Jump to content
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

संयम स्वर्ण महोत्सव

Administrators
  • Posts

    22,360
  • Joined

  • Last visited

  • Days Won

    895

 Content Type 

Forums

Gallery

Downloads

आलेख - Articles

आचार्य श्री विद्यासागर दिगंबर जैन पाठशाला

विचार सूत्र

प्रवचन -आचार्य विद्यासागर जी

भावांजलि - आचार्य विद्यासागर जी

गुरु प्रसंग

मूकमाटी -The Silent Earth

हिन्दी काव्य

आचार्यश्री विद्यासागर पत्राचार पाठ्यक्रम

विशेष पुस्तकें

संयम कीर्ति स्तम्भ

संयम स्वर्ण महोत्सव प्रतियोगिता

ग्रन्थ पद्यानुवाद

विद्या वाणी संकलन - आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रवचन

आचार्य श्री जी की पसंदीदा पुस्तकें

Blogs

Events

Profiles

ऑडियो

Store

Videos Directory

Everything posted by संयम स्वर्ण महोत्सव

  1. परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ का आज भव्य मंगल प्रवेश अतिशय क्षेत्र श्री पपोरा जी जिला टीकमगढ़ में भक्तों के अपार उत्साह और अत्यंत भक्ति भाव के साथ हुआ! प्रस्तुत है ऐसी झलकियाँ जिन्हें हर कोई जानना चाहेगा ! आज प्रातः लगभग 7 बजे से ही पूज्य आचार्य संघ की अगवानी का क्रम शुरू हुआ ! यहाँ अब तक का सबसे बड़ा इतिहास रचा गया ! लगभग साडे चार कि.मी. लम्बी शोभा यात्रा में देश भर के करीब 1 लाख श्रद्धालु सामिल हुए! भक्तो का सैलाब इस कदर था कि सब ओर, कोई ओर छोर दिखाई ही नही दे रहा था ! पूज्य आचार्यश्री जी के मंचासीन होते ही बाल ब्र श्री सुनील भैया जी इन्दौर द्वारा बड़ी ही कुशलता से बोलियाँ प्रारंभ की गई। देखते ही देखते पाद प्रक्षालन की बोली 100-100 कलश पार कर गई। पाद प्रक्षालन का सौभाग्य श्रेष्टि श्री राजा जैन कारी टीकमगढ़ परिवार एवं श्रेष्ठी श्री महेंद्र कुमार लोहिया परिवार को प्राप्त हुआ ! इसके अलावा भी कई बोलियाँ लगाई गई जो अभूतपूर्व थी। शहस्त्रकूट जिनालय में स्थापित होने बाली दो प्रतिमाओं के अनावरण भी सम्पन्न हुए। बनेगा सहस्त्र कूट जिनालय - पपोराजी में बनने वाले इस भव्य जिनालय का निर्माण स्वर्ण वर्ण के पीले पत्थर से किया जावेगा! इस जिनालय के सम्पूर्ण रूप से निर्माण के पुण्यशाली पुन्यार्जक बनने का सौभाग्य प्राप्त किया श्रेष्ठी श्री राजा जैन कारी परिवार टीकमगढ़ (अनुमानित निर्माण लागत 700 कलश )! प्रतिभा स्थली के निर्माण को मिली स्वीकृति, हुई घोषणा - पूज्य आचार्यश्री का ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने बाले, शिक्षा और संस्कार प्रदान करने हेतु भारत की चोथी और मप्र की दूसरी प्रतिभा स्थली पपौरा जी मे प्रारंभ करने की घोषणा आज कर दी गई! मिली जानकारी अनुसार इसी वर्ष 108 बेटियों के प्रवेश के साथ एक नव निर्मित अन्य भवन में प्रतिभा स्थली प्रारंभ कर दी जावेगी। प्रतिभा स्थली हेतु अपने प्रथक भवन का शिलान्यास भी अतिशीघ्र होने जा रहा है यह भवन लगभग एक वर्ष में तैयार हो जावेगा। (यह सभी जानकारी सूत्रों से प्राप्त अनुसार है। कोई त्रुटि होने पर हमें सूचित अवश्य करें।)
  2. आस्था विषय पर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी के विचार
×
×
  • Create New...