हरदा - संत शिरोमणी आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद और दर्शन के लिए आज लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला दिल्ली से विमान से इंदौर पहुंचे।
इंदौर से rk मार्बल ग्रुप के अशोक जी पाटनी, gma अध्यक्ष राकेश जी मडिया, पूर्व विधायक हीरालाल जी नागर,विशाल जी शर्मा इंदौर के साथ इंदौर से हेलीकॉप्टर से सभी दोपहर 2 बजे नेमावर पहुचें और आचार्य भगवन के चरणो में पहुचकर उनके उपकार स्वरूप पूर्व में मिले आशीर्वाद से जो जिम्मेदारी बिरला जी को मिली है उसे किस तरह सम्पूर्ण राष्ट्र के हित के किये क्या किया जाये कि भारत विश्व गुरु बनकर भारतीय संस्कृति का डंका पूरे विश्व मे गूंजे हेतु आचार्य भगवन से दिशा निर्देश एवम आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आचार्य श्री से किया।
आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज ने धर्म के मार्ग पर चलते हुए देश की सेवा करने का आशीर्वाद प्रदान किया। इसके पश्चात लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला ने सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र की भोजनशाला में प्रसादी ग्रहण की। सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र नेमावर के कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन मैक्स इंदौर ने उन्हें क्षेत्र का साहित्य और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।