Jump to content
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

संयम स्वर्ण महोत्सव

Administrators
  • Posts

    22,360
  • Joined

  • Last visited

  • Days Won

    894

 Content Type 

Forums

Gallery

Downloads

आलेख - Articles

आचार्य श्री विद्यासागर दिगंबर जैन पाठशाला

विचार सूत्र

प्रवचन -आचार्य विद्यासागर जी

भावांजलि - आचार्य विद्यासागर जी

गुरु प्रसंग

मूकमाटी -The Silent Earth

हिन्दी काव्य

आचार्यश्री विद्यासागर पत्राचार पाठ्यक्रम

विशेष पुस्तकें

संयम कीर्ति स्तम्भ

संयम स्वर्ण महोत्सव प्रतियोगिता

ग्रन्थ पद्यानुवाद

विद्या वाणी संकलन - आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रवचन

आचार्य श्री जी की पसंदीदा पुस्तकें

Blogs

Events

Profiles

ऑडियो

Store

Videos Directory

Everything posted by संयम स्वर्ण महोत्सव

  1. श्रुत पंचमी महोत्सव के उपलक्ष्य में आर्यिका 105 श्री दृढ़मति माता जी ससंघ के सानिध्य में श्रुत पंचमी महोत्सव,बड़ा जैन मंदिर हनुमानताल जबलपुर में, सफलतापूर्वक सानन्द संपन्न हुआ | संयम स्वर्णिम दीक्षा महोत्सव के उपलक्ष्य में हनुमानताल के इतिहास में प्रथम बार श्रुत पंचमी का कार्यक्रम भव्य तरीके से सफलता पूर्वक हनुमानताल, जबलपुर,मध्य प्रदेश समाज में मनाया गया | कार्यक्रम में सर्वप्रथम, संयम स्वर्णिम विद्यासागर संस्कार पाठशाला हनुमानताल के बच्चो के द्वारा मंगलाचरण किया गया |फिर आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की फोटो के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन ,चित्र अनावरण किया गया |कार्यक्रम का संचालन अमित जैन पड़रिया के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया | आर्यिका 105 श्री दृढ़मति माताजी के द्वारा श्रावको को श्रुत पंचमी की कहानी ,कविता और कथानक के माध्यम से श्रुत पंचमी का महत्व समझाया गया |आचार्य श्री के 50वें संयम स्वर्णिम महोत्सव के बारे में बताया गया |माताजी ससंघ को सभी श्रावको ने शास्त्र भेंट किया किया | माताजी ने हथकरघा ,प्रतिभा स्थली के विषय में भी श्रावको को बताया |श्रुत पंचमी के उपलक्ष्य में हनुमानताल पाठशाला के बच्चो की बैंड पार्टी के द्वारा रैली और जिनवाणी जी की शोभा यात्रा निकाली गयी |इस प्रकार संपूर्ण कार्यक्रम सानन्द संपन्न हुआ |श्रुतपंचमी महोत्सव का पूरा कार्यक्रम हनुमानताल ट्रस्ट कमेटी,संयम स्वर्णिम साधु सेवा समिति ,संयम स्वर्णिम विद्यासागर संस्कार पाठशाला समिति ,महिला परिषद् द्वारा आयोजित किया गया और सभी भाइयो ,बहनो के उपलक्ष्य में सानंद सफलता पूर्वक संपन्न हुआ |
×
×
  • Create New...