Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
अंतरराष्ट्रीय मूकमाटी प्रश्न प्रतियोगिता 1 से 5 जून 2024 ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

Yug dhirawat

Members
  • Posts

    229
  • Joined

  • Last visited

 Content Type 

Forums

Gallery

Downloads

आलेख - Articles

आचार्य श्री विद्यासागर दिगंबर जैन पाठशाला

विचार सूत्र

प्रवचन -आचार्य विद्यासागर जी

भावांजलि - आचार्य विद्यासागर जी

गुरु प्रसंग

मूकमाटी -The Silent Earth

हिन्दी काव्य

आचार्यश्री विद्यासागर पत्राचार पाठ्यक्रम

विशेष पुस्तकें

संयम कीर्ति स्तम्भ

संयम स्वर्ण महोत्सव प्रतियोगिता

ग्रन्थ पद्यानुवाद

विद्या वाणी संकलन - आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रवचन

आचार्य श्री जी की पसंदीदा पुस्तकें

Blogs

Events

Profiles

ऑडियो

Store

Videos Directory

Everything posted by Yug dhirawat

  1. घाटोल 31-10-2023 आदर्श महाविद्यालय के कार्यक्रम में मुनि संघ का सानिध्य प्राप्त हुआ* *जिस मुंह से प्रभु का नाम लेते हैं उसे मुंह में गुटका तंबाकू का जहर क्यों डालते हैं* *जो नेता नीति से रहित होता है वह सफल नहीं होता है* *पहली रोटी गाय को दे* *तन, मन, धन खराब करती है शराब* सर्वश्रेष्ठ साधक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री विमल सागर जी महाराज मुनि श्री अनंत सागर जी महाराज मुनि श्री भाव सागर जी महाराज आदर्श महाविद्यालय घाटोल जिला बांसवाड़ा राजस्थान में 31 अक्टूबर 2023 को आदर्श महाविद्यालय पहुंचे जहां मंगलाचरण, चित्र अनावरण, पाद प्रक्षालन हुआ मुनि श्री की आगवानी सिर पर कलश रखकर महिलाओं ने की इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि पढ़ाई के लिए प्रातः काल की ब्रह्म मुहूर्त की बेला बहुत अच्छी होती है, परीक्षा में असफल होने पर आत्महत्या नहीं करे, बच्चों को स्मोकिंग से दूर रहना चाहिए ,यह धन भी बर्बाद करता है और शरीर भी ,नशे से सभी को दूर रहना चाहिए, इससे स्वर यंत्र का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, मुंह का कैंसर , आदि बीमारी होती है, जिस मुंह से प्रभु का नाम लेते हैं उसे मुंह में गुटका तंबाकू का जहर क्यों डालते हैं ,विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अमेरिका में 6 लाख व युरोप में 10 लाख से अधिक व्यक्ति प्रतिवर्ष तंबाकू के कारण समय से पूर्व मर जाते हैं.| मुनि श्री विमलसागर जी महाराज ने कहा कि हम आदर्श विद्यालय का आदर्श देखने आए हैं, जो नेता नीति से रहित होता है वह सफल नहीं होता है, नीतियां जीवन पर्यंत काम आती है, अंठस्थ धनम कंठस्थ विद्या काम में आती है ,हमने किसी जीव को माता-पिता से अलग किया होगा इसलिए हमारे भी माता-पिता नहीं रहते हैं, संकल्प के बिना जीवन का कायाकल्प नहीं होता है ,जीवो को अभयदान देना सबसे बड़ा दान है, पहली रोटी गाय को दे, तन, मन, धन खराब करती है शराब, इससे दूर रहे नशीली वस्तुओं का सेवन नहीं करे | अल्पेश कोठारी ने कहा कि आदर्श महाविद्यालय सन 2012 से 100 प्रतिशत रिजल्ट दे रहा है, जिनके माता-पिता नहीं होते है उनको हम शिक्षा निःशुल्क देते हैं, कक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वालों का सम्मान किया गया, इस सभा में गायत्री परिवार के सदस्य, जैन महिला मंडल अध्यक्ष गुंजन शाह, नगर सेठ राजमल सेठ ,अल्पेश कोठारी , यश शाह, वैभव घाटालिया आदि उपस्थित रहे|
  2. घाटोल 29-10-2023 *आर.एस.एस के कार्यक्रम में मुनि संघ का सानिध्य प्राप्त हुआ* *100 प्रतिशत मतदान हो यह हमारी जिम्मेदारी है,* *विश्व एक परिवार है जिसमें सबको जीने का अधिकार है* *शरीर राष्ट्रीय संपत्ति है* *ऑक्सीजन के लिए वृक्ष जरुर लगाए* *देश को पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक मुक्त करना होगा* सर्वश्रेष्ठ साधक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री विमल सागर जी महाराज मुनि श्री अनंत सागर जी महाराज मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सानिध्य में हनुमान मंदिर नेगरेड़ परिसर मे 29 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ का कार्यक्रम हुआ 31 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे आदर्श विद्यालय में मुनिश्री के द्वारा बच्चों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा के लिए टिप्स दिए जाएंगे इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि राष्ट्र के लिए समर्पित है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सभी सदस्य, भारत का उत्थान कैसे हो हमारे गुरुदेव ने 7 सूत्र दिए हैं, स्वस्थ तन शाकाहार से ही संभव है ,अपने जीवन में शाकाहार अपनाओ, स्वयंसेवकों को यह स्वयं को मजबूत बनाता है देश की रक्षा के लिए तत्पर रहे, सभी निरोगी बने ,किसी को कष्ट ना हो ऐसी भावना रखना चाहिए, विश्व एक परिवार है जिसमें सबको जीने का अधिकार है ,भारतीय संस्कृति को संत ही बचा कर रखे हैं, भारत की धरती पर करोड़ों गोकुल होते थे ,गौ माता बड़ी सयानी है, गाये कभी मांस नहीं खाती है, खाद्य पदार्थों में सूअर का मांस डल रहा है, गायो की रक्षा करे गौशालाओ में भेजे, राष्ट्र की रीढ़ गाय हैं, भारत देश गायों का रव सुनकर गौरव मानता था, गाय का पालन करें यह चेतन धन है सर्वश्रेष्ठ संपदा है, गाय चेतन धन है इसकी सुरक्षा करें ,शरीर राष्ट्रीय संपत्ति है ,इसका सही उपयोग करें, ऑक्सीजन के लिए वृक्ष जरुर लगाए, विदेशी लोग कम थे फिर भी राज करके चले गए एक वक्ता ने कहा कि सन 1925 से शुरुआत हुई थी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 2 वर्ष बाद शताब्दी पूरी होगी ,आज सांस्कृतिक गौरव लौट रहा है , हिन्दी भाषा को गौरव प्राप्त हो रहा है, योग को विश्व में मान्यता मिल रही है, भारत को वैभवशाली बनाने के लिए प्रयत्न किया जा रहा हैं, पारिवारिक वातावरण टीवी मोबाइल से बिगड़ रहा है, देश को पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक मुक्त करना होगा ,एक पौधा अपने जन्मदिन पर जरूर लगाएं ,स्वदेशी की ओर बढे विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें, देश का पैसा देश में रहे ,आने वाले समय में हमारा भारत फिर से विश्व गुरु बने ,युद्ध के समय में भारत ही कुछ दे सकता है ,100 प्रतिशत मतदान हो यह हमारी जिम्मेदारी है, राष्ट्रीय हित में मतदान हो पूज्य मुनिश्री ने हमें सानिध्य प्रदान किया हम आभार व्यक्त करते हैं.
×
×
  • Create New...