Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
अंतरराष्ट्रीय मूकमाटी प्रश्न प्रतियोगिता 1 से 5 जून 2024 ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

Darshan jain bina

Members
  • Posts

    136
  • Joined

  • Last visited

 Content Type 

Forums

Gallery

Downloads

आलेख - Articles

आचार्य श्री विद्यासागर दिगंबर जैन पाठशाला

विचार सूत्र

प्रवचन -आचार्य विद्यासागर जी

भावांजलि - आचार्य विद्यासागर जी

गुरु प्रसंग

मूकमाटी -The Silent Earth

हिन्दी काव्य

आचार्यश्री विद्यासागर पत्राचार पाठ्यक्रम

विशेष पुस्तकें

संयम कीर्ति स्तम्भ

संयम स्वर्ण महोत्सव प्रतियोगिता

ग्रन्थ पद्यानुवाद

विद्या वाणी संकलन - आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रवचन

आचार्य श्री जी की पसंदीदा पुस्तकें

Blogs

Events

Profiles

ऑडियो

Store

Videos Directory

Everything posted by Darshan jain bina

  1. *हिंदी भाषा संगोष्ठी* 5 फरवरी 2021 शुक्रवार *कार्यक्रम स्थल* मधुबन वाटिका खिमलासा जिला सागर (मध्य प्रदेश) *प्रेरणा* राष्ट्रहित चिंतक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज *सानिध्य* मुनिश्री विमल सागर जी महाराज मुनिश्री अनंत सागर जी महाराज मुनिश्री धर्म सागर जी महाराज मुनिश्री अचल सागर जी महाराज मुनिश्री भाव सागर जी महाराज *कार्यक्रम* 5 फरवरी 2021 शुक्रवार दोपहर। 1 : 30 बजे से *हमारी मातृभाषा हिंदी* विषय पर विभिन्न व्यक्तित्व द्वारा संगोष्ठी मुनि श्री का उद्बोधन *विशेष निवेदन* सभी शिक्षक गण ,छात्र ,अभिभावक एवं विशेष व्यक्तित्व आमंत्रित हैं *आयोजक* भारतीय भाषा हिंदी प्रचार संघ खिमलासा
  2. खिमलासा 18/01/2021 *लिखा है कि मंदिर की पूजा सेवा जो करेगा में उसका दासनु दास रहूंगा* *_मुनि श्री* बीना विधायक श्री महेश राय जी ने विधायक निधि से 5 लाख की राशि स्वीकृति प्रदान की, (सिद्धचक्र 128 .मंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ का सातवां दिन) त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर खिमलासा जिला सागर (म. प्र.) में राष्ट्रहित चिंतक आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के शिष्य मुनि श्री विमलसागर जी महाराज, मुनि श्री अनंतसागर जी महाराज, मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,मुनिश्री अचलसागर जी महाराज मुनि श्री भावसागर जी महाराज के सानिध्य में चल रहे सिद्धचक्र 128 महामंडल विधान के सातवें दिन धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि अपनी प्रशंसा में कभी ताली नहीं बजानी चाहिए, जिन्होंने बड़े -बड़े मंदिर बनाये है, उनकी प्रशस्ति में लिखा है कि जो इस मंदिर मी पूजा सेवा करेगा, मैं उसका दासानुदास रहूंगा, गुरुओं की अवहेलना निंदा करने से हमेशा उस व्यक्ति की अवहेलना होती है, निंदा करने वाला पाप करता रहता है, निंदा रस जन्म-जन्म में प्राण लेता रहता है, प्रभु और गुरुओं के पास दूसरों की नहीं,अपनी निंदा करे, प्रशंसा करना सीखे अच्छे कार्यों की, कोई दान करता है तो उसकी अनुमोदना जरूर करें, जैन धर्म भाव प्रधान है, आपने जो यह विधान किया है प्रशंसा का कार्य किया है 18 जनवरी शुक्रवार को प्रातः काल अभिषेक! शांतिधारा , पूजन , विधान हुआ,1024 अर्घ चढ़ाए गए ,शास्त्र अर्पण किया गया ,श्रीफल अर्पण किए गए बीना विधायक श्री महेश राय ने जी 5 लाख की राशि स्वीकृति दी और सरपंच प्रतिनिधि श्री अशोक साहू जी ने सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की, प्रतिदिन शाम को मंगल आरती व भक्तामर अर्चना हो रही है रात्रि में भैयाजी के द्वारा शास्त्र प्रवचन हो रहे हैं 19 जनवरी को प्रात: काल 6:30 बजे अभिषेक ,शांतिधारा ,पूजन, 7:30 बजे हवन फिर 8:30 बजे मुनि श्री के प्रवचन फिर कार्यक्रम का समापन होगा और श्रीजी का अभिषेक श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में होगा फिर तीनों मंदिरो में श्रीजी विराजमान होंगे , फिर मुनिसंघ की आहारचर्या श्री आदिनाथ मंदिर से होगी ,20 जनवरी को बहुत से भक्तगण नेमावर जी में आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के दर्शनार्थ जायेगें! यह कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी नितिन भैयाजी( खुरई/ इंदौर) एवं सह प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी दीपक भैया टेहरका के मार्गदर्शन में चल रहा है
  3. खिमलासा 16/01/2021 *दिव्य घोष से धर्म का जयघोष होता है * *_मुनि श्री* (सिद्धचक्र 128 .मंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ का पांचवां दिन) त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर खिमलासा जिला सागर (म. प्र.) में राष्ट्रहित चिंतक आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के शिष्य मुनि श्री विमलसागर जी महाराज, मुनि श्री अनंतसागर जी महाराज, मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,मुनिश्री अचलसागर जी महाराज मुनि श्री भावसागर जी महाराज के सानिध्य में चल रहे सिद्धचक्र 128 महामंडल विधान के पांचवे दिन धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि इस कोरोना काल में कई व्यक्ति चले गए, असमय में मृत्यु नहीं हो इसके लिए आयुर्वेद ग्रंथ में औषधि का वर्णन किया है, नरको के दुखों का वर्णन करते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं ,धार्मिक अनुष्ठान ,व्रत , वेदी बनाने के लिए चिंतन करते रहें इससे पुण्य का बंध होता रहेगा, सत्य व्यसन से जो बचता है वह अपना उद्धार करता है, जुआ होता है मौत का कुआं! मुनि श्री भाव सागर जी ने कहा कि सिद्ध बन जाने के बाद वापस नहीं आते , *हिंसा को मिटाने के लिए अहिंसा का प्रचार आवश्यक है* ,युवाओं को धार्मिक कार्यों में आगे आना चाहिए ,भगवान की भक्ति से अतिशय चमत्कार हुये है, सिंगापुर में एक व्यक्ति 60 किलोमीटर दूर जल लेने जाता था अभिषेक के लिए, पहले चर्चा होती है फिर पर्चा निकलता है फिर खर्चा होता है फिर अर्चा होती है फिर पूरे विश्व में चर्चा होती है ,साधुओं के बिहार के लिए युवाओं को तैयार करें समाज का कर्तव्य है की बिहार करवाने वालों की व्यवस्था करें ,प्रत्येक नगर के बच्चों का दिव्य घोष होना चाहिए, जो धर्म का जयघोष करता खहे, जो प्रभु और गुरु के आगे चलें, इससे बढ़कर पुण्य का कार्य नहीं हो सकता है, इसको दिव्य घोष,जिन घोष,जय घोष भी कहते हैं 16 जनवरी शनिवार को प्रातः काल अभिषेक, शांतिधारा , पूजन , विधान हुआ शास्त्र अर्पण किया गया ,श्रीफल अर्पण किए गए प्रतिदिन शाम को मंगल आरती सभी लोग भक्ति भाव से कर रहे हैं व भक्तामर अर्चना हो रही है रात्रि में भैयाजी के द्वारा शास्त्र प्रवचन हो रहे है 20 जनवरी को नेमावर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शनार्थ बहुत से लोग जाएंगे यह कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी नितिन भैयाजी( खुरई/ इंदौर) एवं सह प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी दीपक भैया टेहरका के मार्गदर्शन में चल रहा है
  4. खिमलासा 14/01/2021 *विश्व के सभी लोगो के रोग दूर हो _मुनि श्री* 170 नामों के उच्चारण के साथ ऊर्जामयी शांतिधारा इतिहास में प्रथम बार हुई (सिद्धचक्र 128 .मंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ का तृतीय दिन) त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर मालथौन रोड खिमलासा जिला सागर (म. प्र.) में दिगम्बर सरोवर के राजहंस आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के शिष्य मुनि श्री विमलसागर जी महाराज, मुनि श्री अनंतसागर जी महाराज, मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,मुनिश्री अचलसागर जी महाराज मुनि श्री भावसागर जी महाराज के सानिध्य में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिन धर्म सभा को .संबोधित करते हुए मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि सभी के रोग दूर हो, सभी की गरीबी दूर हो, सभी के कष्ट दूर हो 14 जनवरी बुधवार को प्रातः काल अभिषेक,170 नगर के परिवार वालो के नामों से शांतिधारा हुई , खिमलासा नगर के इतिहास में प्रथम बार पूजन मुनिश्री भाव सागर जी के मुखारविंद से हुई , विधान मुनिश्री विमल सागर जी के मुखारविंद से पढ़ा गया लोगों ने बड़े भक्ति भाव से नृत्य करके प्रभु की आराधना की प्रतिदिन शाम को मंगल आरती व भक्तामर अर्चना हो रही है रात्रि में भैयाजी के द्वारा शास्त्र प्रवचन हो रहे है यह कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी नितिन भैयाजी( खुरई/ इंदौर) एवं सह प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी दीपक भैया टेहरका एवं शुभांशु शहपुरा के मार्गदर्शन हुआ
  5. खिमलासा 06/01/2021 घटयात्रा ध्वजारोहण के साथ विधान हुआ प्रारंभ *मंदिर के लिए दान देना दुनिया में सर्वश्रेष्ठ होता है_ मुनि श्री* त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर मालथौन रोड खिमलासा जिला सागर (म प्र) में दिगम्बर सरोवर के राजहंस आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के शिष्य मुनि श्री विमलसागर जी महाराज, मुनि श्री अनंतसागर जी महाराज, मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,मुनिश्री अचलसागर जी महाराज मुनि श्री भावसागर जी महाराज के सानिध्य में 11 जनवरी तक चलने वाले चौबीस समवशरण विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के अंतर्गत त्रिमूर्ति मंदिर जी मालथौन रोड में कार्यक्रम हुआ मुनि संघ की आहार चर्या यही से हुई हुआ इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि मंदिर में दान देना सर्वश्रेष्ठ कार्य होता है! 06 जनवरी 2021 बुधवार को प्रातः काल घटयात्रा बड़ा मंदिर जी से त्रिमूर्ति मंदिर जी पहुंची , श्री जी की शोभायात्रा के साथ फिर ध्वजारोहण हुआ दोपहर मे विधान प्रारंभ हुआ और इसके पूर्व प्रातः काल अभिषेक, शांतिधारा ,पूजन ,मुनि श्री के प्रवचन हुए एवं शाम को मंगल आरती व रात्रि में भैयाजी के द्वारा शास्त्र प्रवचन हो रहे है यह कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी नितिन भैयाजी इंदौर एवंसह प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी दीपक भैया टेहरका के मार्गदर्शन मे चल रहा है
×
×
  • Create New...