Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज
  • entries
    219
  • comments
    460
  • views
    107,370

Contributors to this blog

ललितपुर दीक्षा अपडेट


Vidyasagar.Guru

6,609 views

भोर से पहले रात्रि के अंतिम पहर में करीब 2 व 2.30 के करीब सभी दीक्षार्थियों का हुआ केशलौंच
 
-----
*दीक्षार्थी बिनोली मार्ग-*
 
_सभी दीक्षार्थी भैयाजियों की मेहंदी एवम गोद भराई की रश्म गौशाला परिसर में ही सम्पन्न हुई।_
_*अब बिनोली की तैयारी पूर्ण। 15 मिनिट में श्री क्षेत्रपाल मन्दिर से बिनोली निकलेगी एवम अटा मन्दिर जी पहुचेगी। केश लॉन्च प्रभात पूर्व होने की संभावना।*_
■ 8:00PM
 
न्यूज़ अपडेट 
 

कल ललितपुर के लिए ऐतिहासिक दिन, होंगी भव्य मुनि दीक्षाएं
कल बुधवार को ललितपुर में नया इतिहास बनने जा रहा है, महोत्सव में तप कल्याणक (दीक्षा कल्याणक)  के दिन आचार्य श्री विद्यासागर जी मुनिराज अपने कर कमलों से साधनारत ब्रह्मचारी भैयागणों को दीक्षाएं प्रदान करने जा रहे हैं। शाम तक मात्र कयास ही लगाए जा रहे थे क्योंकि आचार्यश्री कभी भी दीक्षाओं के लिए पूर्व से तिथि निश्चित नहीं करते हैं। ये खबर दिनभर चर्चाओं में रही। सभी कयासों पर विराम उस समय लग गया जब रात्रि में दीक्षार्थियों की गोद भराई ( विनोली) की रस्म होने लगी।  कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पारस और जिनवाणी चेनल पर किया जाएगा। ललितपुर के इतिहास में कल का दिन स्वर्णिम होने जा रहा है। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि नगर के एक-दो भाइयों की भी दीक्षा हो सकती है। 
संलग्न चित्र :  दीक्षार्थी ब्रह्मचर्य भाइयों की गोद भराई की और मेहदी की रस्म गौशाला परिसर में होते हुए।

प्रेषक : डॉ सुनील जैन संचय

 
----
जिन ब्रह्मचारी भैया लोगो को दीक्षाये मिलने के संकेत हैं उनका परिचय
संभावित सूचि १० -  अभी तक .....
thumbnail.jpg
  1. आकाश भैया सागर
  2. पिंकेश भैया इंदौर
  3. दीपक भैया हरदा
  4. अर्पित भैया इंदौर
  5. मनीष भैया इंदौर
  6. श्रेयांश भैया बुढ़ार
  7. अभिषेक भैया (मोनू भैया पनागर)
  8. मोनु भैया पथरिया (विपेन्द्र भैया)
  9. नितेन्द्र भैया नरसिंहपुर
  10. सतीश भैया खुरई

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गोद भराई की रसम और मेंहदी भैया लोगो की चालू हो गयी है

 

godbharai.jpg

 

 

6 PM

कल ललितपुर में दीक्षाएं होने जा रहीं हैं, विनोली का कार्यक्रम कुछ देर बाद शुरू हो रहा है।

 

 

2:15 PM

ललितपुर में दीक्षा की संभावना बढ़ी। हलचल तेज़।

परमपूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के हस्तकमलों से ललितपुर में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की जाने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।
 

अभी अभी लगभग 2:15 बजे ब्रह्मचारी गण द्वारा आचार्यश्री जी के कक्ष में जाकर दीक्षा प्रदान करने हेतु श्रीफल समर्पित किया।

 

 

17 Comments


Recommended Comments

जय हो, बड़े पुण्य से अवसर आता है ऐसे स्वर्णिम दृश्यों के साक्षी बनने का। कितने बड़े बड़े कार्य गुरुजी त्वरित कर देते हैं। पहले से कोई प्रोपेगेंडा नही करते। पूज्य आचार्य भगवन के चरणों में बारंबार नमोस्तु। 

 

  • Like 1
Link to comment
On 9/23/2018 at 6:26 PM, Archana Jain said:

Anumodna 

आचार्य  संघ के चरणों में शत शत नमोस्तु ललित पुर केभाग्य

की अनुमोदना 

Link to comment

सभी दीक्षार्थियों के पुण्य की अनुमोदना ओर नवदीक्षित मुनिराजों के चरणों में नमोस्तु

Link to comment

सभी दीक्षार्थियों के पुण्य की बहुत बहुत अनुमोदना ओर नवदीक्षित मुनिराजों सहित सभी मुनिराजों के  चरणों बारम्बार बारम्बार में नमोस्तु नमोस्तु नमोस्तु

Link to comment

सभी नवदीक्षित मुनिराजों सहित सभी मुनिराजों के चरणों में कोटि कोटि नमन ।आचार्य संघ के चरणों में शत् शत् नमन ।

Link to comment

Create an account or sign in to comment

You need to be a member in order to leave a comment

Create an account

Sign up for a new account in our community. It's easy!

Register a new account

Sign in

Already have an account? Sign in here.

Sign In Now
  • बने सदस्य वेबसाइट के

    इस वेबसाइट के निशुल्क सदस्य आप गूगल, फेसबुक से लॉग इन कर बन सकते हैं 

    आचार्य श्री विद्यासागर मोबाइल एप्प डाउनलोड करें |

    डाउनलोड करने ले लिए यह लिंक खोले https://vidyasagar.guru/app/ 

     

     

×
×
  • Create New...