Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

अंतरराष्ट्रीय मूकमाटी प्रश्न प्रतियोगिता परिणाम


Vidyasagar.Guru

4,622 views

गुरु पूर्णिमा, 3 जुलाई 2023 

गुरुदेव के 56 वें मुनि दीक्षा अवसर पर कालजयी महाकाव्य 'मूकमाटी "पर आधारित अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई  जिसमें 12 देशों के 1800 प्रतियोगी ने भाग लिया था आज उसका पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित हुआ । 
 www.Vidyasagar.guru वेबसाइट के माध्यम से  आन लाइन संपन्न इस प्रतियोगिता में 400 पुरुष व 1400 महिलाएं शामिल थी। पुरुस्कार देने के लिये  उज्जवल पाटनी जी दुर्ग एवं  पुरस्कार पुण्यार्जक श्री राजकुमार विनोद बड़जात्या रायपुर व विद्यासागर डॉट गुरु वेबसाईट  के संचालक सौरभ जयपुर यहाँ आये व बिजेताओं को पुरस्कार प्रदान करें। पुरस्कार में चलचरखा की जरी वाली  साड़ी,  छोती दुपहा, पानी का छला मरुदेवी हस्तशिल्प की सुंदर लेपटॉप  बैग, पूर्णायु की अमृत धारा, लवण भास्कर चूर्ण (इस का उल्लेख मूकमाटी में है व प्रश्न भी आया था उपहार  में प्शांतिधारा का देशी घी डब्वा एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया 
104 प्रतियोगी के शत प्रतिशत 100 अंक आये हैं, उसमें लकी ड्रा से 11 प्रतियोगी के नाम एवं 70 प्रतिशत अंक मे से 45 नाम सांत्वना पुरस्कार के निकाले गए थे | सभी विजेताओं को फोन पर सूचित कर पुरस्कार समारोह मे आमंत्रित किया गया था |

आए विजेताओं को  आचार्य भी को नमन कर पुरस्कार प्रदान किया गया । 
जो नहीं आ सके उन्हें कोरियर के माध्यम से पुरस्कार भेजा जाएगा |

 

प्रमाण पत्र लिंक 

https://docs.google.com/spreadsheets/d/1dN9amldpgPlplyCPnT7JN_0s7GK4aFaN/edit?usp=sharing&ouid=108041101357652563056&rtpof=true&sd=true

 

 

अंक प्राप्त सूची 

 

56 विजेताओं के नाम 

 

 

 

 

पुरस्कार एवं सम्मान समारोह 

 

 

प्रतियोगियों का विश्लेषण

 

age.png

location data.png

 

gender.png

 

आपको यह प्रतियोगिता कैसी लगी , कमेन्ट में अवगत कराएँ |

 

25 Comments


Recommended Comments

भैया जीआज रिजल्ट अपलोड होगा तो 3 जुलाई को आपने क्या उन्हीं लोगों को बुलाया था  जिन्होंने पुरस्कार प्राप्ति के हकदार हैं

Link to comment
4 hours ago, Chand Jain said:

Bhaiyaji result Aaj declare hua hai to prize distribution 3rd July ko kaise ho gaya??

आपके प्रश्न का उत्तर ऊपर लिख दिया गया हैं 

Link to comment
3 hours ago, Pragya Modi said:

भैया जीआज रिजल्ट अपलोड होगा तो 3 जुलाई को आपने क्या उन्हीं लोगों को बुलाया था  जिन्होंने पुरस्कार प्राप्ति के हकदार हैं

प्रतियोगिता के फ़ॉर्म मे बात दिया था की 3 जुलाई को होगा समारोह 

आप बिना बुलाए भी आ सकते थे 

हमने  सिर्फ उन्ही को फोन  किया था जिनका नाम आया था 

 

  • Like 1
Link to comment

मूकमाटी प्रतियोगिता के प्रश्न बनाने में अत्यंत ही श्रम किया गया है, प्रतियोगिता भरने में आनन्द के साथ साथ स्वाध्याय लाभ भी मिला। 

प्रश्न निर्माण करने में मूकमाटी का मंथन कर नवनीत निकालने का प्रयास बहुत ही सराहनीय है।

प्रतियोगिता के प्रश्न निर्माता साधुवाद के पात्र हैं, उनके अथक प्रयास व श्रम को नमन। उनके कार्य की बहुत बहुत अनुमोदना।

पूर्व में भी इस तरह विभिन्न ग्रंथों पर प्रतियोगिता निकाली गई थी, जिनसे भी संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज व उनके अन्य शिष्य विद्वान मुनिराजों के रचित ग्रंथ का स्वाध्याय लाभ अर्जित हुआ था।

Link to comment

जय जिनेन्द्र 🙏

प्रतियोगिता बहुत बहुत अच्छी थी।

कुछ प्रश्न बहुत Tricky थे। 

579  प्रीति सौरभ जैन इंदौर Madhya Pradesh  अंक ९५ 

क्या हमारे जो प्रश्न गलत हुए हैं उनके सही उत्तर मिल सकते हैं?

 

Link to comment

बहुत ही सुंदर प्रतियोगिता थी।स्वाध्याय करके हल करने में बहुत आनंद आया।भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहनी चाहिए। 

Link to comment
7 hours ago, Neelima Bharil said:

🙏🏻🙏🏻🙏🏻jai ho 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

प्रतियोगिता बहुत ही सुंदर थी।प्रश्न बनाने में बहुत अधिक श्रम किया गया और उत्तर खोजने में बारबार स्वाध्याय का मन बन गया।अत्यंत उपयोगी एप्प जिसके माध्यम से पूजन स्वध्याय के साथ आचार्य भगवन के साहित्य और संघ के अनेक मुनियों और आर्यिका माताजी का सुंदर साहित्य उपलब्ध है।

आगे भी ऐसी प्रतियोगिता का हिस्सा जरूर बनना चाहूंगी।

अर्पिता सिंघई, सागर

Link to comment

प्रतियोगिता बहुत ही सुंदर थी।प्रश्न बनाने में बहुत अधिक श्रम किया गया और उत्तर खोजने में बारबार स्वाध्याय का मन बन गया।अत्यंत उपयोगी एप्प जिसके माध्यम से पूजन स्वध्याय के साथ आचार्य भगवन के साहित्य और संघ के अनेक मुनियों और आर्यिका माताजी का सुंदर साहित्य उपलब्ध है।

आगे भी ऐसी प्रतियोगिता का हिस्सा जरूर बनना चाहूंगी।

अर्पिता सिंघई, सागर

Link to comment

जयजिनेंद्र भैय्याजी आप जोभी प्रतियोगिता निकालते हैं तेलंगाना के कम ही पार्टिसिपेट करते हैं और वो मेहनत भी करते हैं पर जितनी भी प्रतियोगिता हुई उसमें कभी भी तेलंगाना का एक भी नहीं रहता  हमदुसरो को प्रतियोगिता भरने कहे तो वो कहते हैं अपलोगइतने साल से कर रहे आपके कभी नं नहीं आते 

ऐसा किसे भी इंटरेस्ट नहीं रहता आप स्टेट वाइज रिजल्ट निकाले तो सभी स्टेट को फायदा भी होगा और खुशी भी  हमजबसे ये ग्रुप शुरू हुआ तबसे भाग ले रहे मेहनत पुरी करते हैं पर  रिजल्ट देखकर निराश हो जाते हैं पर मन को समझा कर चलो इसी बहाने स्वाध्याय हो रहा नया सिखने मिल रहा सोचकर अपने आपसे ही समझौता करते हैं 

आपको शायद पढ़कर अच्छा नहीं लगेगा इसलिए उत्तमक्षमा चाहती हुं 

Link to comment

प्रतियोगिता तो अच्छी थी ही उसके अलावा जिस तरह से सौरभ भैया जी ने इस प्रतियोगिता का संचालन किया और बहुत ही सुव्यवस्थित ढंग से कार्य किया, आपका कार्य प्रशंसनीय है। इस प्रतियोगिता के आयोजकों, व्यवस्थापकों, एवं प्रतियोगिता से जुड़े समस्त प्रज्ञजनों की बहुत बहुत अनुमोदना। ऑनलाइन प्रतियोगिता के कारण सौरभ भैया जी से व्यक्तिगत सवाल बार बार पूछे गये जिससे उनको भी परेशानी तो हुई होगी लेकिन उन्होंने समता भाव से सभी को समझाते हुए समस्याओं का समाधान किया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आचार्य श्री का आशीर्वाद तो हम सबके साथ था ही और सौरभ भैया जी के सुव्यवस्थित कार्य ने इस प्रतियोगिता को और भी सफल बना दिया। हम उनके इस कार्य की बहुत बहुत अनुमोदना करते हैँ। एवं इस प्रतियोगिता से जुड़े सभी भाइयों और बहेनों को बहुत बहुत बधाई। जय जिनेन्द्र!

Link to comment

बहुत ही सुंदर प्रतियोगिता थी जब प्रश्न हल कर रहे थे तो स्वाध्याय करने की इच्छा हुई और स्वाध्याय करके बहुत आनंद आया और इस प्रतियोगिता में मेरे अंजलि जैन( मेरठ) 100 अंक आए हैं! उम्मीद है आगे भी आप प्रतियोगिता कराते रहेंगे और हम हिस्सा लेते रहेंगे! जय जिनेंद्र

Link to comment

अत्यंत रोचक व मूकमाटी जैसे कालजयी महाकाव्य के स्वाध्याय से जुड़ी शुभोपयोगवर्धक प्रतियोगिता के लिए बहुत साधुवाद व धन्यवाद।

 

एक जिज्ञासा है...शतप्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 104 सहभागियों में से 11 विजेता चुनने के बाद शेष रहे 93 सहभागियों को क्या सांत्वना पुरस्कार की लॉटरी में शामिल किया गया था?

 

सादर जैजिनेंद्र।

Link to comment

मूकमाटी  महाकाव्य की देकर परीक्षा🥰

गुरूदेव का आशीष पाया उनकी स्वेक्षा🤚🏻🤚🏻

इस तरह और हो प्रतियोगिता मेरी है इच्छा👍🏻👍🏻

स्वाध्याय करने मिला है जीवन अच्छा😍

मिली है और ज्यादा ज्ञानार्जन की आकांक्षा

इसी तरह मिलती रहे गुरुवर और पूरी टीम की शुभेक्षा🙏🏻🙏🏻🙏🏻🤗

🙏🏻🙏🏻🙏🏻नमोस्तु आचार्य श्री 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

विद्यासागर डॉट कॉम और पूरी टीम को बहुत बहुत साधुवाद बहुत ही अच्छी प्रतियोगिता रही

सभी को जय जिनेन्द्र 🙏🏻

✍️✍️✍️

Link to comment

जय जिनेंद्र

मूकमाटी का स्वाध्याय करके बहुत ही अच्छा लगा सौरभ भैया जी से निवेदन है कि वह आगे भी ऐसी ही प्रतियोगिताएं कराते रहे एवं उनको बहुत-बहुत धन्यवाद कि उनकी वजह से आज हम मूकमाटी का स्वाध्याय कर पाए🙏🙏

 

 

Link to comment
2 hours ago, Sanjay Kataria said:

अत्यंत रोचक व मूकमाटी जैसे कालजयी महाकाव्य के स्वाध्याय से जुड़ी शुभोपयोगवर्धक प्रतियोगिता के लिए बहुत साधुवाद व धन्यवाद।

 

एक जिज्ञासा है...शतप्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 104 सहभागियों में से 11 विजेता चुनने के बाद शेष रहे 93 सहभागियों को क्या सांत्वना पुरस्कार की लॉटरी में शामिल किया गया था?

 

सादर जैजिनेंद्र।

जी किया गया था

  • Like 1
Link to comment

जय जिनेंद्र

प्रतियोगिता बहुत सुंदर थी और ज्ञान वर्धक भी। आपने सभी जानकारी update की। यदि आप उत्तर सूची भी update कर दे तो हमे अपनी गलतियों का भी ज्ञान हो जायेगा जो अपने प्रश्न मे की है। 

Link to comment

Jai jinendra me Ankita jain Kota se hu maine pratiyogita me, 100 marks aaye h  muje acha laga isme hissa leke muje acha laga granth padna swashyay karna acha lagta h par jab jinhe आचार्य श्री k waha gifts mile stage आचार्य श्री k saamne aacharya shree ka आशीर्वाद मिल तो dekh k laga kaash me bhi waha us waqt hoti mera bhi name winners me hota to jiwan dhanya ho jaata आचार्य shree ji se muje bhi aashirwaad mil paata ye kasak h

 

Link to comment

हमको मूकमाटि शास्त्र पढने की बहुत ईच्छा थी लेकिन पढ नही पा रहे थे प्रतियोगिता के माध्यम से ईच्छा भी पूरी हुई और स्वाध्याय भी हो गया

Link to comment

 सुन्दर तियोगिता ! समयाभाव के कारण  हम पूर्णता तक न पहुँच सके । आपके गुरुजी चेतन सत्ता को गढ़ने में अनथक लगे हैं ,शिष्यों में भी वही प्रतिबिम्बित होता है । हम श्रावक तो सोने -चाँदी के कलशाभिषेक में ही अपने आप  को धन्य मानते हैं , माटी के कलश स्थापना पर क्या विचार है ।'चेतन को वेतन ' देने के स्थान पर कलश सुरक्षा में ही जिन प्रतिमाजी को ही अत्यन्त भारी सुरक्षा में अनेक कपाटों में बन्द करते जाते हैं । हमारा ध्यान तो स्व - कल्याण की अपेक्षा सुरक्षा व्यवस्था में ही आश्रय पा जाता है ,क्या करें हम श्रावक कि अनमोल रत्न गढ़ने वालों की बातें उन्हीं की अपेक्षा से समझकर अपने जीवन में उतारें ,न कि राग - द्वेष को सर्वोपरि रखें ।

Link to comment

यह प्रतियोगिता बहुत ही रोचक और ज्ञानवर्धक थी और आप भैया लोगों का जो प्रयास दिखा उससे हमारा भी उत्साह दोगुना हो गया इसके लिए आपको बहुत-बहुत साधुवाद। next  प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार है।

 

Link to comment

इतनी अच्छी प्रतियोगीता मैने पहली कभी नही की है सौरभ भैया ने बहुत ही मेहनत की है प्रतियोगीता को बनाकर हम सब तक पहुँचाने में मैने पहली बार mookmati पढा और मन प्रसन्न हो गया इन्तजार रहता है  की कब अगली प्रतियोगीता होगी आपका दिल से आभार और साधुवाद 🙏

Link to comment

यह मेरा परम सौभाग्य की इस युग के जेष्ठ एवं श्रेष्ठ आचार्य की महाकाव्य मूक माटी पर मुझे कुछ कार्य करने को आपने प्रेरित किया और इस प्रकार की प्रेरणा भविष्य अगर मिलती रही तो यह मेरे जीवन का सबसे श्रेष्ठ समय होगा

Link to comment

Create an account or sign in to comment

You need to be a member in order to leave a comment

Create an account

Sign up for a new account in our community. It's easy!

Register a new account

Sign in

Already have an account? Sign in here.

Sign In Now
  • बने सदस्य वेबसाइट के

    इस वेबसाइट के निशुल्क सदस्य आप गूगल, फेसबुक से लॉग इन कर बन सकते हैं 

    आचार्य श्री विद्यासागर मोबाइल एप्प डाउनलोड करें |

    डाउनलोड करने ले लिए यह लिंक खोले https://vidyasagar.guru/app/ 

     

     

×
×
  • Create New...