Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
अंतरराष्ट्रीय मूकमाटी प्रश्न प्रतियोगिता 1 से 5 जून 2024 ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

Vidyasagar.Guru

Administrators
  • Posts

    17,719
  • Joined

  • Last visited

  • Days Won

    589

 Content Type 

Forums

Gallery

Downloads

आलेख - Articles

आचार्य श्री विद्यासागर दिगंबर जैन पाठशाला

विचार सूत्र

प्रवचन -आचार्य विद्यासागर जी

भावांजलि - आचार्य विद्यासागर जी

गुरु प्रसंग

मूकमाटी -The Silent Earth

हिन्दी काव्य

आचार्यश्री विद्यासागर पत्राचार पाठ्यक्रम

विशेष पुस्तकें

संयम कीर्ति स्तम्भ

संयम स्वर्ण महोत्सव प्रतियोगिता

ग्रन्थ पद्यानुवाद

विद्या वाणी संकलन - आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रवचन

आचार्य श्री जी की पसंदीदा पुस्तकें

Blogs

Events

Profiles

ऑडियो

Store

Videos Directory

Blog Entries posted by Vidyasagar.Guru

  1. Vidyasagar.Guru
    राष्ट्रपति को मूकमाटी सचित्र की प्रति सादर भेट
     
    आचार्य श्री विद्यासागर जी के 50 वें दीक्षा दिवस पर संयम स्वर्ण महोत्सव के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद महोदय को भारतीय ज्ञानपीठ के प्रबंधन्यासी साहू अखिलेश जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल में श्री स्वर्दशभूषण जैन (न्यासी, भारतीय ज्ञानपीठ), श्री अशोक पाटनी, श्री एस. के. जैन, डॉ. सौगनी, श्री प्रभात जैन(मुम्बई) और श्री पंकज जैन आदि ने आचार्य श्री के द्वारा लिखित पुस्तक मूकमाटी सचित्र की प्रति भेट की।
     
    यह महाकाव्य धर्म-दर्शन एवं अध्यात्म के सार को आज की भाषा एवं मुक्त - छन्द की मनोरम काव्य शैली में निबद्ध कर कविता रचना को नया आयाम देने वाली एक अनुपम कृति। आचार्य श्री विद्यासागर जी की काव्य प्रतिभा का यह चमत्कार है कि माटी जैसी निरीह, पददलित, व्यथित वस्तु को महाकाव्य का विषय बनाकर उसकी मूकवेदना और मुक्ति की आकांक्षा को वाणी दी है। कुम्भकार शिल्पी ने मिट्टी की ध्रुव और भव्य सत्ता को पहचानकर कूटछानकर, वर्णसंकर कंकर को हटाकर उसे निर्मल मूदुता का वर्णलाभ दिया है। यह महाकाव्य साहित्य जगत् और आध्यत्मिक जगत् के लिए सदैव उपादेय है।
     
    इस महाकाव्य अनेकों शोध कार्य हो चुके है। वर्तमान में यह महाकाव्य 36 विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल है। 19 भाषाओं में इसका अनुवाद प्रकाशित हो चुका है। अभी हाल ही में भारतीय ज्ञानपीठ, नयी दिल्ली से यह महाकाव्य सचित्र रूप में प्रकाशित हुआ है।
     
     
    आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज द्वारा लिखित काव्य मूक माटी को माननीय राष्ट्रपति श्रीमान रामनाथ जी कोविंद को प्रदान करते हुए समाज के सृष्टि गन अशोक जी पाटनी एवं अन्य.
     

  2. Vidyasagar.Guru
    मुद्रा का मूल्य विदेश में बढ़ रहा है और भारत में घट रहा है: आचार्यश्री
     
    आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने भाग्योदय तीर्थ परिसर में आयोजित एक धर्म सभा में कहा कि आज आपको अर्थ आवश्यक है। मुद्रा का मूल्य विदेश में बढ़ रहा है और भारत में घट रहा है। यह क्यों हो रहा है इसे जानना होगा। 

    उन्होंने कहा जल और मिट्टी पर सबका समान अधिकार है। आज जल नीचे क्यों जा रहा है। जहां दूध नहीं बिकता था। वहां आज पानी बिक रहा है। आज बोतल-बोतल पानी बिक रहा है।उन्होंने कहा जब हम छोटे थे तो चवन्नी मिलती थी। उस चवन्नी का क्या प्रभाव था। उस समय के लोग जानते हैं। भारत में उस मुद्रा से विकास हुआ है, लेकिन आज करोड़ों रुपए होने के बाद भी क्या दिखाई देता है। दूध और घी की नदी बहने वाले देश में आज ऑक्सीजन में नहीं मिल पा रही है। आचार्य श्री ने कहा कि हम अभिमान नहीं करेंगे। स्वाभिमान से जरूर रहेंगे। 

    सहस्त्र कूट जिनालय में बुधवार को सुनीता जैन, दिनेश जैन, अरुणा जैन, पदम सिंघई, राजकुमार उषा जैन, निर्मला ज्ञानचंद जैन जितेंद्र जैन, विजय नायक, बृजेश नायक, डॉ आनंद सिंघई, क्रांति जैन, प्रदीप जैन, सपना जैन, सुधीर जैन ने एक-एक प्रतिमा के लिए 1.51 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। सहस्त्र कूट जिनालय के लिए अब तक लगभग 800 प्रतिमाएं विराजमान कराने के लिए लोगों ने अपनी स्वीकृति दी है। सहस्त्र कूट जिनालय नींव से शिखर तक का कार्य प्रेमचंद सौरभ जैन के परिवार ने अपनी ओर से करने घोषणा की है। इस जिनालय में 1008 प्रतिमाएं विराजित होगी। 

    आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने भाग्योदय तीर्थ परिसर में आयोजित एक धर्म सभा में कहा कि आज आपको अर्थ आवश्यक है। मुद्रा का मूल्य विदेश में बढ़ रहा है और भारत में घट रहा है। यह क्यों हो रहा है इसे जानना होगा। 

    उन्होंने कहा जल और मिट्टी पर सबका समान अधिकार है। आज जल नीचे क्यों जा रहा है। जहां दूध नहीं बिकता था। वहां आज पानी बिक रहा है। आज बोतल-बोतल पानी बिक रहा है।उन्होंने कहा जब हम छोटे थे तो चवन्नी मिलती थी। उस चवन्नी का क्या प्रभाव था। उस समय के लोग जानते हैं। भारत में उस मुद्रा से विकास हुआ है, लेकिन आज करोड़ों रुपए होने के बाद भी क्या दिखाई देता है। दूध और घी की नदी बहने वाले देश में आज ऑक्सीजन में नहीं मिल पा रही है। आचार्य श्री ने कहा कि हम अभिमान नहीं करेंगे। स्वाभिमान से जरूर रहेंगे। 

    सहस्त्र कूट जिनालय में बुधवार को सुनीता जैन, दिनेश जैन, अरुणा जैन, पदम सिंघई, राजकुमार उषा जैन, निर्मला ज्ञानचंद जैन जितेंद्र जैन, विजय नायक, बृजेश नायक, डॉ आनंद सिंघई, क्रांति जैन, प्रदीप जैन, सपना जैन, सुधीर जैन ने एक-एक प्रतिमा के लिए 1.51 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। सहस्त्र कूट जिनालय के लिए अब तक लगभग 800 प्रतिमाएं विराजमान कराने के लिए लोगों ने अपनी स्वीकृति दी है। सहस्त्र कूट जिनालय नींव से शिखर तक का कार्य प्रेमचंद सौरभ जैन के परिवार ने अपनी ओर से करने घोषणा की है। इस जिनालय में 1008 प्रतिमाएं विराजित होगी।

    केन्द्रीय जेल के हथकरघा यूनिट के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण
    आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से केन्द्रीय जेल सागर में कैदियों को हथकरघा के वस्त्र बनाने का प्रशिक्षण जनवरी 2018 से लगातार दिया जा रहा है। सक्रिय सम्यकदर्शन सहकार संघ के द्वारा पूर्व डीएसपी डॉ. रेखा जैन के निर्देशन में केन्द्रीय जेल सागर में एक करोड़ की लागत से दस हजार वर्ग फुट के शेड में हथकरघा की 54 यूनिट जैन समाज के सहयोग से चलाई जा रही हैं। प्रशिक्षण के साथ साथ कैदियों को इसका मेहनताना भी दिया जा रहा है। इसी योजना को आगे बढ़ाते हुए 16 फरवरी शनिवार को सागर में आचार्यश्री विद्यासागर के सानिध्य में हथकरघा के विशाल प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया जा रहा है । कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के जेल महानिदेशक व वरिष्ठ जेल अधिकारी शामिल होने सागर आ रहे हैं। बुधवार को सागर जैन समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से मुलाकात कर योजना की पूरी जानकारी दी एवं सागर आने का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से डॉ. रेखा जैन, डॉ. नीलम जैन, सुरेन्द्र मालथौन, राकेश पिडरूआ, प्रियेश जैन आदि शामिल थे।
  3. Vidyasagar.Guru
    भावना पूरी हो चाहे नहीं पर इसे भाना श्रावक का काम है : विद्यासागरजी
     
    भाग्योदय तीर्थ में विराजमान संत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भक्तों की भावना पूरी हो जाए जरूरी नहीं है लेकिन भावना भाना आपका कार्य है और आपकी भावना के लिए हमें लंबा प्रवास करना होगा। आचार्य श्री ने कहा कि रिद्धियों का उपयोग किया नहीं जाता है कुछ का होता भी है यह आगम के अनुकूल है रिद्धि का प्रयोग और भावना भाना अलग-अलग वस्तु होती है। यह प्रत्येक व्यक्ति के घर में आहार हो जाएं यह आप लोगों की भावना है कहीं अंतराय और तो कहीं निरंतराय आहार हो जाते हैं। 

    आचार्य श्री जी ने कहा प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान को 6 माह तक आहार नहीं हुए थे उस समय उनके पिता राजा नाभि राय माता मरू देवी और ब्रह्मी सुंदरी आदि पड़गाहन में थे लेकिन राजा सोम को आहार देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। वह भी 6 माह बाद हम तो फिर भी बड़े दयालु हैं हम तो नीचे देख कर पढ़गाहन में चलते हैं कभी-कभी आवाज से पहचान लेते हैं उन्होंने कहा की भगवान के भरोसे रहो आप तो मेरा तेरा सारा यहीं छूट जाएगा। आचार्य श्री की पूजन करने का सौभाग्य श्रावक श्रेष्ठियों को मिला इस अवसर पर निर्मल कुमार चक्रेश, राजेश,आशीष पटना परिवार ने एक बड़ी मूर्ति विराजमान कराने की घोषणा की जबकि सचिन जैन ने भी एक मूर्ति विराजमान कराने की घोषणा की। इस अवसर पर सर्वतो भद्र जिनालय की प्रमुख दृष्टि सुरेंद्र जैन मालथौन, सुजय जैन ने आचार्य श्री पास बैठकर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा 151000 की राशि देने की लगभग 15 श्रद्धालुओं द्वारा घोषणा की गई। 
     
  4. Vidyasagar.Guru
    आचार्य संघ मे होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के माता-पिता बनने का महासौभाग्य श्री सुशील जैन तारादेही वालो को प्राप्त हुआ.!! भगवान के माता पिता बनाने का सौभाग्य श्रेष्टि श्री     सुशील सिंघई श्री मति कविता सिंघई तारादेही वालो को मिला बीना बारह पंचकल्याणक महोत्सव के धनपति कुबेर बनने का महासौभाग्य श्रीमान अनिल जी जैन नैनधरा वालो को प्राप्त हुआ ☀आचार्य श्रीजी ससंघ☀ के सानिध्य मे होने वाले पंचकल्याणक महामहोत्सव के सौधर्म इंद्र बनने का महासौभाग्य श्री अजय जी पारस सागर (देवरी वालों) को प्राप्त हुआ.!! बीना बारह पंचकल्याणक महोत्सव के महायज्ञनायक बनने का महासौभाग्य श्रीमान विमल जी जैन सेठ परिवार देवरी वालो को प्राप्त हुआ बीना बारह पंचकल्याणक महोत्सव के राजा श्रेयांश बनने का महासौभाग्य श्रीमान अनिल कुमार जी कुतपुरा परिवार देवरी वालो को प्राप्त हुआ बीना बारह पंचकल्याणक महोत्सव के राजा सोम बनने का महासौभाग्य श्रीमान प्रमोद जी कोठारी परिवार देवरी वालो को प्राप्त हुआ
     
  5. Vidyasagar.Guru
    मान, सम्मान, बहुमान और अपमान
    मैंने देखा- एक अंगीठी सुलग रही थी। लाल-लाल अंगारे उसमें दमक रहे थे। इसी मध्य एक अंगार के मन में ख्याल आया कि जब मैं इतना कान्तिमान, इतना द्युतिमान हूँ। मुझमें इतनी आभा, प्रकाश और तेज है तो मैं इस अंगीठी में क्यों रहूँ? और इसी विचार से क्या था, थोड़ी ही देर में उस अंगारे की चमक, कान्ति फीकी पड़ने लगी। उसके ऊपर राख की परत जमने लगी। देखते ही देखते उसका दम घुट गया और मुँह काला हो गया। जो अभी तक अपनी कान्ति को बिखेर रहा था अब वह कालिमा से ग्रस्त हो गया। बंधुओं! आज के संदर्भ में ये बात बहुत उपयोगी है। जब तक वह अंगारा अगौटी में था तब तक उसमें चमक थी, दमक थी, कांति थी, प्रकाश था और आभा भी थी पर जैसे ही वह अंगीठी से अलग हुआ उसकी सारी शोभा, उसका सौंदर्य, उसकी चमक फीकी पड़ गई |
     
    सन्त कहते हैं यदि अपने जीवन की शोभा को बढ़ाना चाहते ही अपने जीवन की चमक को वृद्धिगत करना चाहते हो तो साथ रहने का अभ्यास करो। अकड़ने की कोशिश कभी मत करो। एक है समष्टि एक है व्यष्टि। अगर हम अपने आपकी ही सोचते हैं तो हम अपनी क्षमताओं को सीमित करना शुरु कर देते हैं और अपने साथ औरों के विषय में भी सोचने लगते हैं तो हमारी क्षमताएँ बडने लगती हैं। आज मार्दव धर्म का दिन है।मृदोभवि: मार्दवम्। मृदुता के भाव का नाम मार्दव है जो हमारे अंदर के अहं के विसर्जन के बाद प्रकट होता है। अहम् नहीं हम का भाव
     
    ये अहं क्या है। थोड़ा इसे समझे। जिस अहं के अभाव में हमारे भीतर की मृदुता प्रकट होती है वह अहं क्या है। अपने आप को सच्चा और अपने आप को अच्छा मानने की वृत्ति, अपने ही विषय में सोचने की वृत्ति, अपने ही आप को प्रदर्शित करने की प्रवृत्ति ये सब अहं है।
     
    मनुष्य के मन में जब तक 'मैं' भरी रहेगी तब तक वह अपना उत्थान नहीं कर सकता। संत कहते हैं- जिस मनुष्य के हृदय में जो अपने अहं को विसर्जित कर लेता है उसकी चेतना का उत्थान होने लगता है। आज मैं आप से चार बाते कहना चाहता हूँ। वैसे देखा जाए तो दसलक्षण धमों में से प्रारम्भ के चार धर्म हमारी चार कषायों के अभाव में प्रकट होने वाले गुण के रूप में होते हैं। कल हमने क्षमा की चर्चा की थी जो क्रोध के अभाव में प्रकट होती है। आज मार्दव धर्म की चर्चा है जो मान के अभाव में प्रकट होता है।
     
    हम समझें ये मार्दव है क्या? चार बातें और उस संदर्भ में आज की उपयोगी चर्चा। मान, सम्मान, बहुमान और अपमान। ऐसा कोई मनुष्य नहीं जिसके मन में मान न हो। हर व्यक्ति के भीतर मान है। बिना मान के कोई जीता नहीं। कर्म शास्त्र की भाषा में अगर हम बात करें तो मनुष्य के अंदर सबसे ज्यादा मान की बहुलता होती है। क्रोध मान माया लोभ ये चार कषाय हैं। इनमें से नारकियों में क्रोध की बहुलता होती है। मनुष्यों में मान की, तिर्यच्चों में माया की और देवों में लोभ की। मान है तो सबके अन्दर पर हीनाधि क रूप में हो सकता है। मान चाहते भी सब हैं पर मैं आप से कहता हूँ कि मान की एक सीमा बांधे कि मान क्या है? आप उसे कितना जिएँ और कितना त्यागें ये आज हमें समझना है।
     
    संत कहते हैं- मान से बचो। मान का मतलब है अपने अंदर अतिरिक्त समान की चाहत जिसे गर्व, घमण्ड और मद के रूप में जाना जाता है। ऐसा व्यक्ति जिसके मन में ऐसा विचार आता है अपने आप को श्रेष्ठ बनाने और बताने की जिसके अंदर प्रवृत्ति होती है वह मान का अविकसित रूप है।
     
    लोग आपका आदर करे, सत्कार करे, सम्मान करे, वहे अलग बात लेकिन लोग मुझे ही आदर दें, मुझे ही सम्मान दें, मेरा ही =त्कार करें -ये अलग बात। लोग आपको अच्छा मानें ये अलग बात पर मैं ही अच्छा हूँ ये अलग बात। लोग आपको श्रेष्ठ बताएँ अलग बात पर मुझसे श्रेष्ठ कोई नहीं ये अलग बात। आज बचना है मान के उस विकृत रूप से जो मनुष्य को सबसे अलग-थलग कर देता है। वह क्या है? अपने आप को ऊँचा मानने की प्रवृत्ति बाकी सबको ओछा साबित करने की दृष्टि -ये मान का एक बड़ा विकृत रूप है।
     
    अपने अंदर झाँककर देखो कि ऐसा कोई मान आपके भीतर जो नहीं है जिसे दूसरे शब्दों में गुमान भी कहा जाता है। मुझसे अच्छा इस दुनिया में कोई नहीं यदि ये परिणति है तो समझ लेना दुम धर्म को क्षेत्र से बहुत दूर हो।
     
    सन्त कहते है जो अपने आप को बड़ा मानता है परमार्थ की निगाह में वह सबसे छोटा होता है। बड़ा मानने से कोई बड़ा नहीं होता; बडप्पन के कार्य करने से ही इंसान बड़ा होता है। मैं आपसे कहना चाहता हूँ कि ये मत सोचो कि मैं सबसे बड़ा हूँ ऐसा कुछ करो कि दुनिया खुद तुम्हें बड़ा मानने को तैयार हो जाए। मानी (मान से युक्त) व्यक्ति की प्रवृत्ति कुछ अलग प्रकार की होती है। उसके मन में ऐसी लालसा और ललक होती है कि सारी दुनिया मुझे अपने सिर पर बैठाए।
     
    सन्त कहते है जो दुनिया के सिर पर बैठने की चाहत रखते हैं दुनिया उन्हें पाँव तले रौद डालती है। दुनिया के सिर पर बैठने की कोशिश करने की जगह ऐसे कर्म करो कि लोग तुम्हें सिर पर बैठाने के लिए लालायित हो उठे। किसी के सिर पर बैठने की कोशिश करोगे तो नियमत: दबा दिए जाओगे और उच्च आचरण करोगे तो दुनिया तुम्हें अपने आप सिर पर बैठा लेगी। जो अपने कार्य करता है दुनिया उसे कभी भूलती नहीं।
     
    अच्छा कर्म करो परिणाम अपने आप अच्छा मिलेगा। मान मत करो माननीय बनने का यत्न करो। तुम्हारे अंदर कितनी भी अच्छाई हो, कितने भी गुण हों, कितनी भी शक्ति और साधन हो कभी भी उनका मान मत करो क्योंकि तुम्हारी अच्छाईयाँ, तुम्हारे गुण, तुम्हारी शक्ति और तुम्हारे साधन मान करने लायक हैं ही नहीं।
     
    किनका मान करते हो आप? मेरे पास पैसा है इसका मान, मेरा रूप है इसका मान, मेरे पास शक्ति है इसका मान, मेरी प्रतिष्ठा है इसका मान, अगर साधक जीवन हो गया तो मैं बड़ा तपस्वी हूँ इसका मान, थोड़ा ज्ञान पा लिया तो मैं ज्ञानी हूँ इसका मान? यही न मान के रूप और आधार हैं?
     
    पैसे का मान करते हो? पैसा किसी के भी साथ स्थायी नहीं रहा। आज तक किसी की सम्पदा किसी के साथ स्थायी नहीं रही। चक्रवर्तियों को भी इस दुनिया से खाली हाथ जाना पड़ा। तुम किसका मान करते हो? ये तो कर्म के उदय से अनुकूल संयोग तुम्हें मिले हैं इसलिए ये सब तुम्हारे पास है। जब तक कर्म की अनुकूलता है जब तक ये सब चीजें हैं। जिस दिन कर्म करवट बदलेगा सब "क-दफा हो जाएगा। टायर के अंदर जब तक हवा भरी रहती है जब तक वह बजन उठाने में समर्थ होता है। 50-50 टन तक का वजन उठाने में ट्रक का टायर समर्थ रहता है। लेकिन कब तक? जब तक उसमें हवा हो। टायर वजन उठाते समय यह भ्रम पाल ने कि मैं कितना ताकतवर हूँ, इतना-इतना वजन उठाने की क्षमता = पास है तो इसे टायर का भ्रम ही कहा जाएगा क्योंकि वजन टायर अपने दम पर नहीं उठा पा रहा है वह तभी उठा रहा है जब तक कि उसमें हवा है।
     
    बंधुओं मैं भी आपसे कहता हूँ तुम्हारे ठाट-बाट तभी तक हैं जब तक अनुकूल संयोंगों की हवा है। हवा बदलते ही तुम्हारी हवा डिस्क जाएगी। कब किसके साथ क्या हो जाए इसका कोई भरोसा नही है जो इस सच्चाई को जानते हैं वे कभी मान नहीं करते हैं।
     
    मान करने योग्य है ही नहीं। किसका मान करूं? जिसका मैं मान करता हूँ वह मेरा है ही नहीं। ये सब कर्म के संयोग से प्राप्त परिणतियाँ हैं जो तुम्हें प्राप्त हुई; तुम उनका मान करते हो। ये मान करने योग्य ही नहीं है। इसमें किसी प्रकार का मान करना भी नहीं चाहिए |
     
    अहम से मान 
    एक बार कागज का एक टुकड़ा हवा के वेग से उड़ा और चवत के शिखर पर जा पहुँचा। पर्वत ने उसका आत्मीय स्वागत किया और कहा- भाई! यहाँ कैसे पधारे? कागज ने कहा- अपने दन पर। जैसे ही कागज ने अकड़कर कहा अपने दम पर और तभी डवा का एक दूसरा झोंका आया और कागज को उड़ा ले गया। अगले ही पल वह कागज नाली में गिरकर गल-सड़ गया। बन्धुओं जो दशा एक कागज की है वही दशा तुम्हारी है। पुण्य की अनुकूल वायु का वेग आता है तो तुम्हें शिखर पर पहुँचा देता है और पाप का झोंका आता है तो रसातल पर पहुँचा देता है।
    किसका मान? किसका गुमान? संत कहते हैं जीवन की सच्चाई को समझो। संसार के सारे संयोग मेरे अधीन नहीं हैं। कर्म के अधीन हैं और कर्म कब केसा करवट बदल ले भरोसा नहीं। इसलिए कर्माधीन परिस्थितियों का मान केसा?
     
    मान अज्ञानता की पहचान है। जिसके हृदय में अज्ञान होता है वही मान करता है। जो वास्तविकता जानता है वह कहता है किसका मान करूं? राजा को रंक और रंक को राजा बनते, करोड़पति को रोड़पति और रोड़पति को करोड़पति बनते, पंडित को पागल और मूर्ख को पंडित बनते, रूपवान को कुरूप और कुरूप को रूपवान बनते देर नहीं लगती। ये दुनिया है, पल-पल बदलती है। कब किसके साथ क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। कब किसकी लॉटरी खुले और कब किसकी लुटिया डूबे कोई गारंटी नहीं। खेल है। चक्र है, चल रहा है। तुम किसका अभिमान करते ही दुनिया में बहुत सारे लोग हैं जो वैभव के शिखर पर पहुँचे पर फिर भी वह उनके साथ नहीं रहा। उन्हें अपने जीवन में दुर्दिनों का सामना करना पड़ा। जिन्होंने खूब अच्छा रूप पाया लेकिन वे भी विद्रुप हो गए।
     
    मानव के जीवन में बहुत सारी चीजें होती है। आज मुझे चार बाते करनी हैं। पहली बात जिन संयोंगों के कारण आप मान करते हो उनमें मान करने जैसा कुछ भी नहीं और जो आज स्वयं को बड़ा मान रहे हो कल छोटा बनने में देर नहीं लगेगी। जो आज तुम्हें छोटा दिखाई पड़ रहा है कल वह तुमसे भी उच्च बन सकता है।
     
    सड़क के किनारे एक पत्थर पड़ा था। पत्थर के बगल में गुलाब का फूल था, गुलाब का फूल हमेशा उस पत्थर का उपहास करता, मजाक करता- तुम्हारी भी क्या जिंदगी है, तुम्हें कोई पूछता भी नहीं। बस एक जगह ठहर कर ही रह गए हो। ज्यादा से ज्यादा लोग तुम पर आकर बैठ जाते हैं। इसके अलावा तुम्हारा कोई उपयोग नहीं। गुलाब की बात सुनकर पत्थर मन मसोसकर रह जाता। एक दिन एक राहगीर की नजर उस पत्थर पर पड़ी। वह राहगीर एक शिल्पी था। उसने उस पत्थर की सलीके से निकाला, अपने घर लाया और घर लाकर उसे तरासना शुरू कर दिया। तरासते-तरासते उसे सुंदर प्रतिमा का रूप प्रदान कर दिया। उस भव्य प्रतिमा में भगवान का रूप मानकर उसने अपने पूजा घर में उसे विराजमान किया। अगले दिन जब पूजा के लिए भगवान के चरणों में जो फूल-चढ़ाया गया वह वही फूल था जो कुछ दिन पहले तक उस पत्थर का उपहास कर रहा था। पत्थर की प्रतिमा ने उस फूल को देखा तो मुस्कुराकर रह गई। बंधुओं! यह कहानी, हर एक इंसान की कहानी है।
     
    जो आज एक अनाथ है नर-नाथ कल होता वही। जो आज उत्सव मग्न है कल शोक कर रोता वही।
    जितने भी संयोग हैं वे सभी नश्वर हैं। रूपवान कुरूप बन सकता है, धनवान निर्धन बन सकता है, और जिसका रसूख है, साख है, रुतबा है ऐसा नामचीन व्यक्ति भी गुमनामी का शिकार बन सकता है। यह सब कर्म का खेल है। किस पर भरोसा और किसका मद? ये तुम्हारे अज्ञानता की पहचान है।
     
    दो मित्र थे। एक बहुत गोरा और रूपवान था तथा दूसरा काला और कुरूप था। दोनो के स्वभाव में भी बड़ा अंतर था। जो सुंदर गोरा था वह बड़ा अभिमानी था और जो काला था वह बड़ा विनम्र था। गोरा जब भी काले से मिलता तो उसका उपहास करता, मजाक उड़ाता और कभी उसका वास्तविक नाम लेकर भी नहीं बुलाता। हमेशा कालिया-कालिया कहकर पुकारता। लेकिन काला गोरे की सब बातों को बहुत सहज भाव से स्वीकार कर लेता। दोनों में परस्पर विरुद्ध विचार होने के बाद भी दोनों की मित्रता चलती रही। इस मित्रता का मूल कारण काले की विनम्रता थी। लेकिन एक दिन गोरे ने काले से कहा कि तुम मेरे साथ मत रहा करो। बोला क्यों? क्योंकि तुम मेरे साथ रहते हो तो मेरा सौंदर्य प्रभावित हो जाता है। तुम बड़े कुरूप हो। मेरे साथ मत रहा करो।
     
    गोरे की बात सुनकर काले ने जो बात कही वह बहुत गम्भीर और महत्वपूर्ण है। उसने कहा- भाई ठीक कहते हो, यदि मेरे और तुम्हारे साथ रहने से तुम्हारा सौंदर्य प्रभावित होता है तो मैं ऐसा नहीं करूंगा। अब अलग रहा करूंगा। लेकिन एक बात मुझे समझ नहीं आती तुम कहते हो कि मैं तुम्हारे साथ रहता हूँ तो तुम्हारा सौंदर्य बिगड़ता है जबकि मेरी धारणा ये है कि मेरे तुम्हारे साथ रहने से तुम्हारा सौंदर्य और निखरता ही है। अपितु तुम मेरे साथ रहो तो मेरा सौंदर्य बिगड़ सकता है। गोरा तमतमा गया। ये क्या बकते हो? बदसूरत सी शकल और ऊपर से मुँह लड़ाते हो। शर्म नहीं आती। उसने कहा ऐसी बात नहीं है। दरअसल बात ये है कि तुम्हारे गोरे बदन पर मेरे शरीर का एक छोटा सा कण भी लग जाएगा तो तिल बनकर तुम्हारा सौंदर्य निखार देगा लेकिन तुम्हारे गोरे शरीर का एक कण मेरे काले शरीर में लग जाए तो कोढ़ बनकर मेरे सारे सौंदर्य को नष्ट कर देगा।
     
    बंधुओं बात बहुत सोचने की है। ये गोरा-काला चलता रहता है। किसका मद करना? कर्म के संयोग को समझने वाले व्यक्ति के मन में मान नहीं होता। दूसरी बात मान करने वाला सदैव अज्ञानी होता है। आप जिस किसी भी चीज का मान करते हो वह बाह्य संयोगों का मान है। ये अज्ञानता की ही तो पहचान है। ये तो ठीक वैसा है जैसे किसी व्यक्ति ने किसी से कहा कि भैया ये मेरा पस पकड़ी; मैं अभी पूजा में बैठ रहा हूँ जब आऊँगा तो वापिस लौटा बात मान लो उसने उसमें कुछ बहुमूल्य जेवर और कुछ रुपए रखे | दस-बीस लाख रुपए उस आदमी को सम्हालने के लिए मिले था किन्तु वह तो अपने आप को उसका मालिक मान बैठा और अभिमान करने लगा कि मेरे पास इतना माल है। उस आदमी को आप क्या कहोगे जो ऐसा सौच कर अभीमान करने लगे कि देखो मेरे पास इतना धन है, मेरे पास इतना पैसा है, मेरे था ये साधन हैं। उस व्यक्ति को आप पैसे वाला बोलोगे या मूर्ख बोलोगे |
     
    कहा है वह मुर्ख? वह मुर्ख कौन है? तुम्हारे पास जो भी दौलत है जितनी भी शोहरत है और तुम्हारी जो ये सेहत है किसने दी? या बाह तुम्हारी है? किसकी है? ईमानदारी से बोलो तो ये सब था कम की धरोहर है। किसी की धरोहर को अपना मानकर उस या वाचमान करना कौन सी बुद्धिमत्ता है? यह अज्ञानता का परिचय जो बुरा तो नहीं लगेगा?
     
    अपनी मुर्खता पर तनिक विचार करो। अपनी अज्ञानता के बारे बाचो इस नादानी पर सोचो। ये नादानी जिस मनुष्य के मन या बाइनो है वह कभी अपने जीवन का कल्याण नहीं कर सकता। याजक पदार्थ कर्म के संयोग हैं, पुण्य की धरोहर हैं और नश्वर ड को भी नष्ट हो जाने वाले हैं। संसार में देखें तो मुझसे भी बाड-बड़े लोग बैठे हैं, मैं तो बहुत छोटा हूँ यदि ये बात तुम्हारे या में आ जाए तो तुम्हारे मन में कभी मान प्रकट नहीं होगा।
     
    चार बातों से मान का शमन होता है। संसार के सभी संयोगों कर्मायत(कर्म को अधीन) मानो, संसार को सभी संयोगो कर्म को धरोहर मानो संसार के सारे संयोगों को नश्वर मानो और या ने पास जो है उसे अपने से अधिक वालों से मिलाकर देखो जी तो समझ में आएगा कि औरों के सामने तो मैं बहुत कम हूँ। मेरे पास कितना सा धन है? इस दुनिया में मुझसे बड़े-बड़े धनवान चक्रवर्ती जैसे आए और चले गए। मेरा क्या रूप है? मुझसे भी बड़े-बड़े रूपवान इस दुनिया में आकर चले गए और आज भी रहते हैं। मेरे पास ज्ञान का कितना सा अंश है? मुझसे भी बड़े-बडे ज्ञानवान इस दुनिया में हैं। मैं जितना मशहूर हूँ उससे भी ज्यादा प्रतिष्ठित लोग इस दुनिया में हैं। मेरा जितना नाम है उससे ज्यादा नामचीन लोग इस दुनिया में हैं। मुझे तो बहुत थोड़े लोग जानते हैं, दुनिया में ऐसे लोग भी हैं जिनको सारे लोग जानते हैं पर दुनिया कितना भी जाने और कितना भी पहचाने कोई सदा के लिए टिकने वाला नहीं है। यदि चार बातों को ध्यान में रखोगे तो मन में कभी मान नहीं आएगा।
     
    बंधुओं! मान से बचिए। मान व्यक्ति के रग-रग में भरा हुआ है। मान का ही एक विरोधी पक्ष है जिसको बोलते है दीनता। मान और दीनता दोनों मन के विकार हैं। न मान करो, न अभिमान करो और न ही दीनता का भाव मन में आने दो। अभिमान मनुष्य की सोच को संकीर्ण बनाता है और दीनता के कारण मनुष्य के मन में हीन भावना आती है। अभिमानी व्यक्ति दूसरों का अनादर और तिरस्कार करता है तथा दीन-हीन व्यक्ति अपने आप में बहुत हीन-भावना से ग्रसित हो जाता है। मनोविज्ञान की भाषा में दो शब्द हैं- सुपीरियारिटी कॉम्प्लेक्स और इन्फीरियारिटी कॉम्प्लेक्स। ये कॉम्प्लेक्सही ग्रंथियाँ हैं। शाखा ग्रंथि और राघव ग्रंथि। सुपीरियारिटी का भाव ही अभिमान है और इन्फीरियारिटी का भाव ही दीनता है। दोनों खतरनाक हैं।
     
    तुम सोचो धन का मद उन्हें होता है जिनके पास धन है; तो निर्धन को मद रहित होना चाहिए। उनके अंदर मार्दव धर्म आ जाना चाहिए। ज्ञान का मद उन्हें होता है जिनके पास ज्ञान है तो फिर अज्ञानियों को मद होना ही नहीं चाहिए। ज्ञान का मद ज्ञान से होता है या अज्ञान से होता है? सच्चे अर्थों में ज्ञानी को मद नहीं होता अज्ञानी ही मद करता है। ये हीन भावना भी एक प्रकार की नकारात्मक विचारधारा है। जो मनुष्य को अंदर से कमजोर करती है। इससे भी अपने आप को बचाकर रखना चाहिए।
     
    व्यक्ति के पास दो आँखें होती हैं। किसी की आँखे ऐसी होती हैं जो पास का देखती हैं दूर का नहीं देख पातीं और किसी की आँखे ऐसी होती हैं जो केवल दूर का देखती हैं पास का नहीं देख पातीं। मैं समझता हूँ अभिमानी की आँखे पास का देखती हैं दूर का नहीं देख पातीं। वह खुद को देखता है और अपने आस-पास की दुनिया को नहीं देख पाता। जो आत्मविमुग्धता में जीता रहता है वह अभिमानी है। दीन व्यक्ति की आँखें केवल दूर का देखती हैं पास का नहीं देख पातीं। उसे दूसरे लोगों की चीज दिखती है, दूसरे लोगों की सफलताएँ दिखती हैं, अपने अतीत की बातें दिखती हैं, अपने भविष्य की बातें दिखती हैं, वर्तमान की नहीं दिखतीं इसलिए वह हीनता की ग्रंथि से ग्रसित हो जाता है।
     
    मार्दव धर्म को प्राप्त करने का मतलब अपनी आँख में एक का भी दिखा सके और पास का भी दिखा सके। जब आत्मविमुग्ध ता की भावना आए तो औरों को देखकर विचार करो कि उनके आगे मैं बहुत छोटा हूँ और जब मन में हीनता की भावना आने लगे तो अपने भीतर के गुणों को देखो मैं तो अनंतगुणों का धाम हूँ पर मैं नश्वर हूँ। मुझमें कोई अंतर नहीं है तथा मैं समान हूँ। आपके अंदर की हीनता की ग्रंथि भी खत्म होगी और अभिमान भी नष्ट होगा। मान मत करो। जब-जब मान करोगे तो दुखी होगे। मानवजीवन के दु:ख का कारण मान ही है। मनुष्य अपने मान के कारण ज्यादा दुखी होता है।
     
    अब मैं आपसे कह रहा हूँ मान की सीमा कितनी बड़ी होती है। जो चार बातें अभी मैंने आपसे कहीं यदि आप उन्हें विचारपूर्वक अपने हृदय में स्थापित कर लोगे तो मन शांत होगा। फिर भी यदि आपके अंदर मान है तो मान को सीमित करो। मान के लिए एक शब्द चल पड़ा 'ईगो'(अह) हर बात में ईगो प्रॉब्लम्। सभी व्यक्तियों के बीच ईगो प्रॉब्लम् आ जाती है।
     
    सन्त कहते हैं ईगो प्रॉब्लम् नहीं, ईगो ही प्रॉब्लम् है। छोटी-छोटी बातों पर मन में जो प्रॉब्लम् आती है वह ईगो के कारण आती है। मैं आपको कुछ सीमा बाँधने के लिए कहता हूँ। जिस जगह आपके संबंध खराब होने लगें वहाँ अपने मान की तिलांजलि देना शुरु कर दी। संबंध खराब हों इससे अच्छा है आप अपने मान को तिलान्जलि दे दो। पिता–पुत्र की बात हो, पति-पत्नी की बात हो, भाई-भाई की बात हो और अड़ोसी-पड़ोसी की बात हो, समाज में किसी भी व्यक्ति की बात ही आप उसकी शांत करो। क्या करें? मनुष्य के मन की दुर्बलता है। कोई बात हो जाए तो हम कैसे कहें? हम नहीं कह सकते। व्यक्ति खोटा बनने को तैयार है पर छोटा बनना नहीं चाहता। मैं कैसे कहूँ ये बात छोड़ी। अगर कहीं कुछ गड़बड़ है तो तुरंत उसका समाधान निकाल लो, संबंध खराब मत करो। अपने थोड़े से मान की पुष्टि के पीछे अपने संबंध बिगाड़ रहे हो तो समझ लो अपने जीवन को बर्बाद कर रहे हो। जिनसे मेरे संबंध हैं उनके आगे मैं मान को आड़े नहीं आने दूँगा। यदि मुझे अपने मान को विसर्जित करना पड़े तो मैं विसर्जित करूंगा पर अपने संबंध बिगाड़ने की कोशिश नहीं करूंगा।
     
    महाराज! ऐसा करने में बड़ी तकलीफ होती है। एक पति-पत्नी थे। संयोग ऐसा कि पत्नी का पैकेज ज्यादा था पति का पैकेज कम। जब दोनों जॉब वाले, नौकरी पेशा वाले हों तो उन लोगों की हालत बड़ी खराब हो जाती है। पति-पत्नी का सम्बन्ध नितांन भावात्मक सम्बन्ध होना चाहिए। लेकिन वहाँ दोनों के बीच पैसा आ गया।
     
    पत्नी कुछ इगोइस्ट(घमण्डी) हो गई। कोई भी बात हो तो कहती मैं तुमसे कम थोड़ी हूँ। वह पत्नी हमेशा अपने पति को कमतर औाँकने की कोशिश करती पर पति ऐसा था कि वह अपने आपको कभी भी कम साबित नहीं होने देता, सदा पत्नी पर हावी रहने की कोशिश करता। एक बार किसी मुद्दे पर दोनों के बीच में बड़ी तकरार हो गई और तकरार ऐसी हुई कि दोनों की बातचीत तक बंद हो गई।
     
    दोनों धार्मिक थे। एक दिन पति ने एकांत में मुझसे कहा- महाराज जी! आप थोड़ा मेरी धर्मपत्नी को समझाओ कि पत्नी का धर्म क्या होता है। मैंने कहा- भैया! ये तेरा धर्म नहीं की तुम मुझसे अपनी पत्नी की शिकायत करो। तुम कहते हो पत्नी का धर्म क्या होता है। मैं तो तुम्हें अभी तुम्हारा धर्म समझाता हूँ कि पति का धर्म क्या होता है। पहला धर्म तो पति का यह है कि पत्नी की शिकायत किसी के पास न करे और तू मेरे पास आया है कि पत्नी का धर्म बताओ क्या बात है?
     
    महाराज! हर चीज में बहस करती है और जो मन में आए बोल देती है। कुछ दिनों से जब वह इस तरह की बातें ज्यादा करने लगी तो मैंने बात करना बंद कर दिया। मैंने कहा- भैया! समाध न करो, आपस में बात करो। पति-पत्नी हो, जिंदगी भर लड़ने के लिए थोड़ी न शादी किए हो, जीवन को अच्छे से जीने के लिए शादी किए हो, आपस में निभाओ। बोला- महाराज! मैं सोचता तो हूँ पर मन में ये बात आ जाती है कि मैं क्यों जाऊँ वह आ जाए। मैं बोला- अशांत तुम ज्यादा हो कि वह? बोला- महाराज! वह तो बड़ी मस्त दिखती है, अशांति मुझे होती है। महाराज! क्या करूं बहुत सारे काम ऐसे हैं जो उसके बिना होते ही नहीं हैं। मैंने कहातो जाकर बात कर ली। बोला महाराज! मैं क्यों जाऊँ उसके पास? हमने कहा- समाधान चाहिए तुझे और आए वह। ये कैसे होगा? मैंने उसे समझाया- एक बात बताओ यदि कोई जेबकतरा तुम्हारी जेब काट ले तो समाधान के लिए तुम जेबकतरे के पास जाओगे कि उल्टा जेबकतरा तुम्हारे पास आएगा। क्या करोगे आप? जेबकतरे के पास भागोगे कि जेबकतरा आपके पास आएगा। जिसे समाधान चाहिए उसे सामने वाले के पास जाना चाहिए। मैंने उसे समझाया और कहा- जाओ जाकर अपनी धर्म पत्नी से क्षमा माँगों और कही गुस्से में मैंने जो कुछ कह दिया सो कह दिया। ठीक है तुम्हारी सैलरी(तनख्वाह) अधिक है, तुम्हारा पैकेज अधिक है और तुम मेरा बहुत ध्यान भी रखती हो। मैं आज से तुम्हें श्रेष्ठता प्रदान करता हूँ और अपनी लघुता को स्वीकार करता हूँ।
     
    काम हो सकता है पर बहुत कठिन है। अहंकार साधना के लिए तैयार हो जाएगा पर समर्पण के लिए तैयार नहीं होता। महाराज! आप कोई व्रत उपवास बता दी, कोई नियम दे दो वह हम निभा लेंगे लेकिन सामने वाले के आगे झुकेंगे नहीं। झुकना बहुत मुश्किल है। ध्यान रखना झुकोगे तो मजबूत बनोगे और अकड़ोगे तो टूट जाओगे।
     
    जहाँ संबंध खराब होने लगें वहाँ अपने अभिमान को गौण कर दो। लेकिन क्या करें 'मैं' तो आज कल बच्चे-बच्चे में भरा पड़ा है। छोटा सा बच्चा भी बड़ा इगोइस्ट(घमण्डी) होता है। उसके मन के विरुद्ध कुछ कर दो तो देखो बच्चा कैसे पैतरा बदलता है। एक बच्चा अचानक रोना शुरु कर दिया और रोया तो माँ ने पूछा- बेटा क्यों रो रहे हो? बोला मैं गिर गया था। कब गिरा था? 9 बजे। तो अभी क्यों रो रहे हो? बच्चा बोला- उस समय कोई देखने वाला नहीं था। बच्चा तभी रोता है जब कोई देखने वाला होता है।
     
    ये मान बहुत खतरनाक होता है। इससे अपने आप को बचाना चाहिए। जहाँ मन की शांति भंग होने लगे वहाँ अहंकार की पुष्टि मत करो। धर्म का कार्य जहाँ करना हो वहाँ अहंकार को पुष्ट मत करो। यदि सम्बन्धों में खलल आए तो अहकार को तिलांजलि दे दो, मन की शांति खण्डित होने लगे तो अहकार को तिलांजलि दे दी, धर्म कार्य में बाधा आने लगे तो अहकार को तिलांजलि दे दो। यदि इन तीन जगह में आप अपने अहम की पुष्टि बंद कर दोगे तो आपके जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन घटित हो सकता है।
     
    हम से सम्मान
    पहली बात कभी मान न करें। दूसरा है सम्मान। सम्मान मतलब आदर। क्या करें मार्दव धर्म कहता है औरों का सम्मान करो, खुद सम्मान की चाह मत करो। दूसरों का सम्मान करना मतलब आदर करना, विनय करना। यदि कोई तुमसे छोटा भी हो पर किसी तरह किसी गुण में तुमसे श्रेष्ठ है तो विनम्र बन जाओ, उसका सम्मान करो, उसका सत्कार करो, उसका आदर करो। जो महान लोग होते हैं वे खुद का कभी मान नहीं करते। चाहे कितने ऊँचे क्यों न हो जाएँ पर दूसरों का सदैव सम्मान करते हैं। सम्मान करना विनम्रता की पहचान है। जो एक अच्छे मनुष्य के भीतर अनिवार्यत: होती है।
     
    मान नहीं करना और सम्मान में पीछे नहीं हटना। खुद का सम्मान नहीं चाहना, औरों का सम्मान करना। ध्यान रखना सम्मान देने वाला खुद सम्मानित हो जाता है लेकिन सम्मान की चाह रखने वाले को कोई नहीं चाहता। अत: गुणवानों का सम्मान करो। किसी के अंदर कोई गुण है तो उसका आदर करो, उसका सत्कार करो, उसे प्रोत्साहित करो चाहे वह छोटा हो तो और बड़ा हो तो। दूसरों को श्रेय देने की आदत अपनाइए। दूसरों को क्रेडिट(श्रेय) देने का स्वभाव बनाइए। अहकारी व्यक्ति कभी किसी को श्रेय नहीं दे सकता। वह सारा श्रेय अपने ऊपर लेना चाहता है। कभी-कभी तो उसकी स्थिति बड़ी हास्यास्पद हो जाती है। अहम को पुष्ट करने के लिए तरह-तरह कर लेता है।
     
    एक पिता अपने बेटे के साथ माउंट आबू गया। दोनों सनसेट पॉइन्ट पर थे। सूरज डूबने ही वाला था। पिता बड़ा अभिमानी था उसने अपने चार साल के बेटे से कहा- बेटा! देख मेरी ताकत देखना चाहता है? बेटा बोला- दिखाइए न पापा। मेरी ताकत देखना चाहता है न? देख सामने सूरज है न, अभी मैं उससे कहूँगा डूब जाओ तो सूरज डूब जाएगा। बेटे को बड़ा अच्छा लगा मेरे पिता जी इतने शक्तिसम्पन्न हैं कि सूरज को भी डुबा सकते हैं। वह बोला- पापा करके बताओ। सूरज डूबने वाला था, पिता ने दूर से कहा 'go dwon' और इतना कहते ही सूरज डूब गया। पिता ने बड़े अभिमान से अकड़ते हुए कहा- बेटा देख ली मेरी ताकत। बेटे ने कहा हाँ पापा बहोत अछि ताकत है Please ones again, Please Try ones again दुबारा करके बताओ। अब पिता क्या बताए? सब धरा रह गया।
     
    इसलिए कभी भी अभिमान मत करो और सम्मान में कभी चूक मत करो। छोटा बच्चा हो या बड़ा व्यक्ति यदि किसी में कोई गुण है तो उस गुण का मूल्यांकन करो, किसी के द्वारा कोई भी अच्छाई दिखती है तो उसका क्रेडिट उसको दो। क्रेडिट खुद मत लो हमेशा दूसरों को दी। श्रेय लेने वाले को कोई नहीं पूछता और श्रेय देने वाले के सब कायल हो जाते हैं।
     
    मैं एक स्थान पर था। वहाँ के एक प्रमुख कार्यकर्ता की एक बड़ी अच्छी विशेषता देखी कि वह छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को लेकर हमारे पास आते, परिचय कराते और कहते महाराज ये आदमी बहुत अच्छा काम करता है। प्रोत्साहन और श्रेय देते और कहते ये काम इसके द्वारा हुआ, ये काम इसके द्वारा हुआ और ये काम इसके द्वारा हुआ। यद्यपि सबको पता है कि सब कार्यों में केन्द्रीय भूमिका किसकी है लेकिन वह सारा क्रेडिट(श्रेय) औरों को बांटता।
     
    औरों को बांटने का नतीजा ये निकलता कि उन सबकी क्रेडिट इस अकेले को मिल जाती। जो बाँटता है वह पा जाता है और जो बटोरता है उसका सब लूट लिया जाता है। अत: क्रेडिट देना सीखिए घर परिवार से लेकर समाज तक। आपके परिवार में चार सदस्य हैं। मानता हूँ परिवार के संचालन में तुम्हारी केन्द्रीय भूमिका होगी लेकिन कितनी भी कोन्द्रीय भूमिका हो, कितनी भी बडी भूमिका क्यों न हो, उस भूमिका के मध्य भी आप इतने मतवाले मत बनिए कि जो कुछ हूँ सो मैं ही हूँ। जो कुछ हूँ सो मैं ही हूँ ये अज्ञान है। 'मैं' के साथ 'भी' लग जाए तो ज्ञान होगा। मैं नहीं तुम भी।
     
    मैं तो बहुत छोटा हूँ और लोग भी हैं, मुझे सबको देखना है और सबके साथ चलना है। ये परिणति अपने अंदर होनी चाहिए। यदि आप दूसरों को श्रेय बाँटोगे तो लोग आपके कायल बनेंगे, आपके प्रशंसक बनेंगे। और यदि सारा श्रेय खुद लूटने की कोशिश करोगे तो लोग कहेंगे बड़ा विचित्र आदमी है, करते हम हैं और माला खुद पहनते हैं।
     
    जीवन में ऐसा काम करो कि लोग तुम्हें माला पहनाने के लिए पागल हो जाएँ। ध्यान से सुनना जीवन में ऐसा काम करो कि लोग तुम्हें माला पहनाने के लिए पागल हो उठे पर ऐसा काम कभी मत करो कि लोग तुम्हें माला पहनाएँ। लोग मुझे माला पहनाएँ इस भाव से काम कभी मत करो ऐसा काम कर दो कि लोग पागल हो उठे माला पहनाने को। बहुत अंतर है। माला पहनने की चाह रखोगे तो लोग माला भी पहनाएँगे और गाली भी देंगे। दूसरों को श्रेय देने वाले को खुद श्रेय मिलता है और सारा श्रेय खुद ले लेने वाले लोग प्राय: आलोचना के पात्र बनते हैं।
     
    एक स्थान पर चातुर्मास चल रहा था। चातुर्मास में बहुत सारे कार्यकर्ताओं की जरूरत पड़ती है। यहाँ भी पूरी टीम लगी हुई है, सैकड़ों लोग लगे हुए हैं तब ये सारी व्यवस्था है। नजर में तो दो-चार लोग ही आ रहे हैं। ये मत सोचना कि जो दो चार लोग सामने नजर आ रहे हैं उनके बलबूते सारा काम हो रहा है। मार्गदर्शन उनका है, उनकी केन्द्रीय भूमिका है लेकिन बहुत सारे लोग मिलते हैं तब कोई कार्य सम्पन्न होता है। उस स्थान की चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष के मन में एक भावना जगी कि मुझे इस चातुर्मास में सम्मानित किया जाए। दरअसल वह किसी जगह गए थे तो वहाँ देखा कि वहाँ के मुख्य व्यक्ति ने बहुत अच्छा काम किया तो वहाँ की पूरी स्थानीय समाज ने मिलकर उनका बहुमान किया, सम्मान किया। उसे देखकर एक भावना उनके मन में आ गई कि मेरा भी सम्मान होना चाहिए।
     
    जिसको सम्मान की चाह है वह बहुत बड़ा मानी है। मानी की दो पहचान हैं- जो सम्मान की चाह करे वह मानी और जो थोड़ा भी अपमान बर्दाश्त न कर सके वह भी मानी। सम्मान की चाह रखने वाला मानी है। उनके मन में यह चाहत थी। अब वह चाहे कि यहाँ भी वैसा ही एक कार्यक्रम हो पर अपने मुँह से कैसे कहें? अपने एक साथी से कहा कि महाराज से कहो कि ऐसा कार्यक्रम यहाँ रखा जाए। मैं देखता था कि इस आदमी में क्या दुर्बलता है। इस कार्यक्रम की यहाँ आवश्यकता नहीं क्यों कि यह व्यक्ति उस लायक नहीं है इसलिए मैंने बात टाल दी। तीन-चार दिन बाद पिच्छी परिवर्तन का कार्यक्रम था। वह आदमी चाहता था कि उस आयोजन में मेरा सम्मान हो। अब तो उसने खुद ही आकर बोल दिया। मान में आदमी को शर्म नहीं लगती। जिसको मान की चाह होती है वह अपना अपमान खुद करवा लेता है। और बोलते-बोलते बोल दिया महाराज लोग मुझे बहुत चाहते हैं। आप अभी हमको जानते नहीं हैं। मैंने कहा- अभी तक तो नहीं जानता था पर आज जान गया। आपको कार्यक्रम कराने की इच्छा है करा लीजिए पर मेरा सोचना तो ये था कि आप आयोजक हैं; आपको पहले औरों को श्रेय देना चाहिए, औरों का सम्मान कराना चाहिए और फिर उस दिन इतना समय नहीं रहेगा इसलिए फिर किसी दिन ऐसा आयोजन करके अपने सारे कार्यकर्ताओं का सम्मान करो, तुम सम्मान दो; सम्मान लो मत। बात जैंची नहीं और उन्होंने येन-केन उपायेन अपना कार्यक्रम जुड़वा लिया। मैं भी न्यूट्रल (तटस्थ) हो गया। आप सुनकर ताजुब्ब करोगे दस हजार लोगों की उपस्थिति में उस व्यक्ति का सम्मान किया गया पर एक आदमी ने भी उस व्यक्ति के सम्मान में ताली नहीं बजाई। अब बताओ ये सम्मान था कि अपमान?
     
    सम्मान करोगे सम्मानित होओगे। सम्मान चाहोगे अपमानित होना पड़ेगा। सूत्र अपने जीवन में ले लो- श्रेय बाँटोगे तो तुम्हें भी श्रेय मिलेगा और सारा श्रेय खुद लेने का प्रयास करोगे तो सब चला जाएगा। सीख लो आज से चाहे समाज की बात हो या घर परिवार की परिवार में अगर कोई काम हो तो में कुछ नहीं करने वाला करने वाला तो ये है | चाहे तुम्हारे भाई बंदु हो, चाहे तुम्हारे बेटे हो, चाहे तुम्हारी बहु हो, चाहे तुम्हारी बेटी हो, चाहे कोई भी हो | इनने किया में तो बस पीछे रहा , श्रेय दुसरो को दो देखो कितना मजा आता है | सामने ओ का तुम्हारे प्रति द्रष्टिकोण ही बदल जायेगा और सब र लोगे तू वो लोग र्तुम्हारे सामने कुछ नहीं बोले पर पिट पीछे कोसने में चुकेंगे नहीं बन्दुओ मेने कहा मान कभी नहीं करना, सम्मान की अपेक्षा मत करना और ओरो के सम्मान में कभी पीछे नहीं रहेना |
     
    करी विनय बहुगुण बड़े जन की 
    नम्बर तीन बहुमान। मान सम्मान बहुमान। बहुमान का मतलब उत्कृष्ट आदर, सर्वोच्च विनय। बहुमान किनका, गुरुजनों का, माता-पिता का और जिन्होंने जीवन में तुम्हें आश्रय दिया उनका। इन तीन का पूर्णत: बहुमान करो, सपने में भी इनका अनादर न हो ऐसी प्रतिज्ञा मन में रखो ये बहुमान है। क्योंकि उनका तुम्हारे जीवन पर बड़ा उपकार है। माँ-बाप नहीं होते तो आज तुम्हारे जीवन में जो कुछ भी है वह होता? तुम चाहे कितने भी ऊँचे क्यों न बन जाओ माँ-बाप को कभी मत भूलना, सदैव उनका बहुमान करना क्योंकि बच्चा चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए माँ-बाप के सामने तो बच्चा ही है। उनका बहुमान करो, उन्हें कभी भूलों मत, उन्हें किसी प्रकार का कष्ट मत होने दो और अपने जीवन में होने वाली बड़ी से बड़ी उपलब्धि को भी उनके चरणों में अर्पित करते हुए यह कहो- ये आपकी कृपा से मुझे मिला है। ये आपके आशीर्वाद का फल है। आप आशीर्वाद दें कि मैं ऐसे ही आपके नाम को रोशन करता चलें। ये बहुमान का भाव माँ-बाप के प्रति है। अपने अंदर भाव जगाओ जिसने तुम्हें आश्रय दिया, जिसके निमित से तुमने व्यापार किया, कारोबार किया, अपने परिवार को चलाने में सक्षम कितने भी बड़े क्यों न बन जाओ।
     
    मैं एक ऐसे व्यक्ति को जानता हूँ जो आज अरबपतियों में शुमार हैं। एक दिन वह व्यक्ति एक व्यक्ति को मेरे पास लाए और कहामहाराज जी! मेरे पिता जी इनके पिता जी के यहाँ नौकरी करते थे, इनका बड़ा उपकार है हमारे परिवार। पर हम लोग देश से यहाँ आए; अगर इनका परिवार नहीं होता तो आज हमारे पास कुछ भी नहीं होता। आज अरबपति बना हुआ है और जिस व्यक्ति से मेरा परिचय करा रहा है उस व्यक्ति की साधारण सी हालत। आज वह खुद नोकरी कर रहा है लेकिन सामने वाला अपना बड़प्पन दिखाते हुए कहे रहा है की महाराज हमारे पिताजी ने इनके यहाँ नोकरी करते हुए अपने कैरियर की शुरुआत की थी। आज हम जो कुछ भी हैं इनकी बदौलत हैं। की बात तो जाने दो अगर तुम्हारा कोई सगा भी होगा और यदि वह कमजोर हो गया तो बहुमान करने की बात तो बहुत दूर है, पहचानने में भी तुम पीछे हट जाओगे। बहुमान करो उनका जिनका तुम्हारे जीवन के निर्माण में किचित भी योगदान है। ये हमारा धर्म है। ये हमारा कर्तव्य है। ऐसी भावना हृदय में विकसित होनी चाहिए।
     
    गुरुजनों का बहुमान। गुरुओं का बहुमान क्या है? उनकी जय-जयकार करो, उनकी पूजा करो, उनकी भक्ति करो, उनके आगे-पीछे फिरो? गुरु का ये बहुमान नहीं है। ये बड़ा उथला बहुमान है, ऊपरी बहुमान है। गुरु का सच्चा बहुमान ये है कि गुरु के द्वारा दिए गए निर्देशों के विरुद्ध कोई आचरण मत करो। ये है गुरु का सच्चा बहुमान। तुम्हारे मन में गुरु के प्रति बहुमान है तो हमेशा इस बात का मन में भाव होना चाहिए कि मैं कोई काम करूं और बात गुरु के पास पहुँचे तो उनको अच्छा न लगे ऐसा काम मैं नहीं करूंगा। मेरे किसी कृत्य से मेरे गुरु को कोई तकलीफ हो ऐसा कोई भी काम मैं नहीं करूंगा। ऐसा कोई काम नहीं करूंगा कि मेरे गुरु के पास जाकर किसी को कहना पड़े कि वह व्यक्ति आपका बहुत भक्त बनता है न, वह ऐसा काम कर रहा है।
     
    मैं एक स्थान पर था। दिन में शादी, दिन में भोज का कार्यक्रम घोषित किया गया। पूरी समाज ने दिन में शादी, दिन में भोज, सारे वैवाहिक कार्यक्रम दिन में सम्पन्न करने का निर्णय लिया। निर्णय के एक माह बाद मैं बगल के गाँव में था जिसकी अध्यक्षता में ये सारा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ उसके पोते का जन्मदिन था और उसने रात्रि-भोज दिया। कार्ड बंट गए। मेरे पास एक युवक आया। उसने कहा- महाराज! आपने इतना अच्छा नियम बनवाया और पूरे समाज में इसको लेकर बहुत अच्छी प्रतिक्रिया है। लेकिन महाराज जी! शायद आपने सुना होगा, नहीं सुना हो तो ये कार्ड मैं आपको दिखा रहा हूँ देखिए ये अध्यक्ष जी आपके बड़े भक्त माने जाते हैं, उनके घर का कार्यक्रम है। वह अपने बेटे के जन्मदिन पर रात्रि में भोज दे रहे है। मैंने कार्ड पढ़ा। मुझे थोड़ा अचम्भा हुआ कि ऐसा होना तो नहीं चाहिए पर मैं देख रहा हूँ। संयोगत: थोड़ी देर बाद वह सज्जन मेरे पास आए। मैंने उस कार्ड को उनकी तरफ रखते हुए कहा- ये कार्ड तुमने छपवाए? जी महाराज छपवाए तो हैं। तो क्या तुम्हारे यहाँ ऐसा आयोजन है? दोनों हाथ जोड़कर बोले महाराज! आयोजन तो था पर अब नहीं होगा। मैंने पूछा- बात क्या है? बोले महाराज जी! बिल्कुल सही बात है। पोते के जन्मदिन का कार्यक्रम था और बेटा माना नहीं। उसने कार्ड छपा लिए मुझे तो बाद में मालूम पड़ा। पोते और बेटे, दोनों ने यही कहा कि विवाह के भोज के लिए प्रतिबंध है जन्मदिन के लिए थोड़ी है। इसलिए ये कार्य कर लेंगे। लेकिन महाराज जी! ये बात आप तक पहुँच जाएगी मुझे इसकी कल्पना भी नहीं थी। मैं आज आपके पास आया हूँ जिस कार्य से मेरे गुरु को तकलीफ हो वह कार्य मैं सपने में भी नहीं करूंगा। ये कार्ड निरस्त करता हूँ।
     
    पाँच दिन बाद कार्यक्रम था। उस व्यक्ति ने कहा कि मैं प्रेस विज्ञप्ति जारी करके अखबारों में विज्ञापन देकर इस कार्यक्रम को चेंज करूंगा(बदलेंगा)। कार्यक्रमस्थल बदल दिया, उसका समय बदल दिया और सफलता पूर्वक उनका आयोजन सम्पन्न हो गया। ये होता है गुरु का बहुमान। मुझे कहना भी नहीं पड़ा केवल उन्हें कार्ड दिखाना पडा। मैंने केवल इतना ही कहा कि ये आपका कार्ड है और इस कार्ड को अभी एक युवा लेकर आया है। तुम सोच लो तुम्हें क्या करना है। पल में परिवर्तन कर दिया। गुरु के प्रति तुम्हारे मन में बहुमान होगा तो एक इशारे पर जान देने को तैयार हो जाओगे और गुरु के प्रति तुम्हारे मन में सच्चा बहुमान नहीं होगा तो इधर से सुनोगे उधर से निकाल दोगे। कर कुछ भी नहीं पाओगे। गुरु को मानो या न मानो पर गुरु की जरूर मानो, उनका सच्चा बहुमान करो। यही तुम्हारे जीवन के गौरव को बढ़ाने वाला है। मान बिल्कुल मत करो। सम्मान औरों को दो और बहुमान उनका करो जिन्होंने तुम्हारे जीवन का निर्माण किया। चाहे माता-पिता हों या जीविका–दाता हो या गुरु हो।
     
    महाभारत के वृक्ष उगे अपमान के छींटो से
    चौथी बात अपमान किसी का मत करो। जीवन में कभी किसी का अपमान मत करो। तुम किसी का सम्मान न कर सको, चलेगा लेकिन कभी किसी का अपमान मत करो क्योंकि कोई मनुष्य एक बार अपमानित हो जाता है तो गांठ बाँध लेता है बैर की, विरोध की और फिर प्रतिहिंसा और प्रतिशोध की भावना से झुलस कर वह सर्वनाश करने पर उतारू हो जाता है। दुर्योधन थोड़ी देर के लिए अपमानित हुआ महाभारत मच गया।
     
    वह महाभारत तो कुरुक्षेत्र की भूमि में लड़ा गया। अठारह दिन में खत्म हो गया। उसका जो अंजाम था लोगों ने एक बार देख लिया और भोग लिया पर तुम अपने इस प्रकार के व्यवहार के कारण रोज अपने घर में कितनी बार महाभारत मचाते ही इसका कुछ अंदाज है। तय करो हम किसी को अपमानित नहीं करेंगे। किसी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करेंगे जिससे सामने वाला तिरस्कृत, अनादृत, उपेक्षित या अपमानित महसूस करे।
     
    मनुष्य कब अपने आप को अपमानित महसूस करता है। जब उसकी संवेदनाओं पर गहरा आघात पहुँचता है। बड़े पद पर हैं लेकिन उनकी प्रवृत्ति में विनम्रता झलकती है, ऐसे लोग नौकर-चाकरों से भी जी लगाकर बोलते हैं। बंधुओं भद्रपुरुष की पहचान यही होती है। जिसकी भाषा में नम्रता और व्यवहार में विनम्रता हो वह व्यक्ति भद्र व्यक्ति कहलाता है। वह व्यक्ति किसी का भी अपमान नहीं करता। और जो भी व्यक्ति मिलता है उसका सम्मान करता है। अपमान से बचो और सम्मान में लगी। ये तुम्हारे जीवन का सबसे अच्छा सूत्र है। कभी किसी का अपमान मत करो और यदि कोई तुम्हारा अपमान कर भी दे तो अपने आप को अपमानित महसूस मत करो। लेकिन लोग हैं जो अपने आप को बड़ा मानते हैं, दूसरे को अपमानित करने में ही स्वयं को गौरवान्वित समझते हैं।
     
    पिता अपने बेटे को पीट रहा था। गुस्से में गालियाँ देते हुए बोला- बेटा मैं तुझे इसलिए पीट रहा हूँ क्योंकि मेरे मन में तेरे प्रति प्रेम है। बेटे ने कहा अच्छा पापा आपके पिता जी ने भी आपको पीटा था? बोले हाँ तभी तो अच्छा हूँ। अच्छा पिता जी के पिताजी ने भी पीटा था? बोले हाँ और उनके पिताजी के पिताजी के पिताजी के पिताजी के पिताजी ने भी उनको पीटा था? बोले हाँ, उनने भी पीटा था। कहते-कहते सात पीढ़ी तक चला गया। बाद में पिता ने पूछा- बेटा इतने दूर तक जाने की क्या जरूरत पडी? बोले पापा मैं तो यह देखना चाहता हूँ कि हमारे खानदान में गुण्डागर्दी कब से चली आ रही है।
     
    बंधुओं! ये प्रवृत्ति बड़ी ओछी प्रवृत्ति है। इससे अपने आपको बचाना चाहिए। मानी व्यक्ति की एक बड़ी विचित्रता होती है। अपमान होने पर वह अपमानित महसूस न करे ये बहुत दूर की बात है, कोई उसे समुचित सम्मान न दे तो भी वह अपना अपमान मान लेता है। एक कार्यक्रम में चार व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाए और चार व्यक्तियों को सम्मान करते हुए तीन को माला पहना दी जाए और चौथे को केवल टीका लगाकर अलग कर दिया जाए तो उसे टीका करवाने की खुशी नहीं होती, मुझे माला नहीं पहनाई गई इसका कष्ट होता है। किसी के अपमान का कोई भाव नहीं है, हो सकता है व्यवस्था की कमी हो। व्यवस्था तीन की थी और आ गए चार। अब चौथी माला नहीं है। इरादतन आपके साथ ऐसा नहीं किया गया लेकिन फिर भी व्यक्ति उसे अपना अपमान मान लेता है। किसी को बुला लिया गया और बुलाने के बाद उससे कमतर व्यक्ति को पहले बुलाकर सम्मान कर दिया गया और उससे बड़े आदमी को बाद में बुलाया गया, वह उसको ही अपना अपमान मान लेता है। अरे मेरे को उसके बाद बुलाया। पहले तो बुलाया नहीं किसी ने ध्यान दिलाया तो बुलाया।
     
    एक जगह की बात है विमल जी संचालन कर रहे थे। बड़ा कार्यक्रम था। एक महानुभाव आए। देखो मानी को सदैव अपनी उपस्थिति का एहसास कराना पड़ता है। एक समाज के भारी भरकम तथाकथित बड़े आदमी आए। अच्छा आपके सामने मैं प्रश्न उपस्थित करूं आप बड़ा आदमी किसे मानते हो? बड़ा आदमी शब्द सुनते ही आपकी ऑखों के सामने एक ऐसे व्यक्ति की छवि उभरेगी जिसका बड़ा रुतबा है, जिसके पास खूब रुपया-पैसा है, बड़े ठाट-बाट हों, हाई प्रोफाईल(बड़े नाम वाले), शो कार्ड व्यक्ति को आप बड़े आदमी की निगाह से देखते हो। ठीक है न? मेरी दृष्टि में बड़ा आदमी वह नहीं है। बड़ा आदमी कौन? एक लाइन मैं बता दूँ बड़ा आदमी वह जिसके पास जाने के बाद सामने वाला अपने आप को छोटा महसूस न करे तो समझ लो वह बड़ा आदमी है। समझ में नहीं आया? जिसके पास खड़े होने के बाद तुम्हें ऐसा न लगे कि मैं छोटा हूँ समझ लो वह बड़ा आदमी है और जिसके पास जाने के बाद तुम्हें ऐसा लगे कि मैं छोटा आदमी हूँ तो समझ लेना वह रसूखदार व्यक्ति है पर उसके भीतर रस नहीं है क्योंकि बड़ा आदमी सबकी कद्र करना जानता है। छोटे को भी बड़प्पन देता है। छोटे का भी बहुमान करता है, सत्कार करता है।
     
    कार्यक्रम चल रहा था एक महाशय थोड़े लेट आए। लेट आने के बाद उन्होंने अपनी पूरी विरुदावली लिखकर एक पचीं भेजी कि मुझे बुलाया जाए। कार्यक्रम बहुत टाइट था। विमल जी पचीं लेकर मेरे पास आए, महाराज जी अमुक महानुभाव आए हैं क्या करना है? समय भी चाहते हैं। कार्यक्रम टाइट था मैंने कहा सीधे-सीध नाम लेकर बुलवा लो और कुछ नहीं करना। जैसे सब कर रहे हैं श्री फल चढ़ा लें। इन्होंने बुला लिया। अब विमल जी को तो मुझे फालो करना है(मेरी बात माननी है)। जो महाराज कहेंगे वही करना है। अब इस बात को सामने वाले ने अपनी इन्सल्ट(बेइज्जती) मान ली। अरे! हमको महत्व नहीं दिया गया। हमको सामान्य रूप से बुलाया गया जैसे और लोगों को बुलाया जाता है। क्या मैं कोई साधारण आदमी हूँ? क्या मुझे पहचानते नहीं हो? मैं कमरे में था विमल जी से बातचीत चल रही थी। मैं अन्दर आवाज सुन रहा था मैंने बुला लिया, अंदर आओ। आज तक मैं भी तुम्हें नहीं पहचानता था आज अच्छे से पहचान गया। क्या है ये? मान है। इससे अपने आपको बचाओ। तुम्हारा कहीं अपमान नहीं किया जा रहा है पर तुमने अपने मन में सम्मान की इतनी अधिक अपेक्षा पाल रखी है कि अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे हो। बड़ी गड़बड़ियाँ होती हैं ऐसे अभिमानियों के साथ।
     
    एक बड़ा अभिमानी आदमी था। एक जगह पंगत में गया। भोजन में पापड़ परोसने का नम्बर आया। पापड परोसते-परोसते जब उसकी थाल में पापड परोसने का नम्बर आया तब एक टूटा हुआ पापड बचा तो परोसने वाले ने वही परोस दिया। अगला (व्यक्ति) पापड़ परोसकर चला गया। इस आदमी ने इसे अपना अपमान मान लिया। हूँ. मुझे टूटा हुआ पापड़ परोसा और सबको साबुत। क्या समझता है मेरे को? मैं इस अपमान का बदला लेकर रहूँगा। वहाँ से चला गया। अब दिमाग लगाया कैसे इससे बदला लिया जाए।
     
    एक दिन उसने अपने घर में भोज दिया। तीस हजार रुपया कर्जा लेकर। कर्जा लिया, भोज दिया, भोज में सबको बुलाया। गाँव भर के लोग आए जब पापड़ परोसने की बारी आई तो खुद अपने हाथ से पापड़ परोसने लगा। पापड़ परोसते-परोसते जब उस आदमी का नम्बर आया तो उसको तोडकर पापड़ दे दिया। सामने वाला सहज भाव से पापड़ खाने लगा जब देखा इसने कोई प्रतिक्रिया नहीं की तो कुछ क्षण रुककर कहा- बस आज हिसाब चुकता हो गया। तुमने मुझे टूटा पापड़ देकर मेरा अपमान किया था आज मैंने तुम्हें टूटा पापड़ देकर अपने अपमान का बदला ले लिया।
     
    उस व्यक्ति ने अपना सिर पकड़ लिया और बोला- भैया! मुझे तो पता ही नहीं कि मैंने तुम्हें कब टूटा पापड़ दिया लेकिन मेरे टूटे पापड़ से तुम्हारा अपमान हुआ मुझसे कह देते मैं उसी दिन क्षमा मांग लेता, इतनी सारी मशक्कत करने की क्या जरूरत थी। ये परिणति है मनुष्य की। अपने आपको ऐसी परिणतियों से बचाने की कोशिश कीजिए। अपमान किसी का कीजिए मत, अपने आपको कभी अपमानित मत होने दीजिए। कोई अपमान करे तो सहन करो और कदाचित उचित सम्मान न मिले तो भी इसे अपमान मत मानो क्योंकि ये प्रवृत्ति सिवाय अशांति के और कुछ भी नहीं देने वाली।
     
    आज मार्दव धर्म के संदर्भ में चार बातों को याद रखना है। मान करना नहीं। सम्मान औरों को देना। जिनका मेरे जीवन पर उपकार है, जिनका मेरे जीवन के निर्माण में योगदान है उनका बहुमान करना तथा अपमान किसी का नहीं करना और खुद को कभी अपमानित महसूस नहीं करना। यदि ये बातें जीवन में घटित हो गई तो समझ लेना आपका ये मार्दव धर्म सार्थक हो गया।
  6. Vidyasagar.Guru
    संत शिरोमणी परम् पूज्य आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ की चातुर्मास मंगल कलश स्थापना

    पावन वर्षायोग कलश स्थापना सूचना
    परम् पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के 52 वें दीक्षा दिवस के अवसर पर पावन वर्षायोग 2019 सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र नेमावर जिला देवास म प्र कलश स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 
     
    कलश स्थापना करने वाले महानुभाव 
    21 कलश की राशि के 52 कलश एवं 11 कलश की राशि के 52 कलश की स्थापना होगी।  21 कलशों की राशि एवं 11 कलशों की राशि में तीन-तीन कलश के लकी ड्रा निकाले जायेंगे जिसका भी नाम लकी ड्रा में आएगा उन तीन तीन महानुभाव को मुख्य कलश की राशि के समकक्ष वाले कलश दिए जाएंगे मुख्य कलश बोली के माध्यम से चयन किये जायेंगे   
    कलश का सौभाग्य प्राप्त करने हेतु आप शीघ्र नीचे दिए गये नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है-
     
    संपर्क - 
    ब्र श्री सुनील भैया - 7999493692
     
    कार्य अध्यक्ष (सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र नेमावर)
    श्री संजय जैन मैक्स - 9425053521
     
    दिनाँक:- 14-7-2019 रविवार
    स्थान:- श्री सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र नेमावर जी
    समय:- दोपहर 1:00 बजे 
    नजदीकी रेल्वे स्टेशन:- हरदा 25 किमी● की दुरी पर स्थित है |
  7. Vidyasagar.Guru
    आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के दर्शन करने पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती
    ✍🏻 पुनीत जैन! खातेगांव 
    गुरुवार शाम प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के दर्शन करने नेमावर पहुंची। उमाभारती ने आचार्यश्री से गंगा, गौ रक्षा, हथकरघा और कश्मीर में धारा 370 खत्म होने के विषय पर भी चर्चा की।  
    उमाभारती ने कहा वो राजनीती से इतर गंगा और गौ की सेवा करनी चाहती हैं। इन दोनों के लिए गंगोत्री से गंगासागर तक पैदल चलना चाहती हैं। आचार्यश्री ने कहा आज के समय जल प्रबंधन बहुत जरुरी है। गौ पालन की ओर सरकार के साथ-साथ आमजन को भी ध्यान देना चाहिए।   
    इस अवसर पर सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र ट्रस्ट की ओर से संजय मेक्स, ब्र. सुनिल भैयाजी, ब्र. संजय भैयाजी, नरेंद्र चौधरी, सुशील काला, राजीव कटनेरा आदि ने स्मृति चिन्ह और साहित्य देकर उमाभारती का अभिनंदन किया। 
    उमाभारती ने कहा आचार्यश्री तो चलते फिरते तीर्थ हैं, साक्षात भगवान के समान हैं। ऐसे ही सतपुरुषों के कारण दुनिया जीवित है और धरती टिकी हुई है।
     
     

     
     
     
  8. Vidyasagar.Guru
    *करोड़ों की लागत से नेमावर में निर्मित पंच बालयति मंदिर का पंचकल्याणक महोत्सव फरवरी में*
    भारत की शिक्षा नीति में बदलाव की आवश्यकता : आचार्य विद्यासागर जी महाराज
    ~~~~~~~~~~~~~~~
    इंदौर:-प्रसिद्ध जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र नेमावर में निर्माणाधीन पंच बालयति सहस्त्रकूट जिनालय, त्रिकाल चौबीसी जिनालय और संत सदन का निर्माण पूर्ण होकर भव्य पंच कल्याणक महोत्सव फरवरी 2020 में आयोजित किया जाएगा_।
    _यह जानकारी सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र, नेमावर तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के प्रमुख संजय जैन ‘मैक्स’, मंत्री कमल अग्रवाल, संरक्षक अशोक डोसी और प्रचार प्रमुख प्रदीप गोयल ने स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. के प्रतिनिधिमंडल को दी। उन्होंने बताया कि, आचार्य श्री की प्रेरणा से नेमावर में इस तीर्थ का निर्माण वर्ष 1997 से चल रहा है जो अब अंतिम दौर में है। करोड़ों रूपयों की लागत से निर्मित हो रहे इस तीर्थ के निर्माण में लोहा और सीमेन्ट की बजाये लाल-पीले पाषण का उपयोग किया जा रहा है। विश्व के श्रेष्ठ आर्किटेक्स वीरेन्द्र त्रिवेदी (अक्षरधाम मंदिर के आर्किटेक्ट) इस कार्य में अपनी सेवाएं दे रहे है।_
    _उन्होंने बताया कि मुख्य मंदिर का शिखर 131 फीट ऊंचा रहेगा जबकि गुरू मंडल में 11 फीट ऊंचा शिखर बनाया जा रहा है। सहस्त्रकूट जिनालय में 1008 मूर्तिया विराजित होगी। संपूर्ण परिसर के इर्द-गिर्द 2400 फीट लंबाई का परिक्रमा पथ भी बनाया जा रहा है।_

    *_मीडिया से बातचीत_*........
    _आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने कहा कि मैकाले की शिक्षा पद्धति में सुधार की जरूरत है। हमें अपनी संस्कृति को केन्द्र में रखते हुए नई शिक्षा नीति तैयार करना होगी, जिसमें भारतीय भाषाओं का भी समावेश हो।
    _स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के प्रतिनिधि मंडल के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में आचार्य श्री ने कहा कि अनुसरण के लिये हमें इस बात का भी अध्ययन करना होगा कि अंग्रेजी और उर्दू भाषा के बगैर किस तरह की शिक्षा पद्धति दुनिया के कई देशों में सफल तरीके से चल रही हैं।_
    _आचार्य श्री ने देश की राजनीति के गिरते स्तर पर कहा कि जब देश में कोई राजा ही नहीं बचा तो नीति कहां से बचेगी। उन्होंने तमाम राजनैतिक दलों से अपेक्षा की कि वे राष्ट्रहित में अपनी नीतियां और कार्यक्रम धर्मनिष्ठ बनाएं।
    _उन्होंने जानकारी दी कि स्वरोजगार के लिये अनेक स्थानों पर हथकरघा योजनाएं चलाई जा रही है। देश की लगभग 15 जेलों में कैदियों के लिये भी यह योजना चल रही है, जिसके अंतर्गत प्योर काटन धागा और कपड़े बनाए जा रहे है। इस कार्य से होने वाली आमदनी से कैदियों एवं उनके परिवार का जीवन बदल रहा है। इस कढ़ी में शीघ्र ही दिल्ली की तिहाड़ जेल में हथकरघा यूनिट आरंभ की जा रही है, जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह मंत्री एवं गृह मंत्री, दिल्ली शासन के करकमलों से होगा।
    _आचार्य श्री ने देश से विलुप्त हो रही आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को संरक्षित करने की जरूरत पर बल देते हुए बताया कि जबलपुर में पूर्ण आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित किया जा रहा है, जिसमें भारत के श्रेष्ठ आयुर्वेदाचार्य और वैद्य नई पीढ़ी को अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल के लिये पाषाण का भवन तैयार हो रहा है।आचार्य श्री ने बताया कि, इंदौर, जबलपुर, रामटेक, पपोरा जी और डोंगरगढ़ में प्रतिभास्थली का संचालन किया जा रहा है, जहां 350 प्रतिभाशाली ब्रह्मचारिणी दीदियों द्वारा कन्याओं को गुरूकुल पद्धति पर आधारित संस्कार युक्त शिक्षा दी जा रही है।_

    *स्टेट प्रेस क्लब के अभियान को दिया आशीर्वाद*........
    ------
    _इस अवसर पर आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. के वृक्षारोपण, पौधा वितरण और जल संरक्षण कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी।_ 
    _आचार्य श्री की पावन उपस्थिति में वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र जैन भोपाल, हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, नेमावर तीर्थ के कार्याध्यक्ष संजय जैन ‘मेक्स’, महामंत्री कमल अग्रवाल, संरक्षक अशोक डोसी, प्रचार प्रमुख प्रदीप गोयल, ब्रह्मचारी सुनील भैय्या ने जल संरक्षण पर आधारित पोस्टर सीरिज का लोकार्पण भी किया।_
    _प्रारंभ में स्टेट प्रेस क्लब की ओर से प्रवीण खारीवाल, अभिषेक बड़जात्या, मनोज सिंह राजपूत, सुशील शर्मा, आकाश चौकसे, अजय भट्ट, राकेश द्विवेदी, आलोक बाजपेयी, महेन्द्र जैन, नंदकिशोर अग्रवाल, मीना राणा शाह ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने मीडियाकर्मियों को आचार्य श्री के विभिन्न प्रकल्पों पर केन्द्रित साहित्य भी भेंट किया।_ _इस मौके पर स्थानीय मीडियाकर्मियों के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टेट प्रेस क्लब मेंबर्स और मीडियाकर्मी मौजूद थे।_

    *_🚂L🚋A🚋D🚋D🚋U🚋_*
  9. Vidyasagar.Guru
    *‼आहारचर्या*‼
    *श्री सिद्धयोदय नेमावर*
      _दिनाँक :०२,सितंबर,१९
    *आगम की पर्याय महाश्रमण युगशिरोमणि १०८ आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज* _को आहार दान का सौभाग्य श्री मान प्रकाश चंद जी मुकेश जी राकेश जी सेठी ( बराड़ा परिवार ) खातेगांव  निवासी एवं उनके परिवारको प्राप्त हुआ है।_
    इनके पूण्य की अनुमोदना करते है।
                💐🌸💐🌸
    *भक्त के घर भगवान आ गये*
              🌹🌹🌹🌹
    *_सूचना प्रदाता-:श्री अक्षय जी जैन खातेगांव_*
           🌷🌷🌷
    *अंकुश जैन बहेरिया
    *प्रशांत जैन सानोधा
  10. Vidyasagar.Guru
    १५ सितम्बर 
    गुरु जी का गमन निर्वाणा की और हुआ 
     
     
    10 सितंबर 
    आचार्य संघ पहुंचा इंदौर के जीआरडी ग्रुप के भवन में
    सागर / संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का मंगल चातुर्मास इंदौर स्थित रेवती रेंज दयोदय गौशाला प्रतिभास्थली स्कूल में चल रहा था पिछले तीन-चार दिनों से ऐसी चर्चा थी गुरुदेव अगल-बगल के किसी अन्य स्थान पर पहुंचेंगे 10 सितंबर को सुबह गुरुदेव वहां से बिहार कर 2 किलोमीटर दूर जी आर डी ग्रुप रेवती गांव पहुंचे यह गार्डन नवीन जी गाजियाबाद का है यहां पर गुरुदेव चातुर्मास निष्ठावन तक रहेंगे।
    उल्लेखनीय है कि चातुर्मास कलश स्थापना के समय आचार्य संघों और मुनि संघ द्वारा वर्षा काल मे एक सीमा निर्धारित की जाती है जरूरत पड़ने पर इतनी दूर के किसी अन्य स्थल पर पहुंचकर रुक सकते हैं 
     
    समाचार सुचना 
    मुकेश जैन ढाना
    एमडी न्यूज़ सागर
  11. Vidyasagar.Guru
    26 november
    *आचार्य भगवन का हुआ विहार*
    अभी 1:30 बजे खातेगांव से नेमावर की और हुआ विहार.... 
    🙏🏻
    .   *
             *२३ नवम्बर २०२०*
       *
                         
                    *परम पूज्य*
    *आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज*
                       *ससंघ*
                         ■
             *आज रात्रि विश्राम*
           टांड़ा जी का वेयर हाउस
         एस आर पेट्रोल पंप के पास
                        ■
           *कल की आहार-चर्या*
        खातेगांव में प्रातः मंगल प्रवेश
    एवम आहार चर्या खातेगांव में होगी
                        ■
            *आगामी कार्यक्रम*
       कल रात्रि संभावित संदलपुर
                        ■
      *सम्भावित नेमाबर जी प्रवेश*
           25 नवम्बर प्रातःकाल  
    *
     
     
    २२ नवम्बर २०२०

                    परम पूज्य
    आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ
                         ■
             आज रात्रि विश्राम
           कन्नौद (परिणय गार्डन)
                        ■
           कल की आहार-चर्या
     सौभाग्य : कन्नौद की समाज को
                        ■
          मंगल विहार की दिशा
           खातेगांव : 20 किमी
          नेमाबर जी : 35 किमी
                        ■
      सम्भावित नेमाबर जी प्रवेश
           25 नवम्बर दोपहर बाद
                        या
           26 नवम्बर प्रातःकाल  

    *आचार्यश्री जी मंगल विहार अपडेट*
    21 नवम्बर, दोपहर बेला।

    *परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार जारी-*
    ● *आज का संभावित रात्रि विश्राम-* कलवार पंचायत भवन।
    ● *कल की सम्भावित आहार चर्या-* बागन खेड़ा स्कूल भवन।
    ● *विहार की संभावित दिशा-* सिद्धक्षेत्र, सिद्धोदय तीर्थ श्री नेमाबर जी।
     

    *आचार्यश्री जी मंगल विहार अपडेट*
    20 नवम्बर, दोपहर बेला।

    *परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार नेमावर की ओर...!!*
    ● *आज का रात्रि विश्राम-* बन उपज चेकिंग नाका, धन तलाव बन चौकी।
    ● *कल की सम्भावित आहार चर्या-* हथनोरी विद्यालय भवन ( 6 किमी)
     

    *आचार्यश्री जी मंगल विहार अपडेट*
    19 नवम्बर, दोपहर बेला।

    *परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार जारी-*
    ● *आज का संभावित रात्रि विश्राम-* शासकीय माध्यमिक विद्यालय, अमरपुरा।
    ● *कल की सम्भावित आहार चर्या-* बाडमोर।
    ● *विहार की संभावित दिशा-* सिद्धक्षेत्र, सिद्धोदय तीर्थ श्री नेमाबर जी।
    *
    *

    *मंगल विहार अपडेट-*
    *पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ*

    कल की सम्भावित आहार चर्या-
    *संशोधित स्थल- बेड़ामऊ*
    (अमरपुरा से 6 किमी आगे)
     
     
     
     
     
    18 नवम्बर, दोपहर बेला।

    परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार जारी-
    ● आज का संभावित रात्रि विश्राम- पशु आहार केंद्र (पेट्रोल पंप के बाजू में) कर्णावट ग्राम
    ● कल की सम्भावित आहार चर्या- चापड़ा , द्वारिकाधीश मांगलिक भवन।
    ● विहार की संभावित दिशा- सिद्धक्षेत्र, सिद्धोदय क्षेत्र श्री नेमाबर जी।
     
    *आचार्यश्री जी मंगल विहार अपडेट*
    17 नवम्बर, दोपहर बेला।

    *परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार जारी-*
    ● *आज का संभावित रात्रि विश्राम-* मालवांचल स्कूल (इंडेक्स हॉस्पिटल के बाजू में)
    ● *कल की सम्भावित आहार चर्या-* डबल चौकी,  आइडियल स्कूल भवन।
    ● *विहार की संभावित दिशा-* सिद्धक्षेत्र, सिद्धोदय क्षेत्र श्री नेमाबर जी।
     
     
    *विहार अपडेट 16 नवंबर 20*
                    👣
              👣👣👣
           👣👣👣👣 
    *संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज का मंगल विहार आज महालक्ष्मी नगर इंदौर से नेमावर की ओर दोपहर 2 बजे हुआ।*
    *रात्रि विश्राम 9 किमी दूर गुराडिया मैं हो सकता है*
    *इंदौर से नेमावर की दूरी लगभग 130 किमी है*
     
     
     
     
     
    16 नवम्बर 2020
    पूज्य आचार्यश्री जी ससंघ का हुआ विहार
    अभी-अभी 
    परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ 7 मुनिराज का मंगल विहार विजयनगर से महालक्ष्मी नगर इंदौर की ओर हुआ ।
    1. मुनिश्री सौम्यसागर जी  2. मुनिश्री दुर्लभसागर जी  3. मुनिश्री नीरोगसागर जी  4. मुनिश्री निरामयसागर जी  5. मुनिश्री शीतलसागर जी  6. मुनिश्री श्रमणसागर जी 7. मुनिश्री संधानसागर जी
    (5 मुनिराज का उपसंघ विजयनगर में ही विराजमान हैं)
    मुनिश्री निर्दोषसागर जी  मुनिश्री निर्लोभसागर जी  मुनिश्री निरापदसागर जी  मुनिश्री निराकुलसागर जी मुनिश्री निरुपमसागर जी 
  12. Vidyasagar.Guru
    आज दोपहर 3: 15  बजे Live तत्त्वार्थ सूत्र अध्याय 1 प्रतियोगिता Kahoot पर होगी
    ज़ूम लिंक 
     
    Join at www.kahoot.it
    or with the Kahoot! app
    Game PIN:
    3311637
     
    Topic: तत्वर्थ सूत्र अध्याय 1 प्रतियोगिता
    Time: Sep 10, 2021 03:15 PM India
    Join Zoom Meeting
    https://zoom.us/j/3317710589?pwd=U2pZZHhXN3RKSWwzaE54akFGVzIvQT09
    Meeting ID: 331 771 0589
    Passcode: 108
    -------------------------------------------------
     
    Kahoot PIN 3 15 पर 
    ----------------
     
    चैनल पर लाइव 
    https://www.youtube.com/c/Vidyasagar_guru  को भी सबस्क्राइब कर लें 
     
    दो मोबाईल साथ रखें (दो मोबाईल ना होने पर :split screen कर भी भाग ले सकते हैं 
     
    अध्याय 1 स्वाध्याय 
    shttps://vidyasagar.guru/paathshala/tattvarthasutra/adhyay-1/
     
  13. Vidyasagar.Guru
    शरद पूर्णिमा *ओनलाइन जैन प्रश्न मंच Live version का ऑफलाइन mode* 
    https://kahoot.it/challenge/01071549?challenge-id=2fab5bbb-3e15-4fa4-9d2b-2ffecd181adf_1634743969677
    Game PIN: 01071549
    जिन्होंने भी Live भाग नहीं लिया वो 21 oct 21 रात्री 10 बजे तक भाग ले सकते हैं |
    लक्की ड्रॉ में आपको भी शामिल किया जाएगा 
    प्रतियोगिता कैसी लगी, निम्न लिंक पर बताएँ 
    https://vidyasagar.guru/blogs/entry/2536-post/
     
    ---------------------------------
     
    Topic: तत्त्वार्थ सूत्र अध्याय 8  प्रतियोगिता
    Time: Sep 17, 2021 03:15 PM India
    Join Zoom Meeting
    https://zoom.us/j/3317710589?pwd=MldUS1pFRTZKQnNzOCtCWkQzakpYQT09
    Meeting ID: 331 771 0589
    Passcode: 10008
     
    Kahoot Game PIN बाद मे अपडेट होगा 
     
    Join at www.kahoot.it
    or with the Kahoot! app
    Game PIN:
    914793
     
×
×
  • Create New...