Jump to content
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

Vidyasagar.Guru

Administrators
  • Posts

    17,750
  • Joined

  • Last visited

  • Days Won

    601

 Content Type 

Forums

Gallery

Downloads

आलेख - Articles

आचार्य श्री विद्यासागर दिगंबर जैन पाठशाला

विचार सूत्र

प्रवचन -आचार्य विद्यासागर जी

भावांजलि - आचार्य विद्यासागर जी

गुरु प्रसंग

मूकमाटी -The Silent Earth

हिन्दी काव्य

आचार्यश्री विद्यासागर पत्राचार पाठ्यक्रम

विशेष पुस्तकें

संयम कीर्ति स्तम्भ

संयम स्वर्ण महोत्सव प्रतियोगिता

ग्रन्थ पद्यानुवाद

विद्या वाणी संकलन - आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रवचन

आचार्य श्री जी की पसंदीदा पुस्तकें

Blogs

Events

Profiles

ऑडियो

Store

Videos Directory

Everything posted by Vidyasagar.Guru

  1. *मांगलिक बेला में ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ नेमावर का ऐतिहासिक पंचकल्याणक* मंगलवार को सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र नेमावर में ध्वजारोहण के साथ जैन इतिहास के एक आदर्श और ऐतिहासिक पंचकल्याणक का आगाज हुआ। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य और प्रतिष्ठाचार्य वाणीभूषण बाल ब्रह्मचारी विनय भैया के निर्देशन में दोपहर में पंचकल्याणक के प्रमुख पात्रों ने ध्वज पूजन किया। जैन समाज के गौरव-भामाशाह श्री अशोक जी-श्रीमति सुशीला जी पाटनी सहित आरके मार्बल परिवार के सदस्यों ने निर्धारित मुहुर्त में ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व प्रातःकालीन बेला में सर्वप्रथम गुरु आज्ञा एवं आचार्य निमंत्रण दिया गया, जाप स्थापना के साथ मंत्रोच्चार की शुरुआत हुई। ध्वजारोहण के पश्चात क्षेत्र परिसर में ही घट यात्रा निकाली गई। मंडप शुद्धि, अभिषेक-शांतिधारा इत्यादि मांगलिक क्रियाएं भी हुई। इस अवसर पर आचार्य श्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए विश्व कल्याण और शांति के उद्देश्य को लेकर इस महायज्ञ का सारगर्भित आयोजन किया जा रहा है। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के चलते चाहे हम देवालय नहीं जा सकते, किंतु भगवान को अपने हदय में तो स्थापित कर सकते हैं। सामाजिक बंधुओं ने भी सरकार के निर्देशों का पालन किया, तभी तो यह आयोजन समूह का ना होकर प्रतिनिधियों के साथ हो रहा है। ध्वजारोहण, मंगलाचरण के रूप में मंगलमय वातावरण बनाने के लिए है। संग्रह बहुत हो गया, वितरण जरूरी है। संग्रह नहीं, वितरण हो यही लोकतंत्र है। फहराई गयी ध्वजा का संकल्प पूर्व दिशा की ओर है, जो कि अभूतपूर्व है और यह कार्य भी अभूतपूर्व होगा। विश्व कल्याण की भावना लिए, प्रतिकात्मक रूप में पंचकल्याणक का यह आदर्श आयोजन, सफलता पूर्वक पूर्ण होगा यह विश्वास है। अपने प्रवचन में आचार्य श्री ने आगामी कुंडलपुर पंचकल्याणक, कुंडलपुर प्रकरण में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सहयोग और अयोध्या के राम मंदिर का उल्लेख भी किया। आचार्य श्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास हो चुका है। राम तो चले गए, लेकिन अपने व्यक्तित्व के कारण वे हमेशा हमारे बीच विद्यमान रहेंगें। राम किसी व्यक्ति विशेष के नहीं, संपूर्ण विश्व के हैं। ध्वजारोहण कर्ता आरके मार्बल परिवार, आयोजन के सौधर्म इन्द्र प्रभात जी जैन मुंबई, श्रीजी के माता-पिता श्रीमति सोनल-सलिल जी बड़जात्या का पंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष राजा भैया सूरत, कार्याध्यक्ष श्री राजीव जैन (बंटी भैया), ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संजय मैक्स, कार्याध्यक्ष सुरेशचंद काला harda नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन भोजनशाला समिति के संयोजक शरद अजमेरा कोषाध्यक्ष महेंद्र अजमेरा आवास व्यवस्था के हितेश बड़जात्या सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत-सम्मान किया। ----------------------------------------------------------- सूचनाएं प्रसारित करने हेतु कमेटी द्वारा अधिकृत:* • नरेंद्र चौधरी (नंदू) - • पुनीत जैन (पट्ठा) -
  2. दिनांक 9 जून 2021 दीक्षा प्रदाता : आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज (1) खातेगांव - ब्र.फूलचंद लुहाड़िया 10 प्रतिमाधारी क्षुल्लक - स्वाध्याय सागर जी (2) ब्र. शांतिलाल जी बांसबाड़ा क्षुल्लक प्रशांतसागर जी (३) मंडीबामोरा - ताराचंद जी 10 प्रातिमाधारी क्षुल्लक मोन सागर जी (4) रेबाड़ी - ब्र. सतेन्द्र जी 10 प्रतिमा धारी क्षुल्लक चिंतसंसागर जी (५) अशोक पांड्या बानापुरा बाले 10 प्रतिमाधारी क्षुल्लक अगम्य सागर जी (6) ब्र. राजेश जैसीनगर - क्षुल्लक अटल सागर जी (7) भागचंद जी किशनगढ़ क्षुल्लक वैराग्य सागर जी (8) संतोष पांड्या इंदौर (गया) क्षुल्लक निकट सागर जी (9) बसंत जी बागीदौरा क्षुल्लक परीत सागर जी
  3. *#बड़ी_खबर* नेमावर में #क्षुल्लक_दीक्षाएं तीर्थंकर शांतिनाथ स्वामी के त्रयकल्याणक महोत्सव के आज के शुभ दिन मध्याह्न में सिद्धक्षेत्र नेमावर,मप्र में संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर जी महामुनिराज के कर-कमलों से लगभग 6 क्षुल्लक दीक्षाएं सम्पन्न हो रही है। #दीक्षार्थी ब्र. सत्येंद्र भैयाजी रेवाड़ी,हरियाणा ब्र. अशोक भैयाजी, बानापुरा ब्र. ताराचंद भैयाजी ब्र. मास्टर जी ब्र.शांतिलाल भैयाजी,खांदू काॅलोनी, राजस्थान ब्र. फूलचंद भैयाजी, खातेगांव
  4. until
    प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र नर्मदा नदी के किनारे बसे नेमावर जिला देवास में श्री विश्व शांति पंचकल्याणक महामहोत्सव आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में 15 जून से 21 जून तक होंगे प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा होंगे और महोत्सव के अध्यक्ष श्रावक श्रेष्ठि राजा भैया सूरत और कार्यअध्यक्ष राजीव जैन बंटी भैया बीड़ी परिवार इंदौर होंगे *नेमावर पंचकल्याणक महा महोत्सव में भगवान के माता पिता- श्री सलील जी बड़जात्या नेमी नगर जैन कॉलोनी इंदौर,सौधर्म श्री इन्द्र-प्रभात जी मुम्बई,कुवेर- श्री राजा भाई जी सूरत, ...महायज्ञ... नायक बनने का परम सौभाग्य दिगंबर जैन परवार समाज गौरव पूर्व अध्यक्ष भाई श्री राजीव,बंटी भैया ने यह सौभाग्य प्राप्त किया बहुत बहुत अनुमोदना बंधाई* *सभी पात्रों को बहुत-बहुत बधाइयां एवं उनके पुण्य की बहुत बहुत अनुमोदना*
  5. आत्मीय स्वजन, *COVID-19 के इस कठिन दौर में आशा और उम्मीद की एक बातचीत…* दिनांक: 3 जून (गुरुवार) समय: रात्रि 8:30 बजे आप भी शामिल हों , Join करने इस लिंक पर क्लिक करे: यूटूब: https://youtube.com/c/MaitreeSamooh-KshamaSagarJi ज़ूम: https://us02web.zoom.us/j/9997048610?pwd=d0hGVzd3N1l0bnFhOGt5bFd4NWh6Zz09 Meeting ID: 999 704 8610 Passcode: 1008 ~ मैत्रीसमूह
  6. पूज्यगुरूदेव आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महामुनिराज एवं मुनिश्री योगसागर जी मुनिश्री दुर्लभसागर जी मुनिश्री निश्चलसागर जी मुनिश्री शाश्वतसागर जी मुनिश्री श्रमणसागर जी मुनिश्री संधानसागर जी के सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र नेमावर में हुए केश लोच |
  7. मुनि श्री विनम्रसागर जी महाराज जी ने बताया - सिद्धक्षेत्र नेमावर ( म.प्र.) वैशाख सुदी ११ को आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज ने प्रथम बार जगत कल्याण भाव से सिद्धदायक मंत्र दिया एवम उसकी ११ माला का जाप करने को कहा । ।। ॐ ह्रीं अर्हं णमो सव्वसिद्धायदणाणं मनोवांछित सिद्धिदायकं भवतु ।। रोजाना इस मंत्र की ११ माला आचार्य भगवन ने समस्त आचार्य संघ एवम ब्रह्मचारी भैया दीदी, श्रावक गृहस्थ को फेरने के लिए कहा है बहुत कम होता है आचार्य भगवन कोई भी जाप सामूहिक करने के लिए कहे हम सभी को भी यह जाप देना चाइए ताकि सभी कार्य अच्छे से निर्विघ्न पूर्ण हो
  8. From the album: आचार्य श्री के दुर्लभ चित्र

    आचार्य श्री का दुर्लभ फ़ोटो श्री सिद्ध क्षेत्र नैनागिर।। आचार्य श्री जी के पास बैठे हैं~नाग-नागिन। folded hands आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज 🙏🙏
  9. सभी बच्चों एवं बड़ो को खेलने की प्रेरणा दें scheduled Zoom meeting. Topic: जैन धर्म ऑनलाइन खेल : 19 मई 7 : 30 PM ( एक प्रयोग) Time: May 19, 2021 07:00 PM India Join Zoom Meeting https://zoom.us/j/3317710589?pwd=eWo5R3FTYmNST3ZrbmFXYXFuOXVsZz09 Meeting ID: 331 771 0589 Passcode: 1008 लेके आ रहे हैं एक विशेष ऑनलाइन गेम आज रात्रि 7 : 30 बजे : समय लगभग 30 मिनिट 7 : 15 बजे तक सभी जुड़ जायें विशेष निर्देश 1. दो मोबाइल अथवा स्क्रीन की आवशयकता होगी (एक पर ज़ूम , youtube, अथवा फेसबुक पे जुडें - जहाँ आप लाइव स्कोर देख सकेंगे - इसी पर आपको live प्रश्न दिखेंगे दुसरे मोबाइल पर आपको यह लिंक खोलना होगा https://kahoot.it/ अथवा Kahoot की मोबाइल ऐप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं और PIN daalna hoga स्क्रीन पे मिलेगा 2 (Nickname) में नाम एवं स्थान दोनों डाले जैसे "सौरभ जैन जयपुर" 3 सही उत्तर एवं पहले देने पर मिलेंगे ज्यादा अंक आपको यह खेल का प्रयोग कैसा लगा खेल के अंत में इस लिंक पर कमेंट कर जरूर बताएं
×
×
  • Create New...