरलता प्रकट हो जाने से जानने जैसा ही मानना हो गया परंतु उन्होंने तुझे स्वीकार नहीं किया, क्योंकि वे पहले ही स्वयं अपने को स्वीकार चुके हैं। किसी एक को ही उपयोग में स्वीकारना होता है, स्व को या पर को। किसे स्वीकारना चाहते हो। आचार्यश्री ने कहा कि कौरवों ने श्रीकृष्ण और समूची सेना इन दोनों में से सेना को चुना, आखिर हार गए किंतु पाण्डवों के पास श्रीकृष्ण जैसे सारथी थे वे जीत गए। हमारा सारथ्य हम अकेले ही कर सकते हैं पर को स्वीकारते ही परेशानी शुरू हो जाती है उसका ध्यान रखना होता है, क्योंकि उसे स्वीकारा है, संबंध जोड़ा है। यद्यपि स्वभाव में पर का संबंध है ही कहां, किंतु संबंध का भ्रम तो पाल ही लिया।
  6. दिगम्बर जैन समाज बागीदौरा जिला - बांसवाडा (राजस्थान) संत शिरोमणि संयम कीर्ति स्तंभ स्थान - आचार्य विद्यासागर सर्कल बागीदौरा, बागीदौरा से बांसवाडा मुख्य सडक मार्ग पर साईज - 27.5 फीट पत्थर - संगमरमर लागत - 11 लाख रू. निर्माण पुण्यार्जक - शाह प्रशीष/कन्हैयालालजी बागीदौरा मेहता अभिषेक/हीरालालजी बागीदौरा दोसी पुनमचन्दजी/दोवाचन्दजी बागीदौरा (पी. डी. परिवार) गॉधी वर्धमान/मगनलालजी (अनमोल पेट्रोल पंप बागीदौरा) दोसी मीठी बेन/रतनपालजी/नाथुलालजी बागीदौरा दोसी धीरज/राजेन्द्र कुमार बागीदौरा (मन मोबाईल) सवोत निखिल/रमेशचन्द्रजी बागीदौरा दोसी बसंती बेन/रतनलालजी बागीदौरा शाह जीतमल/नाथुलालजी A.V.S. परिवार बागीदौरा दिगंबर जैन समाज बागीदौरा जी.पी.एस. लोकेशन - https://goo.gl/maps/fEVpkYmUdZ42 शिलान्यास तारीख - 16 जून 2018 शिलान्यास-मार्गदर्शन प्रेरणा - परम पूज्य मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ससंघ, मुनि श्री समतासागरजी महाराज ससंघ लोकार्पण तारीख - 18 नवम्बर 2018 लोकार्पण सान्निध्य - प.पू. वात्सल्य मूर्ति मुनिश्री समतासागरजी महाराज, प.पू. ऐलक श्री निश्चयसागरजी महाराज मुख्य अतिथि - श्री महावीरजी अष्टगे, श्रीमति अलका अष्टगे सदलगा, कर्नाटक लोकार्पण कर्ता का विवरण - मास्टर अतिशय श्रीमति लीना - श्री सुलभ दोसी, श्रीमति शैला - श्री अशोक कुमार दोसी हाल मुकाम मुम्बई (निवासी - बागीदौरा) कार्यकारिणी समिति - आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज 50वां संयम स्वर्णिम महोत्सव समिति दिगम्बर जैन समाज बागीदौरा अध्यक्ष - विनोद चन्द्र दौसी (मो. नं. - 7073549357) सदस्य - महेन्द्र दोसी, जयन्तिलाल मेहता, केसरीमल मेहता, दिलीप M. दोसी
  7. स्थान एवं पता - खातेगॉव जिला- देवास म.प्र. (सिध्दोदय सिद्धक्षेत्र , नेमावर जिला- देवास म.प्र.) साइज़ - 27 फीट पत्थर - वंडर मार्बल लागत - 6 लाख रुपये पुण्यार्जक का नाम - सकल दिगम्बर जैन समाज , खातेगाँव जी पी एस लोकेशन - नेशनल हाईवे एन एच 59 ऐ पोस्ट ऑफिस के सामने , खातेगॉव जिला- देवास (म.प्र.) शिलान्यास तारीख - 21 अक्टूबर 2017 शिलान्यास सानिध्य (पिच्छीधारी) - परम पूज्य आर्यिका मां श्री आदर्शमति माताजी की संघस्थ आर्यिका 105 अन्तरमति जी (7 आर्यिका) संसघ के सानिध्य में समापन्न हुआ। शिलान्यास सानिध्य प्रतिष्टाचार्य - ब्रम्हचारी मनोज भैया (ललन भैया), जबलपुर शिलान्यास सानिध्य राजनेता - डाली जोशी नरेन्द्र चौधरी (नंदू ) भाजपा जिला महामंत्री कमल कासलीवाल (भुरू) पार्षद लोकार्पण तारीख - 7 जुलाई 2018 लोकार्पण सानिध्य पिच्छीधारी - परम पूज्य आर्यिका मां श्री आदर्शमति माताजी की संघस्थ, आर्यिका 105 दुर्लभमति माताजी, आर्यिका 105 अन्तरमति जी (19 आर्यिका) संसघ के सानिध्य में समापन्न हुआ। लोकार्पण सानिध्य राजनेता - नगर परिषद अध्यक्ष:- निलेश जोशी , उपाध्यक्ष:- दिनेश रावडिया , पार्षद:- कमल कासलीवाल (भुरू) भाजपा जिला महामंत्री:- नरेन्द्र चौधरी (नंदू )
  8. खुरई । सुल्तानगंज तह. बेगमगंज जिला रायसेन (म.प्र.) में भूगर्भ से प्राप्त लगभग 700 वर्ष पुरानी पूज्य मुनिसुव्रतनाथ भगवान की प्रतिमा जी के दर्शन पूज्य आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी ने किए एवं कहा यह मनोज्ञा एवं चमत्कारी भगवान हैं एवं उनकी प्रतिष्ठा कराई जाए। सुल्तानगंज समाज को प्रतिष्ठा के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
×
×
  • Create New...