भोर से पहले रात्रि के अंतिम पहर में करीब 2 व 2.30 के करीब सभी दीक्षार्थियों का हुआ केशलौंच
-----
*दीक्षार्थी बिनोली मार्ग-*
_सभी दीक्षार्थी भैयाजियों की मेहंदी एवम गोद भराई की रश्म गौशाला परिसर में ही सम्पन्न हुई।_
_*अब बिनोली की तैयारी पूर्ण। 15 मिनिट में श्री क्षेत्रपाल मन्दिर से बिनोली निकलेगी एवम अटा मन्दिर जी पहुचेगी। केश लॉन्च प्रभात पूर्व होने की संभावना।*_
■ 8:00PM
न्यूज़ अपडेट
कल ललितपुर के लिए ऐतिहासिक दिन, होंगी भव्य मुनि दीक्षाएं
कल बुधवार को ललितपुर में नया इतिहास बनने जा रहा है, महोत्सव में तप कल्याणक (दीक्षा कल्याणक) के दिन आचार्य श्री विद्यासागर जी मुनिराज अपने कर कमलों से साधनारत ब्रह्मचारी भैयागणों को दीक्षाएं प्रदान करने जा रहे हैं। शाम तक मात्र कयास ही लगाए जा रहे थे क्योंकि आचार्यश्री कभी भी दीक्षाओं के लिए पूर्व से तिथि निश्चित नहीं करते हैं। ये खबर दिनभर चर्चाओं में रही। सभी कयासों पर विराम उस समय लग गया जब रात्रि में दीक्षार्थियों की गोद भराई ( विनोली) की रस्म होने लगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पारस और जिनवाणी चेनल पर किया जाएगा। ललितपुर के इतिहास में कल का दिन स्वर्णिम होने जा रहा है। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि नगर के एक-दो भाइयों की भी दीक्षा हो सकती है।
संलग्न चित्र : दीक्षार्थी ब्रह्मचर्य भाइयों की गोद भराई की और मेहदी की रस्म गौशाला परिसर में होते हुए।
प्रेषक : डॉ सुनील जैन संचय
----
जिन ब्रह्मचारी भैया लोगो को दीक्षाये मिलने के संकेत हैं उनका परिचय
संभावित सूचि १० - अभी तक .....
आकाश भैया सागर
पिंकेश भैया इंदौर
दीपक भैया हरदा
अर्पित भैया इंदौर
मनीष भैया इंदौर
श्रेयांश भैया बुढ़ार
अभिषेक भैया (मोनू भैया पनागर)
मोनु भैया पथरिया (विपेन्द्र भैया)
नितेन्द्र भैया नरसिंहपुर
सतीश भैया खुरई
गोद भराई की रसम और मेंहदी भैया लोगो की चालू हो गयी है
6 PM
कल ललितपुर में दीक्षाएं होने जा रहीं हैं, विनोली का कार्यक्रम कुछ देर बाद शुरू हो रहा है।
2:15 PM
ललितपुर में दीक्षा की संभावना बढ़ी। हलचल तेज़।
परमपूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के हस्तकमलों से ललितपुर में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की जाने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।
अभी अभी लगभग 2:15 बजे ब्रह्मचारी गण द्वारा आचार्यश्री जी के कक्ष में जाकर दीक्षा प्रदान करने हेतु श्रीफल समर्पित किया।