Jump to content
वतन की उड़ान: इतिहास से सीखेंगे, भविष्य संवारेंगे - ओपन बुक प्रतियोगिता ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

Vidyasagar.Guru

Administrators
  • Posts

    17,741
  • Joined

  • Last visited

  • Days Won

    592

 Content Type 

Forums

Gallery

Downloads

आलेख - Articles

आचार्य श्री विद्यासागर दिगंबर जैन पाठशाला

विचार सूत्र

प्रवचन -आचार्य विद्यासागर जी

भावांजलि - आचार्य विद्यासागर जी

गुरु प्रसंग

मूकमाटी -The Silent Earth

हिन्दी काव्य

आचार्यश्री विद्यासागर पत्राचार पाठ्यक्रम

विशेष पुस्तकें

संयम कीर्ति स्तम्भ

संयम स्वर्ण महोत्सव प्रतियोगिता

ग्रन्थ पद्यानुवाद

विद्या वाणी संकलन - आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रवचन

आचार्य श्री जी की पसंदीदा पुस्तकें

Blogs

Events

Profiles

ऑडियो

Store

Videos Directory

Everything posted by Vidyasagar.Guru

  1. तिहाड़ सहित देशभर की 6 जेलों में चलाया अभियान, हिंसा कर कैदी बने लोगों की बदल रही सोच खातेगांव । महात्मा गांधी के बाद जैनाचार्य विद्यासागरजी ने चरखे और हथकरघा से स्वावलंबन और रोजगार के साथ ही अहिंसा की राह भी प्रशस्त की है। उनके मार्गदर्शन पर देशभर की जेलों में सम्यकदर्शन सहकार संघ ने हथकरघा अभियान चलाया है। जेलों में मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। यहां कैदी काम करते हैं और जो उनकी मेहनत का पैसा बनता है, वह उनके परिवार के खाते में डाला जाता है। कैदियों को जीवनभर के लिए शाकाहार से भी जोड़ा जा रहा है। आचार्यश्री नेमावर में चातुर्मास कर रहे हैं। उनकी प्रेरणा से जैन समाज ने बीना बारह, कुंडलपुर, अशोकनगर, जगदलपुर, डिंडोरी, मुंगावली, गुना, राहतगढ़, प्रतिभास्थली जबलपुर, अमरकंटक, डोंगरगढ़, ललितपुर, खजुराहो, टीकमगढ़ आदि जगह पर चल-चरखा और श्रमदान हथकरघा केंद्र खोलकर लगभग 2 हजार मशीनें स्थापित की हैं। जेल विभाग के अधिकारियों और सजा काट चुके एक व्यक्ति ने आचार्यश्री को बताया था कि यह विभाग और कैदी की तरफ सरकार का ध्यान नहीं होता है। इस पर 2017 में सक्रिय सम्यकदर्शन सहकार संघ ने सागर जेल में रिटायर्ड डीएसपी ब्रह्मचारिणी रेखा जैन के मार्गदर्शन में 60 से ज्यादा मशीनें लगाई और कैदियों को प्रशिक्षण दिया। संघ के अध्यक्ष ब्र.सुनील भैयाजी ने बताया कि इन मशीनों और सेटअप पर संघ ने लगभग सवा करोड़ रुपए खर्च किए। एक मशीन की लागत 50 से 75 हजार तक आती है। इसके बाद जबलपुर, मिर्जापुर, बनारस, आगरा, तिहाड़ जेल (क्रमांक-1) में भी इसे शुरू किया गया। बहुत जल्द ही विभिन्न प्रदेशों की कई अन्य जेलों में भी इसकी शुरुआत होने वाली है। एक दिन में एक व्यक्ति 400 से 800 रु. तक कमाता है। मिर्जापुर जेल में दरी, आगरा में धोती-दुप्पटे, बनारस जेल में साड़ी बनाई जाती है। एक व्यक्ति एक दिन में 400 से 800 रुपए तक कमा लेता है। यहां काम करने वाले कैदियों के परिवार के साथ जाइंट एकाउंट खोला जाता है। कैदी के काम करने पर पैसे खाते में डाल दिए जाते हैं, जिससे परिवार का पालन-पोषण होता रहता है।
  2. ╭─━══•❂❀🌸🌸❀❂•══━─╮ ● *सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र नेमावर* ● *आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज* *की आहारचर्या* *दिनांक: 02 अक्टूबर 2019* *◆ सौभाग्यशाली ◆* ब्र. वीणा दीदी परिवार, बागीदौरा ╰─━══•❂❀🌸🌸❀❂•══━─╯ VID-20191002-WA0015.mp4
  3. ╭─━══•❂❀🌸🌸❀❂•══━─╮ ● *सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र नेमावर* ● *आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज* *की आहारचर्या* *दिनांक: 01 अक्टूबर 2019* *◆ सौभाग्यशाली ◆* ब्र. आराधना दीदी परिवार, गुना ╰─━══•❂❀🌸🌸❀❂•══━─╯
  4. खातेगांव! आचार्यश्री विद्यासागर जी और मूकमाटी पर पीएचडी करने वाले 12 शोधार्थियों की किताबों का रविवार को सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र नेमावर में विमोचन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक प्रवेश सेठी, प्रफुल्ल पाटनी ने बताया कि अब तक देश के विभिन्न प्रान्तों के 50 से ज्यादा शोधार्थियों ने आचार्यश्री और उनके द्वारा रचित मूकमाटी महाकाव्य पर पीएचडी की है। इन्ही में से 12 शोधार्थियों द्वारा जमा की गई थीसिस पर आधारित किताबों का विमोचन आचार्यश्री के ससंघ सानिध्य में किया गया। ट्रस्ट कमेटी के कार्याध्यक्ष संजय मेक्स, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश काला सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी शोधार्थियों को प्रशस्ति पत्र और साहित्य देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्र संजय भैया ने किया नेमावर! आचार्यश्री विद्यासागर जी और मूकमाटी पर पीएचडी करने वाले 12 शोधार्थियों की किताबों का रविवार को सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र नेमावर में विमोचन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक प्रवेश जैन, प्रफुल्ल पाटनी ने बताया कि अब तक देश के विभिन्न प्रान्तों के 50 से ज्यादा शोधार्थियों ने आचार्यश्री और उनके द्वारा रचित मूकमाटी महाकाव्य पर पीएचडी की है। इन्ही में से 12 शोधार्थियों द्वारा जमा की गई थीसिस पर आधारित किताबों का विमोचन आचार्यश्री के ससंघ सानिध्य में किया गया। ट्रस्ट कमेटी के कार्याध्यक्ष संजय मेक्स, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश काला सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी शोधार्थियों को प्रशस्ति पत्र और साहित्य देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्र संजय भैया ने किया। मुनिश्री संभवसागरजी ने भी आशीर्वचन दिए। जैन समाज के प्रवक्ता नरेंद्र चौधरी, पुनीत जैन (पट्ठा) ने बताया कि 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर भी एक विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें देशभर के करीब 500 शिक्षक यहां उपस्थित होंगे। शोधार्थी जिनकी किताबों का विमोचन हुआ- • साधना सेठी कटारिया वस्त्रापुर अहमदाबाद: आचार्यश्री के विचारों का दार्शनिक अनुशीलन • बारेलाल जैन टीकमगढ़: हिंदी साहित्य की संत काव्य परंपरा के परिप्रेक्ष्य में आचार्य विद्यासागर के कर्तव्य का अनुशीलन • शालिनी गुप्ता कुसमी जिला बलरामपुर: भक्ति काव्य के मूल्य और आचार्य विद्यासागर का काव्य • माया जैन उदयपुर: आचार्य विद्यासागर व्यक्तित्व एवं काव्य कला • किरण जैन मनोरमा कॉलोनी सागर: जैन दर्शन के संदर्भ में मुनि श्री विद्यासागर जी के साहित्य का अनुशीलन • सुधीर जैन अरेरा कॉलोनी भोपाल: आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के साहित्य एवं श्रीमद्भगवद्गीता का तुलनात्मक अध्ययन • अनिल सिरवैया भोपाल: आचार्य विद्यासागर का साहित्य एक अनुशीलन • प्रशांत कुमार जैन राघोगढ़ जिला गुना: आधुनिक हिंदी काव्य के विकास में आचार्य विद्यासागर जी का योगदान • निधि गुप्ता गाजियाबाद: आचार्य विद्यासागर के साहित्य में जीवन मूल्य • रमाशंकर दीक्षित कटनी: आचार्य विद्यासागर केंद्रीत प्रमुख शोध ग्रंथों का अनुशीलन • सुनीता दुबे विदिशा: आचार्य विद्यासागर की लोक दृष्टि और उनके काव्य कलागत अनुशीलन • सुदाणी जल्पावी मोटाबारमण जिला अमरेली: मूकमाटी महाकाव्य में व्यक्त लोकोपयोगी विचार दिगम्बर जैनाचार्य सन्त शिरोमणि 108 श्री विद्यासागर महाराज के विपुल वाङ्मय सम्बन्धी शोधकार्य
×
×
  • Create New...