Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
अंतरराष्ट्रीय मूकमाटी प्रश्न प्रतियोगिता 1 से 5 जून 2024 ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

श्रुत पंचमी महोत्सव के उपलक्ष्य में आर्यिका 105 श्री  दृढ़मति  माता जी ससंघ के सानिध्य में श्रुत पंचमी महोत्सव,बड़ा जैन मंदिर हनुमानताल जबलपुर में, सफलतापूर्वक  सानन्द संपन्न हुआ


Recommended Posts

श्रुत पंचमी महोत्सव के उपलक्ष्य में आर्यिका 105 श्री  दृढ़मति  माता जी ससंघ के सानिध्य में श्रुत पंचमी महोत्सव,बड़ा जैन मंदिर हनुमानताल जबलपुर में, सफलतापूर्वक  सानन्द संपन्न हुआ | संयम स्वर्णिम दीक्षा  महोत्सव के उपलक्ष्य में हनुमानताल के इतिहास  में प्रथम बार श्रुत पंचमी का कार्यक्रम भव्य तरीके  से सफलता पूर्वक हनुमानताल, जबलपुर,मध्य प्रदेश  समाज में मनाया  गया |

 

कार्यक्रम में सर्वप्रथम, संयम स्वर्णिम विद्यासागर संस्कार पाठशाला हनुमानताल के बच्चो के द्वारा मंगलाचरण किया गया |फिर आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की फोटो के समक्ष  द्वीप प्रज्जवलन ,चित्र  अनावरण  किया गया |कार्यक्रम का संचालन अमित जैन पड़रिया के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया | आर्यिका 105 श्री दृढ़मति माताजी के द्वारा श्रावको को श्रुत पंचमी की कहानी ,कविता और कथानक के माध्यम से श्रुत पंचमी का महत्व समझाया गया  |आचार्य श्री के 50वें संयम स्वर्णिम महोत्सव के बारे में बताया  गया |माताजी ससंघ को  सभी श्रावको ने शास्त्र भेंट किया किया |

 

माताजी ने हथकरघा ,प्रतिभा स्थली  के विषय में भी श्रावको को बताया |श्रुत पंचमी के उपलक्ष्य में हनुमानताल पाठशाला के बच्चो की बैंड पार्टी के द्वारा रैली और जिनवाणी जी की शोभा यात्रा निकाली गयी |इस प्रकार संपूर्ण कार्यक्रम सानन्द संपन्न हुआ |श्रुतपंचमी महोत्सव का पूरा कार्यक्रम हनुमानताल ट्रस्ट कमेटी,संयम स्वर्णिम साधु सेवा समिति ,संयम स्वर्णिम विद्यासागर संस्कार पाठशाला समिति ,महिला  परिषद् द्वारा आयोजित किया गया और सभी भाइयो ,बहनो के उपलक्ष्य में सानंद सफलता पूर्वक संपन्न हुआ |

 

 

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...