Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
अंतरराष्ट्रीय मूकमाटी प्रश्न प्रतियोगिता 1 से 5 जून 2024 ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

पपोरा जी में आज हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश ! सहस्त्रकूट जिनालय एवम प्रतिभास्थली निर्माण की घोषणा।


संयम स्वर्ण महोत्सव

2,043 views

परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ का आज भव्य मंगल प्रवेश अतिशय क्षेत्र श्री पपोरा जी जिला टीकमगढ़ में भक्तों के अपार उत्साह और अत्यंत भक्ति भाव के साथ हुआ! प्रस्तुत है ऐसी झलकियाँ जिन्हें हर कोई जानना चाहेगा !

आज प्रातः लगभग 7 बजे से ही पूज्य आचार्य संघ की अगवानी का क्रम शुरू हुआ ! यहाँ अब तक का सबसे बड़ा इतिहास रचा गया ! लगभग साडे चार कि.मी. लम्बी शोभा यात्रा में देश भर के करीब 1 लाख श्रद्धालु सामिल हुए! भक्तो का सैलाब इस कदर था कि सब ओर, कोई ओर छोर दिखाई ही नही दे रहा था ! पूज्य आचार्यश्री जी के मंचासीन होते ही बाल ब्र श्री सुनील भैया जी इन्दौर द्वारा बड़ी ही कुशलता से बोलियाँ प्रारंभ की गई। देखते ही देखते पाद प्रक्षालन की बोली 100-100 कलश पार कर गई। पाद प्रक्षालन का सौभाग्य श्रेष्टि श्री राजा जैन कारी टीकमगढ़ परिवार एवं श्रेष्ठी श्री महेंद्र कुमार लोहिया परिवार को प्राप्त हुआ ! इसके अलावा भी कई बोलियाँ लगाई गई जो अभूतपूर्व थी। शहस्त्रकूट जिनालय में स्थापित होने बाली दो प्रतिमाओं के अनावरण भी सम्पन्न हुए।

 

बनेगा सहस्त्र कूट जिनालय - पपोराजी में बनने वाले इस भव्य जिनालय का निर्माण स्वर्ण वर्ण के पीले पत्थर से किया जावेगा! इस जिनालय के सम्पूर्ण रूप से निर्माण के पुण्यशाली पुन्यार्जक बनने का सौभाग्य प्राप्त किया श्रेष्ठी श्री राजा जैन कारी परिवार टीकमगढ़ (अनुमानित निर्माण लागत 700 कलश )!

 

प्रतिभा स्थली के निर्माण को मिली स्वीकृति, हुई घोषणा - पूज्य आचार्यश्री का ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने बाले, शिक्षा और संस्कार प्रदान करने हेतु भारत की चोथी और मप्र की दूसरी प्रतिभा स्थली पपौरा जी मे प्रारंभ करने की घोषणा आज कर दी गई! मिली जानकारी अनुसार इसी वर्ष 108 बेटियों के प्रवेश के साथ एक नव निर्मित अन्य भवन में प्रतिभा स्थली प्रारंभ कर दी जावेगी। प्रतिभा स्थली हेतु अपने प्रथक भवन का शिलान्यास भी अतिशीघ्र होने जा रहा है यह भवन लगभग एक वर्ष में तैयार हो जावेगा। (यह सभी जानकारी सूत्रों से प्राप्त अनुसार है। कोई त्रुटि होने पर हमें सूचित अवश्य करें।)

paporaji-1.jpg

5 Comments


Recommended Comments

मेरे भगवन मेरे गुरुवर 
आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज 
के चरणो में मेरा कोटी कोटी नमन
नमोस्तु भगवन 
नमोस्तु गुरूदेव 
नमोस्तु नमोस्तु नमोस्तु
*जैनम् जयतु शासनम्*
*वंदे विघा सागरम्* 
??इंडिया नहीं भारत बोलो??

  • Like 1
Link to comment

आचार्य भगवन् कृपा धनद श्री विद्यासागर जी गुरुवर के चरणों में कोटि कोटि नमोस्तु

 

Link to comment

मेरे भगवन मेरे गुरुवर 
आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज 
के चरणो में मेरा कोटी कोटी नमन
नमोस्तु भगवन 
नमोस्तु गुरूदेव 
नमोस्तु नमोस्तु नमोस्तु

Link to comment

रे भगवन मेरे गुरुवर 
आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज 
के चरणो में मेरा कोटी कोटी नमन
नमोस्तु भगवन 
नमोस्तु गुरूदेव 
नमोस्तु नमोस्तु नमोस्तु
*जैनम् जयतु शासनम्*
*वंदे विघा सागरम्*

Link to comment

Create an account or sign in to comment

You need to be a member in order to leave a comment

Create an account

Sign up for a new account in our community. It's easy!

Register a new account

Sign in

Already have an account? Sign in here.

Sign In Now
  • बने सदस्य वेबसाइट के

    इस वेबसाइट के निशुल्क सदस्य आप गूगल, फेसबुक से लॉग इन कर बन सकते हैं 

    आचार्य श्री विद्यासागर मोबाइल एप्प डाउनलोड करें |

    डाउनलोड करने ले लिए यह लिंक खोले https://vidyasagar.guru/app/ 

     

     

×
×
  • Create New...