Jump to content
वतन की उड़ान: इतिहास से सीखेंगे, भविष्य संवारेंगे - ओपन बुक प्रतियोगिता ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

Vidyasagar.Guru

Administrators
  • Posts

    17,741
  • Joined

  • Last visited

  • Days Won

    592

 Content Type 

Forums

Gallery

Downloads

आलेख - Articles

आचार्य श्री विद्यासागर दिगंबर जैन पाठशाला

विचार सूत्र

प्रवचन -आचार्य विद्यासागर जी

भावांजलि - आचार्य विद्यासागर जी

गुरु प्रसंग

मूकमाटी -The Silent Earth

हिन्दी काव्य

आचार्यश्री विद्यासागर पत्राचार पाठ्यक्रम

विशेष पुस्तकें

संयम कीर्ति स्तम्भ

संयम स्वर्ण महोत्सव प्रतियोगिता

ग्रन्थ पद्यानुवाद

विद्या वाणी संकलन - आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रवचन

आचार्य श्री जी की पसंदीदा पुस्तकें

Blogs

Events

Profiles

ऑडियो

Store

Videos Directory

Everything posted by Vidyasagar.Guru

  1. मुनि श्री 108 अक्षयसागरजी महाराज ससंघ का मंगल विहार आज धरणगांव से पारोला की ओर हुआ ।
  2. परम पूज्य संतशिरोमणी आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य नियमसागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार औरवाड से बुबनाळ की ओर हुआ।
  3. महापुरुषों की जीवनी को याद कर उनसे प्रेरणा लें: आचार्य श्री श्रावक को अनेक समस्याएं हैं, कोई चिंता नहीं। एक साथ छक्का न सही, एक-एक रन तो वह बना ही सकता है। उसके बाद भी वह आउट हो सकता है। जीवन का भी एवं प्रत्येक नियम का भी ऐसा ही खेल चलता है। इसलिए व्यक्ति को बहुत संभलकर चलना पड़ता है। वाहन कोई भी हो वह बिना पेट्रोल के नहीं चलता। संकल्प पूर्वक अष्टमी, चतुर्दशी आदि पर्वों पर जो भी व्यक्ति उपवास, एकाशन आदि करता है तो उसका उसे लाभ जरूर मिलता है, इसके विपरीत यदि विकल्पों सहित कोई नियम व्यक्ति लेता है तो उसका फल उसको उतना नहीं मिल पाता। इसलिए आचार्यों ने द्रव्य, क्षेत्र, कालभाव के अनुसार ही त्याग, दान आदि करने को कहा है, फिर भी दूसरों को देखकर भाव तो होते ही हैं। यह बात मंगलधाम परिसर में प्रवचन देते हुए आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि घर का मालिक भले ही कोई भी हो परंतु अधिकांश समय यह देखने में आया है कि चलती गृहमंत्री की ही है। गृहमंत्री के पूछे बिना कोई भी कार्य करने से कलह बढ़ सकती है। विद्या अध्ययन करने वाले प्रत्येक छात्र को परीक्षा तो देनी ही पड़ती है। परीक्षा में पास या फेल होना उसके अथक श्रम के परिणाम स्वरूप ही मिलता है। इसी प्रकार गृहस्थ जीवन में भी कई प्रकार के विकल्प होते हैं। कर्म निर्जरा भी उसी अनुरूप होती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति त्याग, दान आदि तो कर देता है लेकिन उसका फल उसको जैसा उसका कर्मोदय होगा वैसा ही मिलेगा। सच्चे देव, शास्त्र, गुरू पर श्रद्धान रखो। यदि भूख नहीं तो मेवा, मिष्ठान किस काम का। व्यक्ति को हमेशा कर्म की निर्जरा के लिए सतत प्रयास करते रहना चाहिए। जो भी उदय में आए उसे समतापूर्वक निर्वाहन करना चाहिए। महापुरुषों की जीवनी को याद कर उनसे प्रेरणा लें। जब तक बीमारियों को जानेंगे नहीं तब तक उसका निदान संभव नहीं। आचार्यश्री ने कहा कि मेरे पास जो भी आता है उसमें से अधिकांश व्यक्ति रोते हुए ही आते हैं। बहुत ही विरले व्यक्ति होते हैं जो हंसते हुए आते हैं। हर पल वह रोता ही रहता है। बहुत कम व्यक्ति होते हैं जो संतोषी होते हैं। संतोषी बहुत बड़ा गुण है। यहां पर राजा हो या रंक सबकी अपनी-अपनी परेशानियां हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति पर कितनी भी प्रतिकूल परिस्थितियां क्यों न आ जाएं कर्म निर्जरा के लिए उसको हंसते-हंसते सहन कर लेना चाहिए। प्रतिकूलता में जो अनुकूलता का अनुभव करे उसे ही ’आनंदधाम’ मिलता है। आचार्यश्री की आहारचर्या सुशील, सुनील, श्रीपाल, सुबोध, कालू मोदी परिवार के यहां संपन्न हुई।
  4. अहंकार पतन और समर्पण उन्नति की ओर ले जाता है: आचार्यश्री अहंकार ही दुख का बड़ा कारण है, जीवन की मूलभूत समस्या अहंकार है। मैं भी कुछ हूं यह जो सोच है यही अहंकार है। अहंकार का जोर इतना जबरदस्त रहता है कि वह धर्म को भी अधर्म बना देता है। पुण्य को पाप में बदल देता है। अहंकार को सत्य समझाना अत्यंत कठिन कार्य है। यह बात नवीन जैन मंदिर में प्रवचन देते हुए आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि अहंकार अंधा है। अहंकारियों की स्थिति अंधों जैसी होती है। उनके पास आंखें होती हैं लेकिन फिर भी उन्हें दिखाई नहीं देता। रावण की पूरी लंका तबाह हो रही थी लेकिन रावण को लंका व अपने खानदान का तबाह होना कहां दिख रहा था। कंस की आंखें थीं लेकिन वह श्रीकृष्ण की शक्ति व सामर्थ्य को कहां देख सका। दुर्योधन आंखों वाला होकर भी क्या अहंकारी नहीं था। अहंकार विवेक का नाश कर देता है। अहंकार से ही क्रोध भी आ जाता है। अहंकार बड़ा खतरनाक है। अहंकार मीठा जहर है। अहंकार ठग है जो मानव को हर पल ठग रहा है। मानव में जो ’मैं’ और ’मेरापन’ है यही अहंकार की जड़ है। मैं ही परिवार का संरक्षक हूं। मैं ही समाज का कर्णधार हूं। मैं ही प|ी और बच्चों का भरण-पोषण कर रहा हूं। यही अहंकार मानव को दुखी बनाए हुए हैं। ऐसा झूठा अहंकार ही मानव को दुखी बना रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारे दांपत्य जीवन में, पारिवारिक व सामाजिक जीवन में जो संघर्ष, मनमुटाव, मनोमालिन्य दिख रहा है, उसका मूल कारण अहंकार है। यदि प|ी पति के प्रति और पति-पत्नी के प्रति, बाप-बेटा के प्रति और बेटा-बाप के प्रति, शिष्य-गुरू के प्रति और गुरू-शिष्य के प्रति समर्पण व सहयोग का रुख अपनाएं तो जीवन में व्याप्त सारी विसंगतियां समाप्त हो जाएं। अहंकार का समाधान विनम्रता है, मृदुता है। जो सुख विनम्रता व मृदुता में है वह अकड़ने में नहीं है। जो मृदु होगा उसे मौत कभी नहीं मिटाएगी। वह देर-सबेर मरेगा तो वह मरकर भी अमर हो जाएगा। राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, क्राइस्ट ये ऐसे महापुरुष हुए हैं जो हमेशा विनम्रता में जिए हैं और अहंकार की गंध इनके किसी व्यवहार में कभी नहीं आई। मान करें तो विनय नहीं और विनय बिना विद्या भी नहीं आती है। अहंकार पतन की ओर ले जाता है और समर्पण उन्नति की ओर। अहंकार मृत्यु की ओर एवं समर्पण परम सुख की ओर। कुतर्क नर्क है, समर्पण स्वर्ग है। आचार्यश्री के प्रवचन के पूर्व बांदरी में आयोजित पंचकल्याणक महामहोत्सव के प्रमुख पात्रों ने समस्त आचार्य संघ को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। आचार्यश्री की आहारचर्या सुभाषचंद्र संदीप रोकड़या के यहां संपन्न हुई ।
  5. स्थान एवं पता - वागवर सम्मेदशिखर सुखोदय तीर्थ नशिया जी नौगामा जिला बांसवाड़ा उदयपुर दाहोद मार्ग बसस्टेंड के पास साइज़ - 21 फीट पत्थर - मकराना संगमरमर लोकार्पण तारीख - 11 नवम्बर 2018 लोकार्पण सानिध्य पिच्छीधारी - मुनि श्री 108 समतासागर जी, एलकश्री निश्चयसागर जी, आर्यिका 105 श्री लक्ष्मीभूषणमती माता जी त्यागी व्रती - बा. ब्र. सुयश प्रदीप भैया अशोक नगर, बा. ब्रह्मचारिणी रिम्पी दीदी लोकार्पण सानिध्य राजनेता - पु. उमड़ अध्यक्ष पी. मोहनलाल छगनलाल लोकार्पण कर्ता - कैलाश मोदी, धनपाल मोतीलाल मुख्यकलश स्थापना करता - पिंडारमिया रतनलाला मीठालाल, केशुभाई खोडनिया, कान्तिलाल जी बडोदिया
  6. स्थान एवं पता - सर्किट हाउस के नीचे NH 75 जवहार रोड छतरपुर (म.प्र.) साइज़ - 21 फीट पत्थर - मकराना लागत - 5,51,000 पुण्यार्जक का नाम - सकल दि. जैन समाज छतरपुर (म.प्र.) आर्थिक सहयोग - प्रेमचंद्र जैन कुपी शिलान्यास तारीख - 15 अगस्त 2017 शिलान्यास सानिध्य प्रतिष्टाचार्य - बा. ब्र. अशोक भैया(लिधौरा), बा. ब्र. दीपक भैया(टेहरका) शिलान्यास सानिध्य राजनेता - नगर पालिका अध्यक्ष श्री मति अर्चना सिंह लोकार्पण तारीख - 10 अक्टूबर 2017 लोकार्पण सानिध्य - बा. ब्र. पारस भैया जी भोपाल विशेष संयोजक - श्री अशोक जैन (बब्बू), महामंत्री (सिंघई सुदेश जैन)
  7. स्थान एवं पता - दयोदय धाम गौशाला धनौरा जिला सिवनी (म. प्र.) साईज - 21 फीट पत्थर - सफ़ेद मार्बल लागत - 1,51,000 पुन्यार्जक का नाम - दयोदया पशु सेवा समिति, श्री दि. जैन स्या. गुरुकुल विद्या. समिति, त्रय मूर्ति जिनालय समिति धनौरा एवं समस्त समाज जी. पी. एस. लोकेशन - 22.31 47.582 N 79.50 13.824 E (दि. जैन त्रय मूर्ति जिनालय धनौरा) शिलान्यास तारीख - 28 मार्च 2017 शिलान्यास सानिध्य पिच्छीधारी - श्री 108 विमल सागर जी महाराज एवं आ.श्री. 108 कंचन सागर जी महाराज शिलान्यास सानिध्य प्रतिष्टाचार्य - स्थानीय पुजारी श्री जिनेश कुमार जी जैन लोकार्पण तारीख - 2 से 8 अप्रैल 2018 गजरथ महोत्सव लोकार्पण सानिध्य पिच्छीधारी - आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज (ससंघ)
  8. मोक्ष कोई दुकान पर तो मिलता नहीं कि जाओ और खरीद लाओ: आचार्यश्री नवीन जैन मंदिर परिसर में आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के प्रवचन जहां अग्नि प्रज्ज्वलित होगी वहां धुंआ तो उठेगा ही। मोक्ष चाहिए है तो मोह का त्याग करना ही पड़ेगा। मोह के त्याग करने के लिए मात्र ‘ह’ को हटाकर ‘क्ष’ ही तो लगाना है। आत्मा अजर अमर है, इसका अस्तित्व भी कभी नष्ट नहीं होता, जो सोया हुआ है उसी को तो जगाना पड़ता है। जो मूर्त होता है वहीं तो मूर्तियों को विराजमान कर पाता है। मोक्ष कोई दुकान पर तो मिलता नहीं कि जाओ और खरीद लाओ। जिसके अंदर मुहर्त है मोक्ष जाने का उसका नाम ही तो अन्तर्मुहर्त है। व्यक्ति कितने भी मुर्छित अवस्था में क्यों न हो, न तो उसका मोह ही कम होता है और न ही खाने-पीने की वस्तुओं का त्याग कर पाता है। यह बात नवीन जैन मंदिर में प्रवचन देते हुए आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने कही। उन्हाेंने कहा कि खाल का ख्याल कितना किया इसकी तरह तरह से हिफाजत की फिर भी खाल ने अपना स्वभाव दिखा ही दिया, हर पल पुरानी होती गई और तू मूढ़ बना इसे देख देखकर यही ‘मैं हूँ’ ऐसा भ्रमित हो गया। खाल को अपना मानना बालपन अर्थात् अज्ञानता है। जो पर से मिलता है वह बिछुड़ता ही है, जो अपना है वही शाश्वत रहता है। सोचो आत्मन! खाल को अपना मानते ही कितना संसार बढ़ जाता है। खाल पर लगे बाल से, खाल को ओढ़ाने वाली शाल से, इसे खिलाने वाले माल से न जाने कितनों से संबंध जुड़ जाता है, सारे बवाल ही खाल के प्रति राग से उत्पन्न होते हैं। इसलिए खाल का ख्याल छोड़, क्योंकि तेरी इस तन की खाल को पहले भी अनेक ने ओढ़ी है। आहारवर्गणा रूप पुद्गल परमाणुओं से बनी यह खाल की चादर अनंत जीवों ने ओढ़-ओढ़ कर छोड़ दी है अब तेरे पास आते ही तू इसे अपनी मान बैठा। उन्हाेंने कहा कि क्या तुम दूसरों के उतरे वस्त्र पहनकर स्वयं को सुंदर दिखना चाहते हो। तुम यही कहोगे ना कि पहनना तो दूर, मैं पहनने के भाव भी नहीं करता, तो फिर एक तो विजातीय पर द्रव्य पुद्गल और उसमें भी अनंतों ने इन परमाणुओं को ग्रहण किया तो अब तुम इस देह को धारणकर क्यों इतना इतराते हो, यह क्या समझते हो कि मेरा जैसा कोई नहीं है। हां यदि कदाचित् तीर्थंकर की देह हो तो बात ही अलग है। उनके जैसा रूप धरती पर किसी का नहीं होता। मगर तुम्हारी खाल तो जूठन स्वरूप है कईयों ने धारण की हैं उतारन है फिर भी इसे पाकर इतना गुमान करते हो। आचार्यश्री ने कहा कि खाल को अपने ख्याल से भिन्न करो। खाल में रंग है उस रंग से भी राग-द्वेष आदि की तरंग उठती है जबकि तुम अरंग, निस्तरंग हो। इस पतली सी खाल से गाढ़ा राग न करो वैसे भी खाल के भीतर जो भरा है वह दर्शनीय नहीं है। खाल के भीतर मल, मूत्र, पीव, रक्त आदि दुर्गंधित पदार्थों को ढक रखा है। यह काया तो अपनी माया छिटकाती है जो इसके चक्कर में आया उसे भटकाती है, साथ रहने का भ्रम पैदा करती है पर अंत में खाल यहीं रह जाती है, तब कुछ लोग मिट्टी की देह वाले आते हैं इसे भी मिट्टी में मिलाने के लिए और चेतन हंसा खाली चला जाता है। जब अंततोगत्वा खाली जाना ही है तो खाल से इतना लगाव क्यों। लौकिक में भी जो साथ में रहते हैं उन्हीं से लगाव रखते हैं, परायों का क्या विश्वास। प्रवचन के पूर्व आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के पैर प्रक्षालन करने का सौभाग्य मलैया परिवार, सेठी परिवार एवं अन्य दानदाताओं को प्राप्त हुआ।
×
×
  • Create New...