Jump to content
वतन की उड़ान: इतिहास से सीखेंगे, भविष्य संवारेंगे - ओपन बुक प्रतियोगिता ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

Vidyasagar.Guru

Administrators
  • Posts

    17,734
  • Joined

  • Last visited

  • Days Won

    592

 Content Type 

Forums

Gallery

Downloads

आलेख - Articles

आचार्य श्री विद्यासागर दिगंबर जैन पाठशाला

विचार सूत्र

प्रवचन -आचार्य विद्यासागर जी

भावांजलि - आचार्य विद्यासागर जी

गुरु प्रसंग

मूकमाटी -The Silent Earth

हिन्दी काव्य

आचार्यश्री विद्यासागर पत्राचार पाठ्यक्रम

विशेष पुस्तकें

संयम कीर्ति स्तम्भ

संयम स्वर्ण महोत्सव प्रतियोगिता

ग्रन्थ पद्यानुवाद

विद्या वाणी संकलन - आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रवचन

आचार्य श्री जी की पसंदीदा पुस्तकें

Blogs

Events

Profiles

ऑडियो

Store

Videos Directory

Everything posted by Vidyasagar.Guru

  1. 27 जून 2020 विहार दिशा :भोपाल रात्रि विश्राम:- विजय नगर कल की आहार चर्या- सेटेलाइट
  2. दिनांक - 27 जून 2020 ,शनिवार जहाँ हम भक्त टकटकी लगाए एकटक अपने आचार्य भगवन् गुरूवर श्री विद्यासागर जी को अपलक देख रहे थें कि गुरुजी का इस वर्ष का चौमासा कहा होगा,लेकिन यहाँ गुरुकृपा की बारिश और और बढ़ती जा रही है....... इंदौर नगरी में विगत 5 माह उपरान्त जिनशासन की अनूठी प्रभावना में गुरु आज्ञा से हुआ नवीन उपसंघ 27 जून 2020 #रेवतीरेंज #भावनात्मकदृश्य😊👣 #विहार पूर्व, आचार्य भगवन की वंदना करते हुए सभी संघस्थ एवं विहाररत मुनिराज। *सभी मुनिराज की सूचि लिंक पर अपडेट हो गई हैं | *आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ* https://vidyasagar.guru/sangh/ *मुनिश्री संभवसागर जी ससंघ* *मुनिश्री विनम्रसागर जी ससंघ* *मुनि श्री संभवसागर जी ससंघ विहार अपडेट* मुनिश्री विनम्रसागर जी ससंघ विहार अपडेट *शिष्य महाराज संघ सूचि* https://vidyasagar.guru/aagyaanuvartee-sangh/ ✨मुनि श्री १०८ संभव सागर जी महाराज ⭐मुनि श्री १०८ विराटसागर जी महाराज ⭐मुनि श्री १०८ विशदसागर जी महाराज ⭐मुनि श्री १०८ निर्मोहसागर जी महाराज ⭐मुनि श्री १०८ निष्पक्षसागर जी महाराज ⭐मुनि श्री १०८ निस्पंदसागर जी महाराज ⭐मुनि श्री १०८ निष्कामसागर जी महाराज ⭐मुनि श्री १०८ नीरजसागर जी महाराज ⭐मुनि श्री १०८ निस्संगसागर जी महाराज ⭐मुनि श्री १०८ समरससागर जी महाराज ⭐मुनि श्री १०८ संस्कारसागर जी महाराज 11 मुनिराजों का गुरुचरणों से मंगल विहार..... 🚩सम्भावित विहार दिशा👉🏻 भोपाल म.प्र. ✨पूज्यवर श्री १०८ विनम्रसागर जी महाराज जी ⭐मुनि श्री १०८ निःस्वार्थसागर जी महाराज जी, ⭐मुनि श्री १०८ निष्पृहसागर जी महाराज जी, ⭐मुनि श्री १०८ निश्चलसागर जी महाराज जी, ⭐मुनि श्री १०८ निर्भीकसागर जी महाराज जी, ⭐मुनि श्री १०८ नीरागसागर जी महाराज जी, ⭐मुनि श्री १०८ निर्मदसागर जी महाराज जी, ⭐मुनि श्री १०८ निसर्गसागर जी महाराज जी, ⭐मुनि श्री १०८ ओंकारसागर जी महाराज जी। 🚩दिशा - अगली सूचना जल्दी मिलेगी 9 मुनिराजों का गुरुचरणों से मंगल विहार..... ■समस्त श्रावको से विनम्र निवेदन■ ★ विहार के दौरान सरकारी नियमो का ध्यान रखें। ★ मार्ग के दोनों और निश्चित दुरी बनाकर ही वंही से आरती, वन्दन, नमन करें। ★राह में कंही भी मुनिराजो के पाद प्रक्षालन का प्रयास न करें। ★ भीड़भाड़ से बचें, मास्क का प्रयोग करें। ★विहार के फोटो,वीडियो वायरल करने का प्रयास बिल्कुल भी न करें। 👉🏻आपकी एक जरा सी असावधानी गुरुचरणों के विहार में बाधा का कारण बन सकती है।
  3. दोहा स्तुति शतक स्वयम्भू स्तोत्र
  4. आप सभी के सुझाव आमंत्रित हैं आप इसे सफल बनाने में कैसे सहयोग दे सकते हैं ?
  5. 9 जून 2020 को केबिनेट मंत्री कमल पटैल ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के दर्शन कर, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया। मंत्री पटैल ने कहा आपके द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन का निर्वाह जनसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों में करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहूंगा।
  6. कार्यक्रम आज 11 : 30 से फेसबुक एवं यूट्यूब पर https://www.facebook.com/www.vidyasagar.guru https://www.youtube.com/c/vidyasagar_guru परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज का 53 वां दीक्षा दिवस महोत्सव गुरूवार, 25 जून, 2020, आषाढ़ शुक्ल-पंचमी कार्यक्रम की रूपरेखा https://app.vidyasagar.guru/diksha-diwas-mahotsav सुबह 8:00-9:00  मंगलाचरण एवं सामूहिक (भाव) पूजन (Once in Life Time Opportunity!) सुबह 11:30 - दोपहर 1:30  विशेष कार्यक्रम एवं प्रस्तुतियाँ ( *Don’t Miss This, Must Watch ) दोपहर 1:45  चित्रांकन प्रस्तुति (Paintings and Drawings on Achrya Shree!) Non Stop Programs दोपहर 2:00 बजे प्रस्तुतियाँ क्रमांक 4 दोपहर 3:30 प्रस्तुतियाँ क्रमांक 5 दोपहर 5:00 प्रस्तुतियाँ क्रमांक 6 दोपहर 6:30 प्रस्तुतियाँ क्रमांक 7 रात्रि 9:00 प्रस्तुतियाँ क्रमांक 8 रात्रि 10:30 प्रस्तुतियाँ क्रमांक 9 अधिक जानकारी और कार्यक्रम का पूरा लाभ उठाने के लिए यूट्यूब एवं फेसबुक पर लॉगिन करके रहें यूट्यूब https://www.youtube.com/c/vidyasagar_guru फेसबुक https://www.facebook.com/www.vidyasagar.guru/ #25June_guruji_ka_diksha_diwas_manaye_online_mahotsav हमारा प्रयास आपका सहयोग www.Vidyasagar.Guru Acharya Shree Vidyasagar (Jain app) https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.vidyasagar ----------------------------------- संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज का 53 वाँ दीक्षा दिवस 25 जून 20 को है| दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में विद्यासागर डॉट गुरु वेबसाइट की तरफ से ऑनलाइन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है | सभी एक प्रस्तुति के माध्यम से भाग ले सकते हैं | 1. संगीतमय (भक्तिमय) भावांजलि आपको संगीत में रुचि है, संगीत आपका विषय है, आप आचार्य श्री को समर्पित गुरु वंदना , गुरु भजन रिकॉर्ड करें और हमें प्रेषित करें। 2. गुरुवर की साहित्यिक यात्रा आचार्य श्री द्वारा रचित काव्य रचनाओं को याद करें एवं रिकॉर्ड करें (शतक, कविताएँ , भक्तियाँ इत्यादि )। शतक (100) में से 10 छंद भी प्रस्तुत कर सकते हैं। मूकमाटी महाकाव्य पर संगोष्ठी प्रस्तुति, संक्षिप्त प्रकरण (प्रसंग) 3. राष्ट्रीय देशना आचार्यश्रीजी को भारतीय संस्कृति के पोषक, प्रचारक और संरक्षक के रूप में जाना जाता है | आचार्य श्री के राष्ट्र विचारों को काव्य रचना, नाटिका इत्यादि से प्रस्तुत कर रिकॉर्ड करें। 4 भाव वंदना पूरा परिवार एक साथ गुरु जी को एक साथ नमोस्तु निवेदित करते हुए सुनाएँ अपने संस्मरण, कुछ पंक्तियाँ, भजन इत्यादि | 5. दीक्षा दिवस पर चित्रांकन प्रस्तुति आचार्य श्री द्वारा रचित हाइकू, अथवा उपर्युक्त विषयों पर हाथ से चित्र बनाकर प्रस्तुत कर सकते हैं। चुनिन्दा प्रस्तुतियों को फेसबुक एवं यूट्यूब पर दीक्षा दिवस के दिन प्रसारित किया जायेगा आप रिकॉर्डिंग ऐसे करें की लगे लाइव प्रसारण हो रहा हो - जैसे आप मंच पे प्रस्तुति दे रहे हों। प्रस्तुति में आप दिखने चाहिए - नई प्रस्तुति रिकॉर्ड करे - पहले से रिकार्डेड प्रस्तुति न भेजें। आपकी प्रस्तुति को दीक्षा दिवस तक किसी भी सोशल मीडिया पर न डाले सोशल मीडिया पर खड़ी फोटो ब्लॉक होती हैं, इसलिए ऐसी फोटो न दिखाएँ | 24 जून तक आप सभी प्रस्तुति अपलोड कर दें ताकि अंतिम 4 दिन में प्रीमियर प्रसारण की तैयारी की जा सके | उसी ईमेल से अपलोड करे - जिससे संपर्क किया जा सके | कैसे करें अपलोड वीडियो प्रत्येक प्रस्तुति के लिए अलग विषय बनाया गया है https://flipgrid.com/acharyashree आप अपनी प्रस्तुति को उसी विषय में अपलोड करें | समय अवधि : 1 से 5 मिनट दीक्षा दिवस पर चित्रांकन प्रस्तुति इस लिंक पर अपलोड करें https://vidyasagar.guru/gallery/category/69-1 प्रस्तुति 20 जून तक अपलोड कर दें, तभी फेसबुक इत्यादि पर प्रसारित कर पाएँगे।
  7. मुनि श्री वीरसागर जी आज सुबह 10 बजे से ध्यान मुद्रा में आज गुरुवर का उपवास भी हैं | फोटो आज 3 PM का मुनि श्री ससंघ सरधना मेरठ में विराजमान हैं
  8. पूज्यगुरूदेव आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी एवं संघस्थ मुनिश्री मुनिश्री दुर्लभसागर जी मुनिश्री निश्चलसागर जी मुनिश्री श्रमणसागर जी मुनिश्री संधानसागर जी के तीर्थोंदय धाम, इंदौर में हुए केश लोच |
  9. संविधान में संशोधन के लिए दिल्‍ली के किसान की जनहित याचिका पर 2 जून 2020 को सुनवाई उच्चतम न्यायालय में याचिका- देश को इंडिया कहना अंग्रेजों की गुलामी का प्रतीक, नाम बदलकर भारत करें; इससे राष्ट्रीय भावना बढ़ेगी तर्क दिया- अंग्रेज गुलामों को इंडियन कहते थे, उन्होंने ही इंडिया नाम दिया नई दिल्‍ली. 30-मई-2020 देश का नाम भारत ही लिखा और बोला जाना चाहिए: जैनाचार्य श्री विद्यासागर जी जैन संत आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज भी इंडिया नाम को लेकर प्रश्न उठाते रहे हैं। भारत को भारत कहा जाए यह बात वह अपने प्रवचनों में कहते रहे हैं। यहाँ तक कि वे 2017 से वे देशव्यापी अभियान भी चला रहे हैं। कुछ दिनों पहले 'भारत बने भारत' नाम से एक यूट्यूब चैनल भी आरंभ किया गया है। आचार्यश्री कहते हैं कि जब हम मद्रास का नाम बदल कर चेन्नई कर सकते हैं, गुड़गाँव का नाम बदलकर गुरुग्राम कर सकते हैं तो इंडिया को हटाकर भारत करने में क्या बाधा है? श्रीलंका जैसा छोटा सा देश पहले सीलोन के नाम से जाना जाता था, अब श्रीलंका के नाम से जाना जाता है, तो हम क्यों गुलामी के प्रतीक इंडिया को थामे हुए हैं, हमें भी अपने गौरवशाली भारत नाम को पुनः अपनाना चाहिए। -------------- अंग्रेजी में देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत करने की माँग उच्चतम न्यायालय पहुँची है। दिल्ली के किसान नमः ने एक जनहित याचिका दायर कर संविधान के अनुच्छेद 1 में संशोधन की मांग की है। इसी के माध्यम देश को अंग्रेजी में इंडिया और हिंदी में भारत नाम दिया गया है। उच्चतम न्यायालय इस याचिका पर 2 जून को सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता का कहना है कि इंडिया नाम हटाने में भारत सरकार की विफलता अंग्रेजों की गुलामी का प्रतीक है। देश का नाम अंग्रेजी में भी भारत करने से लोगों में राष्ट्रीय भावना का विकास होगा और देश को अलग पहचान मिलेगी। यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ में होगी। इस मामले में सुनवाई शुक्रवार को होनी थी, लेकिन श्री बोबडे की अनुपस्थिति के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। याचिकाकर्ता ने कहा कि प्राचीन काल से ही देश को भारत के नाम से जाना जाता रहा है। परंतु अंग्रेजों की 200 वर्षों की गुलामी से मिली आजादी के बाद अंग्रेजी में देश का नाम इंडिया कर दिया गया। देश के प्राचीन इतिहास को भुलाया नहीं जाना चाहिए इसलिए देश के मूल प्रामाणिक नाम भारत को मान्यता दी जानी चाहिए। उन्होंने दलील दी है कि इंडिया नाम हटाने में सरकार की विफलता अंग्रेजों की गुलामी का प्रतीक है। अंग्रेज गुलामों को इंडियन कहकर संबोधित करते थे। उन्होंने ही देश को अंग्रेजी में इंडिया नाम दिया था। 5 नवंबर 1948 को संविधान के प्रारूप 1 के अनुच्छेद 1 के मसौदे पर बहस करते हुए एम. अनंतशयनम अय्यंगार और सेठ गोविंद दास ने देश का नाम अंग्रेजी में इंडिया रखने पर जोरदार विरोध दर्ज कराया था। उन्होंने इंडिया की जगह अंग्रेजी में भारत, भारतवर्ष और हिंदुस्तान आदि नामों का सुझाव दिया था। मगर, उस समय इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अब इस गलती को सुधारने के लिए न्यायालय केंद्र सरकार को निर्देश दे कि अनुच्छेद 1 में संशोधन कर अंग्रेजी में देश का नाम भारत किया जाए। साभार - दैनिक भास्कर समाचार पत्र की कतरन-
  10. Version 1.0.0

    89 downloads

    Pdf download kare updated 27 april 10 pm
  11. पूज्य दादा गुरु आचार्य गुरुवर समाधि ज्ञान सागर जी महाराज के 48 वे समाधि दिवस के उपलक्ष में पूज्य मुनि श्री 108 प्रसाद सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में श्री जिनोदय तीर्थ नसिया जी सिरोंज पर लाईव कार्यक्रम का आयोजन किया गया पूज्य मुनि पंच बाल यति मुनिराज श्री द्वारा आचार्य गुरुवर के बारे में विस्तारपूर्वक संस्मरण दिए एवं लाइव प्रवचन दिए आचार्य गुरुवर की पूजन एवं आचार विधान आचार्य विधान का आयोजन रात्रि में 48 दीपों से भक्तांबर आरती का आयोजन रखा गया महाकवि आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के समाधि दिवस पर भाव भीनी विनयाजली महाकवि आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज 20 वीं सदी के दिगंबर जैन आचार्यों में से है जिनके द्वारा कई संस्कृत महाकाव्यों की रचना करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को दीक्षा दी। उनका जन्म पंडित के रूप में हुआ था। श्री भूरमल जी छाबड़ा (पंडित श्री भूरामल जी छाबड़ा)। उनके पिता श्री चतुर्भुज जी और माता श्रीमति गृहिणी देवी थीं। वह पाँच भाइयों में से दूसरे थे (छगनलाल सबसे बड़े और गंगाप्रसाद, गौरीलाल और देवदत्त छोटे भाई थे)। अपने गाँव में प्राथमिक अध्ययन पूरा करने के बाद, उन्होंने आगे बनारस में संस्कृत का अध्ययन किया। उन्होंने आचार्य श्री वीरसागर जी महाराज द्वारा क्षुल्लक दीक्षा प्रदान की गयी थी । तब उन्हें क्षुल्लक श्री 105 ज्ञानभूषण सागर जी महाराज नाम दिया गया था। उन्हे आचार्य श्री 108 शिवसागर जी महाराज द्वारा मुनि दीक्षा प्रदान की गयी , जो 1959 में खनिया जी, जयपुर में प्रदान की गयी । उन्हें 1968 में राजस्थान के नसीराबाद में आचार्य पद प्रदान किया गया 1 जून, 1973 को नसीराबाद में समाधि प्राप्त की। तिथि जेठ कृष्णा अमावस्या आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज संस्कृत में एक विशेषज्ञ के रूप में, वह संस्कृत में एक महान संगीतकार थे। कम से क/म 30 शोधकर्ताओं ने उनके कार्यों का अध्ययन किया और डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। उनके काम पर कम से कम 300 विद्वानों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। उनकी रचनाओं में 4 संस्कृत महाकाव्य और 3 और जैन ग्रंथ शामिल हैं और वह भी उस समय में जब संस्कृत रचना लगभग अप्रचलित थी। इन कृतियों ने हमेशा आधुनिक संस्कृत विद्वानों को आश्चर्यचकित किया है। आचार्य श्री सचमुच दिव्यद्रष्टि वाले थे महाकवि आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज सचमुच दिव्यद्रष्टि वाले थे जिसका साक्षात उदाहरण आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के रूप मे है आज वह सम्पूर्ण विश्व पर जिनधर्म की पताका लहरा रहा है क्या खूब कहा है हीरे को परख लिया आचार्य ज्ञानसागर फिर ऐसा प्रकाश किया कण कण विद्या सागर शत शत नमोस्तु
×
×
  • Create New...