Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
अंतरराष्ट्रीय मूकमाटी प्रश्न प्रतियोगिता 1 से 5 जून 2024 ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

संयम स्वर्ण महोत्सव

Administrators
  • Posts

    22,360
  • Joined

  • Last visited

  • Days Won

    822

 Content Type 

Forums

Gallery

Downloads

आलेख - Articles

आचार्य श्री विद्यासागर दिगंबर जैन पाठशाला

विचार सूत्र

प्रवचन -आचार्य विद्यासागर जी

भावांजलि - आचार्य विद्यासागर जी

गुरु प्रसंग

मूकमाटी -The Silent Earth

हिन्दी काव्य

आचार्यश्री विद्यासागर पत्राचार पाठ्यक्रम

विशेष पुस्तकें

संयम कीर्ति स्तम्भ

संयम स्वर्ण महोत्सव प्रतियोगिता

ग्रन्थ पद्यानुवाद

विद्या वाणी संकलन - आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रवचन

आचार्य श्री जी की पसंदीदा पुस्तकें

Blogs

Events

Profiles

ऑडियो

Store

Videos Directory

Albums posted by संयम स्वर्ण महोत्सव

  1. मन

    मन विषय पर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी  के विचार
    https://vidyasagar.guru/quotes/anya-sankalan/man/
     
    • 65 images
  2. ललितपुर

    'विद्योदय' को देखने उमड़ा श्रद्धा का सैलाव
    आचार्य श्री विद्यासागर जी के 50वें संयम स्वर्ण महोत्सव पर क्षेत्रपाल मंदिर में प्रदर्शित फ़िल्म देख श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
    श्रद्धा-भक्ति से मनाया 50 वॉ दीक्षा दिवस
    ललितपुर। इस सृष्टि के  महान दिगम्बर जैनाचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के संयम स्वर्ण महोत्सव के समापन माह में ललितपुर नगर   में आचार्य श्री के जीवन चरित्र पर बनी डॉक्यूमेंट्री फ्लिम "विद्योदय" का प्रसारण  श्री क्षेत्रपाल जी मंदिर में किया गया, जिसे देखने श्रद्धा का सैलाव उमड़ पड़ा।
    यह विद्योदय नामक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म पूरे भारत में अनेक  जगहों पर प्रसारित हुईं जिसमें नगर के क्षेत्रपाल जैन मंदिर  को भी  यह सौभाग्य प्राप्त हुआ।सतत 3 साल की कड़ी मेहनत के द्वारा फ़िल्म नगरी मुम्बई के कलाकारों और संगीतकारों द्वारा इस डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का निर्माण करवाया गया।इसमें  आवाज़ फ़िल्म के सूत्रधार प्रसिद्ध अभिनेता आलोकनाथ ने दी है।पूरे भारत में लाखों लोगों ने इस फ़िल्म का प्रसारण देखा और अपने जीवन को धन्य किया।
    फ़िल्म के प्रदर्शन के पूर्व जैन पंचायत के पदाधिकारियों, विद्वानों, श्रेष्ठिगणों ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन किया।
    इसके वाद आचार्यश्री के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
    क्षेत्रपाल मंदिर में प्रदर्शित उक्त फ़िल्म में देखकर दर्शक श्रद्धालुओं के कई बार पलके और मन भी भीग गया ,जब पूरा का पूरा अष्टगे परिवार मोक्षपथ पर आरूढ़ हो गया। सभी दर्शक दम साधे उन जीवन्त पलों को तब तक आत्मसात करते रहे जब तक पूरी फिल्म समाप्त नहीं हुई। फ़िल्म समाप्त हुई फिर भी अनेको दर्शक अतृप्त, किसी मांत्रिक के मन्त्र प्रभाव में बंधे से बैठे रहे शायद इतनी जल्दी फ़िल्म का समापन उन्हें तृप्ति, संतुष्टि नही दे सका। फ़िल्म को देखने बाल, युवा, वृद्ध आदि का भारी जनसैलाव उमड़ पड़ा जो देखने योग्य था।
    इस अवसर पर फ़िल्म को देखकर  जैन पंचायत के अध्यक्ष श्री अनिल अंचल ने बताया कि फ़िल्म में दिखाया गया है कि 50वर्ष पूर्व दीक्षा लेकर आचार्यश्री कैसे संयम मार्ग को अंगीकरण कर रहे हैं। 50 वर्षों के संयम मार्ग को फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक विधि कासलीवाल ने अपने राजश्री प्रोडक्शन के वर्षों के अनुभव का सार दिखाते हुए आचार्यश्री के अनूठे पलों को 1.40 घंटे की फ़िल्म में उतार समाज के सम्मुख रख आचार्यश्री के जीवन सफर में दर्शन कराएं हैं।
    जैन पंचायत के महामंत्री डॉ अक्षय टडैया ने कहा कि 'विद्योदय' एक शब्द नहीं वरन वर्तमान के वर्धमान, लघुनंदन, छोटे बाबा के नाम से जगविख्यात ,जगतगुरु पूज्य आचार्य विद्यासागर जी के जीवन को जीवंत करने का एक बोना सा प्रयास है। वैसे तो आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के ऊपर पहले भी कई नाटक और उनकी फिल्म बन चुकी हैं, परन्तु इस फिल्म की बात ही अलग है, आचार्यश्री की प्रमुख चर्चित कृति 'मूकमाटी' महाकाव्य को आधार बना व बीच बीच में मिट्टी व कुम्भकार की चाक के द्रश्य का फिल्मांकन व पार्श्व में आलोकनाथ की आवाज़ में मूक माटी के छंदों की विवेचना, यह बताते हैं कि निर्देशक व पटकथा लेखक ने मात्र द्रश्यों का फिल्मांकन नहीं किया अपितु आचार्यश्री के लेखन पर पूर्ण रिसर्च कर दृश्यों को बांधा है।
    संयोजक प्रदीप सतरवास का कहना है कि यह फिल्म मात्र आचार्यश्री को ही नहीं दर्शाती अपितु यह फिल्म जैनदर्शन और उसके सिद्धान्त व दिगम्बर जैन साधुओं की कठिन चर्या को विश्व को दर्शाती है।
    धार्मिक आयोजन समिति के संयोजक मनोज बबीना ने बताया कि फ़िल्म में रेत कलाकार की सरपट उंगलियों का स्पर्श मनोभावों को दर्पण सा उकेर देता। अजमेर के भागचंद जी सोनी के परिवार की माँ जब मुनिश्री विद्यासागर के प्रथम आहार की घटना सुनाती है तब लगता 50 वर्ष पूर्व का वह पल सामने ही हो। जब -जब आचार्यश्री चित्रपटल पर आते लगता  हम सभी साक्षात जीवन्त उनके चरणों मे बैठे हों।
    अक्षय अलया बताते हैं कि आचार्यश्री हमेशा स्वदेशी वस्तुओं  के उपयोग की प्रेरणा देते हैं। हथकरघा उनकी इस भावना को साकार रूप कर रहा है। आज अनेक स्थानों पर हथकरघा उद्योग स्थापित हो चुका है।हथकरघा से जहां स्वदेश प्रेम की भावना को बल मिल रहा है वहीं सैकड़ों लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहा है। जेलों में कैदी भी इस कार्य को बड़ी ही रूचि पूर्वक कर रहे हैं। 
    डॉ सुनील संचय बताते हैं कि परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज न केवल श्रमण संस्कृति के दैदीप्यमान नक्षत्र हैं बल्कि पूरी भारतीय संस्कृति को उन्होंने अपनी साधना के बल गौरवान्वित किया है। अध्यात्म सरोवर के राजहंस, सम्यग्दर्शन-ज्ञान-चारित्र के महानद, साधना के सुमेरू, भारतीय संस्कृति के अवतार, संत शिरोमणि महाकवि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर जी महाराज दिगम्बर जैन परंपरा के ऐसे महान संत हैं, जो सही मायने में साधना, ज्ञान, ध्यान व तपस्यारत होकर आत्मकल्याण के मार्ग पर सतत अग्रसर हैं। वे पंचमकाल में चतुर्थकाल सम संत हैं। 
    इससे पूर्व नगर के सभी जैन मंदिरों में प्रातः समय अभिषेक-शांतिधारा के बाद संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की विशेष पूजन और शाम को भव्य आरती पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ की गई। पूरी श्रद्धा और अपार उत्साह के साथ आचार्यश्री का 50वा  दीक्षा दिवस-संयम स्वर्णिम महोत्सव  मनाया गया। 
    उल्लेखनीय है कि आचार्यश्री पर केन्द्रित उक्त फ़िल्म जहाँ पूरे देश में अनेक स्थानों पर प्रदर्शित की गई वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा में भी रविवार को प्रदर्शित की गई जिसे देखने बड़ी संख्या में गणमान्य लोग पहुँचे।
    इस अवसर पर जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल अंचल, महामंत्री डॉ अक्षय टडैया, संयोजक प्रदीप सतरवास, क्षेत्रपाल जैन मंदिर के प्रबंधक द्वय राजेन्द्र लल्लू थनवारा, मोदी पंकज जैन पार्षद, कैप्टन राजकुमार जैन,मनोज बबीना, अक्षय अलया, डॉ. सुनील संचय, जितेंद्र जैन राजू, सतेंद्र जैन गदयाना, शुभेन्दू बंट, नीरज मोदी, रिंकू, जिनेंद्र जैन डिस्को, कपुरचंद्र लागोंन, जिनेंद्र थनवारा, सुबोध मड़ावरा, कैलाश सराफ, विमल पाय, प्रभात लागोंन,अजय सर्वोदय, अमित जैन, अभय जैन,वीरेंद्र प्रेस, संजीव जैन, गेंदालाल सतभैया, राजकुमार खिरिया, संजय मोदी,  वीरेंद्र बछरावनी, पिंटू जैन, आशीष जैन, शीलचंद्र, पुष्पेंद्र, सुरेन्द्र जैन, अंतिम जैन आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे।
    Box.....
    मुनि श्री संस्कार सागर और आर्यिका सम्भवमती माताजी द्वारा की जा रही है धर्मप्रभावना
    ललितपुर। इन दिनों नगर के अटा जैन मंदिर में आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री संस्कार सागर जी महाराज विराजमान हैं, वहीं बाहुवली नगर जैन मंदिर में आर्यिका विज्ञानमती माता जी की सुशिष्या आर्यिका सम्भवमती माताजी, वरदमति माताजी, राजतमती माताजी विराजमान हैं। जिससे महती धर्म प्रभावना हो रही है। अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को दिशा-बोध प्रदान कर रहे हैं।
    -संपादक महोदय, कृपया उक्त समाचार प्रमुखता से प्रकाशित करने की कृपा करें।
    -संलग्न फोटो : क्षेत्रपाल जैन मंदिर में प्रदर्शित "विद्योदय' फ़िल्म के अवसर के।
    • 2 images
  3. ग्वालियर

    ग्वालियर में महावीर भवन कम्पू में विद्योदय का भव्य निर्विघ्न सफल प्रदर्शन। १७०० पुण्यशाली दर्शक। जय हो आचार्य भगवान की।     
    • 4 images
  4. कानपुर

    कानपुर
    • 7 images
  5. उज्जैन

    उज्जैन में फिल्म प्रसारण की शानदार झलकियां
    • 7 images
  6. भोपाल

    भोपाल विधानसभा में विद्योदय भोपाल में रच गया इतिहास.... मप्र विधानसभा परिसर में आठ हजार लोग तीन स्क्रीन पर देख रहे हैं विद्योदय
    • 9 images
  7. जबलपुर

    जबलपुर
    • 5 images
  8. छिंदवाड़ा

    छिंदवाड़ा में शानदार प्रदर्शन हुए लगभग 1000 लोगो ने फ़िल्म देखी | 
    परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महायतिराज की संयम यात्रा के आधार पर निर्मित फ़िल्म ●  विद्योदय ●  
    आज  धर्म नगरी छिन्दवाड़ा में देखकर मन आनंदित हो गया । देखते समय तो यूँ लग रहा था कि ये फ़िल्म कभी समाप्त ही न हो निरंतर चलती रहे आचार्य श्री के सम्पूर्ण जीवन पर आधारित  फिल्म को देखने के लिए आज विद्यासागर भवन (परवार भवन) में  छिन्दवाड़ा में भक्तों का अपार जनसमूह उमड़ पड़ा
    फ़िल्म को दिखाने के पूर्व में आचार्य श्री के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन सकल दिगबर जैन महासभा अध्यक्ष एवं  समाज के बुजुर्ग लोगो से करवाया गया ।
    फ़िल्म को देखने के लिए बच्चो ,युवाओं ,महिलाओं एवं सम्पूर्ण समाज में खासा उत्साह दिखा फ़िल्म शुरू होने से पहले ही भवन दर्शको से भर गया।
    फ़िल्म में विद्योदय में  पूज्य मुनि श्री योगसागर जी महाराज , पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी ऋषिराज, पूज्य मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज,  ,पूज्य मुनि श्री अभयसागर जी महाराज, पूज्य मुनि श्री अजितसागर जी महाराज , पूज्य आर्यिका माताजी , महावीर भैया(आचार्य श्री के ग्रहस्थ अवस्था के भ्राता), मारुति जी(प्रिय मित्र), श्री पंडित रतनलाल जी बैनाड़ा, श्री अशोक जी पाटनी, बहन सुवर्णा,आदि सभी ने इस फ़िल्म में पूज्य आचार्य भगवन से जुड़े संस्मरण सुनाये वो बहुत प्रेरणादायक है ।_
    _फ़िल्म देखकर माता के संस्कार, पिता की जिम्मेदारी, भाई-बहन के परस्पर व्यवहार, पूरा परिवार मुक्ति पथ का राही। मित्र की जीबन भर की मित्रता, गुरु के प्रति सच्चा समर्पण, 50 वर्षो की निर्दोष चर्या। और भी बहुत कुछ है इस फ़िल्म मे है
    • 6 images
  9. आगरा

    आगरा, दि.30 जून, आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म विद्योदय का प्रर्दशन को देखने जन सैलाब उमड पडा! एम ङी जैन इन्टर कालेज परिसर में एक साथ 2 ओपिन एअर ऑडिटोरियम बनाये गये, जिसमें दोनों में मिलाकर लगभग 3000 लोगों ने फिल्म को देखा, कुर्सियों के अलावा जमीन पर सीढ़ियों पर बरामदो में बैठकर भी फिल्म को देखा ! कार्यक्रम के पुण्यार्जक श्री प्रदीप,नवीन,चक्रेश,योगेश जैन PNC परि वार व श्री हीरालाल, मोतीलाल,मानकचन्द जैन बड़जात्या परिवार ने दीप प्रज्वलन कीया! आगरा के महापौर श्रीनवीन जैन जी ने इस अवसर पर उपस्थित विशाल जन समुदाय को व्रक्षारोपड करने की व स्वच्छता बरतने हेतु शपथ दिलाई! महापौरजी ने न केवल पूरी फिल्म देखी बल्कि आगरा दिगम्बर जैन परिषद के व संयम स्वर्ण महोत्सव समिति के सभी लोगों का उत्साह वर्धन कीया और शानदार आयोजन के लिये सभी को बधाई दी !
    • 8 images
  10. कोटा

    विद्योदय प्रीमियर शो हुआ
    कोटा 30 जून, आचार्य विद्यासागर महाराज के 50 वें मुनि दीक्षा दिवस के पर्व के अवसर आज सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन चरित्र पर बनी डॉक्यूमेट्री फ़िल्म विद्योदय का प्रीमियर शो आज सी पी ऑडोटोरियम में किया गया।
    महामंत्री विनोद जैन टोरडी ने बताया कि सर्वप्रथम सांय साढ़े 7 बजे आचार्य विद्या सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन प्रकाश कुमार प्रदीप कुमार द्वारा किया गया।
    अध्यक्ष अजय बाकलीवाल ने सभी अतिथियों का अभिनन्दन किया।
    डॉक्यूमेट्री फ़िल्म में आचार्य विद्या सागर महाराज के दीक्षा से पूर्व विद्याधर की बाल्य काल,युवा अवस्था,आचार्य ज्ञान सागर महाराज द्वारा दीक्षा संस्कार मुनि अवस्था,आचार्य पदारोहण,मुनि दीक्षा,आर्यिका,ऐलक, छुल्लक दीक्षा एवं त्यागी व्रती व्रत प्रदान साथही उनकी प्रेरणा से निर्मित प्रतिभा स्थली,गौशालाएं,हथकरघा,हिंदी अपनाओं, इंडिया नही भारत बोलो आदि प्रमुख रूप से चित्रित किया गया।
    1008 दर्शनार्थियों ने फ़िल्म को देखा और सराहा।
                            मनोज जैन आदिनाथ
    • 6 images
  11. सूरत

    सूरत
    • 2 images
  12. बंगलौर

    बंगलौर में प्रथम शो सम्पन्न हुआ. करीब 350 लोगो ने विद्योदया देखी. दूसरा शो शाम 7.30 से होगा
    • 3 images
  13. आचार्य श्री पपौरा जी में

    • 25 images
    • 2 image comments
    • 4 album reviews
  14. भारत बने भारत अभियान के अंग वस्त्रों का हुआ विमोचन

    आज हुआ आचार्य श्री के मंच पर भारत बने भारत अभियान के अंग वस्त्रों का विमोचन।
    • 7 images
  15. श्रुत पंचमी हनुमानताल जबलपुर

    हनुमानताल जबलपुर  में श्रुत पंचमी पर्व मनाया गया उसकी कुछ झलकियां
    • 18 images
  16. आज हुआ आचार्य श्री का पिच्छी परिवर्तन

    आज हुआ आचार्य श्री का पिच्छी परिवर्तन
    • 4 images
  17. भाषा माध्यम

    भाषा माध्यम विषय पर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी  के विचार
    https://vidyasagar.guru/quotes/anya-sankalan/bhaasha-maadhyam/
     
    • 18 images
  18. भाषा

    भाषा विषय पर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी  के विचार
    https://vidyasagar.guru/quotes/anya-sankalan/bhaasha/
     
    • 18 images
  19. भारतीय चिकित्सा

    भारतीय चिकित्सा विषय पर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी  के विचार
    https://vidyasagar.guru/quotes/anya-sankalan/bhaarateey-chikitsa/
     
    • 23 images
    • 1 image comment
  20. भारत का इतिहास

    भारत का इतिहास विषय पर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी  के विचार
    https://vidyasagar.guru/quotes/anya-sankalan/bhaarat-ka-itihaas/
     
    • 10 images
  21. भावना

    भावना विषय पर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी  के विचार
    https://vidyasagar.guru/quotes/anya-sankalan/bhaavana/
     
    • 8 images
  22. बुद्धि, मन

    बुद्धि, मन विषय पर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी  के विचार
    https://vidyasagar.guru/quotes/anya-sankalan/buddhi-man/
     
    • 6 images
  23. पुरुषार्थ/श्रम

    पुरुषार्थ/श्रम विषय पर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी  के विचार
    https://vidyasagar.guru/quotes/anya-sankalan/purushaarth-shram/
     
    • 15 images
×
×
  • Create New...