Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

श्री भक्तामर स्तोत्र महार्चना अनुष्ठान वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल


Recommended Posts

 

world record.jpeg

 

श्री भक्तामर स्तोत्र महार्चना अनुष्ठान वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल


परम पूज्य आचार्य भगवन श्री विद्यासागर महामुनिराज के आशीर्वाद एवं परम पूज्य मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा से मुनिवर वीर सागर जी, विशाल सागर जी एवं धवल सागर जी महाराज के सानिध्य में भारत की राजधानी दिल्ली में 1300 मंडलों पर 65000 से भी अधिक दीपकों के साथ पहली बार आयोजित श्री भक्तामर अनुष्ठान दीप महाअर्चना का ऐतिहासिक कार्यक्रम श्री विद्या सागर यात्रा संघ जयपुर के निर्देशन में सानद संपन्न हुआ। 

 

इस आयोजन में श्रावक श्रेष्ठी जैन गौरव श्री अशोक जी - श्रीमति सुशीला जी पाटनी आर के मार्बल किशनगढ, भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष श्री भरत जी जैन मुम्बई, श्रेष्ठी श्री राजा भैया सूरत, श्री जे के जैन नेमीसागर जयपुर सहित कई गणमान्य श्रेष्ठिजनो की उपस्थिति ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। 


इस विशाल आयोजन में वाचन प्रस्तुति के माध्यम से पूरे कार्यक्रम को कोर्डिनेट करने के लिए  सुश्री निष्ठा जैन सुपुत्री श्री मनीष - रचना चौधरी निवासी जयपुर अध्ययनरत प्रतिभा स्थली जबलपुर को *वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए* गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से सीईओ श्री आलोक कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। 

 

सुश्री निष्ठा जैन के इस सम्मान से पूरा जयपुर जैन समाज अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। 

सुश्री निष्ठा जैन व श्री विद्या सागर यात्रा संघ जयपुर के मुख्य संयोजक श्री मनीष - रचना चौधरी को हार्दिक बधाईयाँ व शुभकामनाये तथा साधुवाद 

 

 

LARGEST EARTHEN LAMP YAJNA

The World Record of ‘largest earthen lamp yajna' has been achieved by Param pujya Acharya shree 108 Vidhya sagar ji mahraj's disciple Muni pungav shree 108 Sudha sagar ji mahraj at Delhi, India. On Dec 31, 2018; largest earthen lamp yajna with record breaking numbers of earthen lamps was performed during Shree Bhaktamar ji deep mahaarchana.

 

Yajna was performed under guidance of Muni shree 108 Veersagar ji mahraj, Muni shree 108 Vishalsagar ji mahraj and Muni shree 108 Dhawalsagar ji mahraj.  Ms. Nishtha Jain, Pratibhashali Gyanodaya Vidyapeeth, Jabalpur coordinated the program..

 

भक्तामर महार्चना अनुष्ठान (9).jpeg

 

भक्तामर महार्चना अनुष्ठान (10).jpeg

 

भक्तामर महार्चना अनुष्ठान (1).jpeg

 

भक्तामर महार्चना अनुष्ठान (2).jpeg

 

भक्तामर महार्चना अनुष्ठान (3).jpeg

 

भक्तामर महार्चना अनुष्ठान (4).jpeg

 

भक्तामर महार्चना अनुष्ठान (5).jpeg

 

भक्तामर महार्चना अनुष्ठान (6).jpeg

 

भक्तामर महार्चना अनुष्ठान (7).jpeg

 

 

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...