Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
अंतरराष्ट्रीय मूकमाटी प्रश्न प्रतियोगिता 1 से 5 जून 2024 ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

Vidyasagar.Guru

Administrators
  • Posts

    17,719
  • Joined

  • Last visited

  • Days Won

    589

 Content Type 

Forums

Gallery

Downloads

आलेख - Articles

आचार्य श्री विद्यासागर दिगंबर जैन पाठशाला

विचार सूत्र

प्रवचन -आचार्य विद्यासागर जी

भावांजलि - आचार्य विद्यासागर जी

गुरु प्रसंग

मूकमाटी -The Silent Earth

हिन्दी काव्य

आचार्यश्री विद्यासागर पत्राचार पाठ्यक्रम

विशेष पुस्तकें

संयम कीर्ति स्तम्भ

संयम स्वर्ण महोत्सव प्रतियोगिता

ग्रन्थ पद्यानुवाद

विद्या वाणी संकलन - आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रवचन

आचार्य श्री जी की पसंदीदा पुस्तकें

Blogs

Events

Profiles

ऑडियो

Store

Videos Directory

Posts posted by Vidyasagar.Guru

  1. पदमावती देवी की अराधना

    एक गड्ढे से निकालकर दूसरे में पटकना है

     

    राग संसार का रोग, जिनेन्द्र उपासना मुक्ति का योग

    अन्य धर्म से बचाने में हो रहा भटकाव

    पदमावती पर पार्श्व प्रभु अभी हाल की देन

    प्रमाणिक ग्रन्थों का करें अवलोकन

     

    पद्मावती देवी की आराधना - Copy.jpeg

    जैनियों का महापर्व खत्म हुआ और वहीं तैयारी होने लगी आने वाले नवरात्रों में पदमावती, चक्रेश्वरी देवी के जागरण-चौको कराने की। आज का युवा वर्ग ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है, कहीं-कहीं तो विद्वान पंडित और साधुओं की भी अनुमति और सान्निध्य तक मिल जाता है। अब यह सब जैन धर्मसंस्कृति के अनुरूप, आगमानुसार है, इस बारे में सान्व्य महालक्ष्मी ने सीधी चर्चा की संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी के सुयोग्य शिष्य मुनि श्री प्रणम्य सागरजी से।

     

    सान्ध्य महालक्ष्मी : ये जो नवरात्र, जागरण, चौकी आदि शब्द हैं, क्या ये जैन संस्कृति से जुड़े हुये है, जिसे आज युवा वर्ग बड़े उत्साह से मनाता है?

     

    मुनि श्री : ये शब्द ही स्पष्ट कर देते हैं कि ये जैन शास्त्रों से नहीं लिये गये। आगम में इनका कहीं उल्लेख नहीं है।

     

    सान्ध्य महालक्ष्मी : देवी-देवताओं की परम्परा फिर कैसे शुरू हो गई।

     

    मुनि श्री : पिछले कुछ सालों में कुछ साधुओं ने अपनी प्रभावना को हिन्दुओं की तरह बनाने के लिये इसकी अप्रत्यक्ष रूप से अनुमति दे दी और वही स्वरूप आज दिख रहा है।

     

    सान्ध्य महालक्ष्मी : पंच परमेष्ठी की अराधना करने वाले, मानने वाले हम जैनियों का अब देवी-देवताओं की ओर आकर्षण बढ़ने लगा है। आज कल कुछ साधु भी इस तरह की बात पर सहमति भी दे देते हैं। क्यों और क्या यह उचित हैं?

     

    मुनि श्री : साधु लोग समझते हैं कि हम जैनियों  को अन्य देवी-देवताओं की तरफ जाने से रोकने के लिये अपने देवी-देवताओं को मानने लगे, तो कम से कम अन्य धर्म की उपासना से तो बच जाएंगे। यह सोचकर वह रागी देवी देवताओं की उपासना तीर्थंकरों के यक्षयक्षणियों के रूप में करने की सलाह देते हैं, परन्तु परिणाम यही निकलता है कि हम उन्हें एक गड्ढे से बचाकर दूसरे में पटक देते हैं। श्रावक को सही राह वीतरागता की उपासना करने से ही मिलेगी, चाहे उसकी उपासना करते करते श्रावकों को कितनी देर लग जाये, उम्र लग जाये।

     

    जैसे कैंसर के रोगी का इलाज जिस डॉक्टर के पास ऑपरेशन के रूप में है, तो वो ऑपरेशन से ही ठीक होगा। अन्य विद्या का डॉक्टर उसे कितना ही टालमटोल करती रहे, पर देर-सवेर उसे अपने को ठीक करने के लिये ऑपरेशन करवाना ही होगा। इसी तरह श्रावक को भी समझना होगा कि राग ही संसार का रोग है। और जिनेन्द्र देव की उपासना ही सभी दुखों से मुक्ति का योग है।

     

    सान्ध्य महालक्ष्मी : पर कुछ भजन और पूजा में इनका उल्लेख आता है?

     

    मुनि श्री : प्रमाणिक शास्त्रों को देखो, अगर किसी ने लिख भी दिया तो क्या उसे प्रमाण मान लेंगे, चाहे वो हिन्दी में लिखे हों या संस्कृत में।

     

    सान्थ्य महालक्ष्मी : कहा तो जाता है पदमावती देवी ने उपसर्ग दूर किया और फिर क्या उपसर्ग दूर करने वालों की पूजा नहीं करनी चाहिये?

     

    मुनि श्री : यह किसने कह दिया कि पदमावती ने उपसर्ग दूर किया। यह सब गृहस्थ विद्वानों द्वारा लिखी गई उस समय की बातें हैं जब विद्वानों को प्रमाणिक और अप्रमाणिक आचायों की परम्पराओं का ज्ञान नहीं था। उत्तर पुराण में आचार्य गुणभद्र और स्वयंभूस्तोत्र में आचार्य समन्तभद्र स्वामी ने पार्श्वनाथ भगवान के प्रसंग में कहीं भी पद्मावती के नाम का उल्लेख नहीं किया है। उनको फण पर बैठाने की बात भी प्रमाणिक आचार्यों के शास्त्रों के सम्मत नहीं है।

     

    सान्थ्य महालक्ष्मी : अगर ऐसा नहीं है, तो भगवान पार्श्वनाथ के जिनबिम्बों में फण क्यों बनाया जाता है? और यह अभी नहीं, प्राचीन मूर्तियों में भी देखने को मिल जाता है?


    मुनि श्री : फण बनी मूर्तियां तो प्राचीन मिलती हैं, पर पदमावती के फण पर बैठाने वाली मूर्तियां प्राचीन नहीं हैं। यह सब पदमावती की महिमा को बढ़ाने के उद्देश्य से अभी हाल में किया जाने लगा। पार्श्वनाथ भगवान की मूर्ति पर फण होना, भगवान बाहुबली की मूर्ति पर बेल का लिपटी होना, उनकी पहचान का संकेत देने की बात है। पदमावती के ऊपर पार्श्व प्रभु का होना प्राचीन नहीं, अभी हाल में शुरू हुआ है।

    - मुनि श्री प्रणम्य सागर

     

    पद्मावती देवी की आराधना - Copy.jpeg

     

    • Like 2
  2. बड़े बाबा की असीम कृपा से और राष्ट्रहित चिंतक आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में संचालित "हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र" (जिसके माध्यम से सैकड़ों लोगों को रोजगार दिया जा रहा है) के हस्तनिर्मित वस्त्रों को उपलब्ध कराने के लिए प्रारंभ हो रहा है एक नया अनुष्ठान "श्रमदान" आगामी अहिंसा दिवस (2 अक्टूबर 2018) को आप सादर आमंत्रित हैं| ?

     

     

    श्रमदान.jpeg

  3. तत्त्वार्थ सूत्रअध्याय 10 प्रतियोगिता क्रमांक 11 


    तत्त्वार्थसूत्र अध्याय 10 प्रतियोगिता क्रमांक 11 

    तत्त्वार्थ सूत्र - अध्याय 10 यहाँ से पढ़े फिर प्रतियोगिता में भाग लें

    https://vidyasagar.guru/paathshala/tattvarthasutra/adhyay-10/ 


     

  4. तत्त्वार्थ सूत्र अध्याय 9 प्रतियोगिता क्रमांक ​​​​​​​10 


    तत्त्वार्थ सूत्र अध्याय 9 प्रतियोगिता क्रमांक 10 

    तत्त्वार्थ सूत्र - अध्याय 9 यहाँ से पढ़े फिर प्रतियोगिता में भाग लें 

    https://vidyasagar.guru/paathshala/tattvarthasutra/adhyay-9/


     

  5. तत्त्वार्थ सूत्र अध्याय 8 प्रतियोगिता क्रमांक 9


    तत्त्वार्थ सूत्र अध्याय 8 प्रतियोगिता क्रमांक 9

    तत्त्वार्थ सूत्र - अध्याय 8 यहाँ से पढ़े फिर प्रतियोगिता में भाग लें 

    https://vidyasagar.guru/paathshala/tattvarthasutra/adhyay-8/


     

  6. तत्त्वार्थ सूत्र अध्याय 7 प्रतियोगिता क्रमांक 8


    तत्त्वार्थ सूत्र अध्याय 7 प्रतियोगिता क्रमांक 8

    तत्त्वार्थ सूत्र - अध्याय 7 यहाँ से पढ़े फिर प्रतियोगिता में भाग लें 

    https://vidyasagar.guru/paathshala/tattvarthasutra/adhyay-7/


     

  7. तत्त्वार्थ सूत्र अध्याय 6 प्रतियोगिता क्रमांक 7


    तत्त्वार्थ सूत्र अध्याय 6 प्रतियोगिता क्रमांक 7

    तत्त्वार्थ सूत्र - अध्याय 6 यहाँ से पढ़े फिर प्रतियोगिता में भाग लें 

    https://vidyasagar.guru/paathshala/tattvarthasutra/adhyay-6/


     

  8. तत्त्वार्थ सूत्र अध्याय 4 प्रतियोगिता क्रमांक 5


    तत्त्वार्थ सूत्र अध्याय 4 प्रतियोगिता क्रमांक 5

    तत्त्वार्थ सूत्र - अध्याय 3 यहाँ से पढ़े फिर प्रतियोगिता में भाग लें 

    https://vidyasagar.guru/paathshala/tattvarthasutra/adhyay-4/


     

  9. तत्त्वार्थ सूत्र अध्याय 3 प्रतियोगिता क्रमांक 4


    तत्त्वार्थ सूत्र अध्याय 3 प्रतियोगिता क्रमांक 4 

    तत्त्वार्थ सूत्र - अध्याय 3 यहाँ से पढ़े फिर प्रतियोगिता में भाग लें 

    https://vidyasagar.guru/paathshala/tattvarthasutra/adhyay-3/


     

  10. तत्त्वार्थ सूत्र अध्याय 1 प्रतियोगिता क्रमांक 2


    तत्त्वार्थ सूत्र अध्याय 1 प्रतियोगिता क्रमांक 2

    तत्त्वार्थ सूत्र - अध्याय 1 यहाँ से पढ़े फिर प्रतियोगिता में भाग लें 

    https://vidyasagar.guru/paathshala/tattvarthasutra/adhyay-1/


     

  11. आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के संयम स्वर्ण महोत्सव पर आयोजित पु. आर्यिका गुणमति जी के सान्निध्य में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

     

    शिविर आयोजन.jpeg

  12. अपराजेय साधक आचार्य श्री विद्यासागर प्रश्नावली प्रतियोगिता


    आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जी के स्वर्णिम संयम महोत्सव पर परम पूज्य मुनि पुंगव श्री १०८ सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद व क्षुल्लक १०५ धैर्य सागर जी महाराज जी के निर्देशन से "अपराजेय साधक" पुस्तिका पर आधारित प्रश्नावली प्रतियोगिता--- 

    अगर आपके पास ये पुस्तिका नहीं है तो यहाँ से डाउनलोड करें- 

    • सभी प्रश्न इसी पुस्तिका से ही लिए गए हैं। 
    • आप इस वेबसाइट पर अपना खाता (अकाउंट) बना कर भाग ले सकते हैं|  आपको आपके अंक सब्मिट करने के बाद तुरंत मिल जाएँगे। 
    • इस प्रतियोगिता पर प्रथम पुरस्कार ५१०० रुपये, द्वितीय पुरस्कार ३१०० रुपये, तृतीय पुरस्कार २१०० रुपये, व ७ सांत्वना पुरस्कार ५०१ रुपये | 
    • एक से ज़्यादा प्रतियोगी होने पर पुरस्कार लकी ड्रॉ से (Random Number technique) निकाला जाएगा |
    • आप इस वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल अपडेटेड रखें, ताकि आपको पुरस्कार की सूचना दी जा सके |
    • सभी प्रतियोगी एक बार ही प्रश्नों का उत्तर दे पाएंगे| एक बार प्रविष्टि भेजने के उपरांत उसमें कोई भी परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा|
    • प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 31 March 2018 कर  दी गई हैं   है|
    • उपरोक्त नियमों मेंं परिवर्तन संभव |
    • सभी सूचनाएँ इसी वेबसाइट से मिलेंगी|
     
    Reproduced from the quiz Prepared by Mr. Vineet  Patni Jaipur

     

×
×
  • Create New...