Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

संयम कीर्ति स्तंभ का शिलान्यास होगा


Recommended Posts

आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के 50 वे मुनि दीक्षा दिवस ''संयम स्वर्ण महोत्सव'' पर श्री देव पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शास्त्री वार्ड गोटेगांव में मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में मार्बल का लगभग 25 फीट का संयम कीर्ति स्तंभ बनेगा। ऐसे पूरे देश में लगभग 1100 बन रहे हैं। 2 मई 2018 दिन बुधवार को प्रातः 8:00 बजे शिलान्यास होगा। इस कार्यक्रम में निर्देशन ब्रह्मचारी मनोज भैया जबलपुर का रहेगा, यह पूरे भारत का अनोखा कीर्ति स्तंभ होगा इस में स्वर्ण अक्षरों में एवं रत्नों से कारीगरी होगी।

Link to comment
Share on other sites

02/05/2018
*संयम कीर्ति स्तंभ का शिलान्यास हुआ* 
गोटेगाँव जिला नरसिंहपुर( मध्य प्रदेश)
 आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के 50 वे मुनि दीक्षा दिवस *''संयम स्वर्ण महोत्सव'*' पर श्री देव पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शास्त्री वार्ड गोटेगांव में 
मुनि श्री 108विमल सागर जी महाराज
मुनि श्री 108 अनंत सागर जी   महाराज 
मुनि श्री 108 धर्म सागर जी महाराज
मुनि श्री 108अचल सागर जी महाराज 
मुनि श्री 108अतुल सागर जी महाराज 
मुनि श्री 108भाव सागर जी महाराज
 ससंघ के सानिध्य में मार्बल का लगभग 27 फीट का संयम कीर्ति स्तंभ बनेगा । ऐसे पूरे देश में लगभग 1100 बन रहे हैं । 
2 मई 2018 दिन बुधवार को प्रातः काल शिलान्यास हुआ। इस कार्यक्रम में निर्देशन ब्रह्मचारी मनोज भैया जबलपुर का रहा, यह पूरे भारत का अनोखा कीर्ति स्तंभ होगा इस में स्वर्ण अक्षरों में एवं रत्नों से कारीगरी होगी। इस कीर्ति स्तंभ के पुण्यार्जक सिंघई अनिल कुमारअनुपम साड़ी केंद्र सिंघई पंकज कुमार अनुपम मॉल वाले हैं। ज्ञात हो कि मुनि संघ के सानिध्य में प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में विभिन्न जगह संयम कीर्ति स्तंभ बन रहे है।
*मूकमाटी रचियता आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज* के आज्ञानुवर्ती शिष्य

*मुनि श्री विमल सागर जी*
*मुनि श्री अनंत सागर जी*
*मुनि श्री धर्म सागर जी*
*मुनि श्रीअचल सागर जी* 
*मुनि श्री अतुल सागर जी*
*मुनि श्री भाव सागर जी* महाराज के सानिध्य, प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में निर्मित हुए कीर्ति स्तम्भ 
*कम्पलीट*:- पिंडरई,लखनादौन,केवलारीराजनांदगांव ,जगदलपुर, सिवनी,चौरई, छिंदवाड़ा मंडला और घंसौर।
*इन्कम्प्लीट*:- नागपुर सिलवानी,गौरझामर, बिलहरा,(मार्बल आ चुका)
*प्रस्तावित*:- गोटेगाँव, नरसिंहपुर ,तेंदूखेड़ा (पाटन) तारादेही,बरेली(बाड़ी), पनागर।
*योजना*:- खितौला,रहली,झलोन, शहपुरा(भिटौनी)  
आप भी इन नगरों की तरह अपने नगर में संयम कीर्ति स्तंभ अवश्य बनवाएं। 
इस अवसर पर ब्रमचारी मनोज भैया जी जबलपुर ने कहा कि सहारनपुर में श्रावकों को ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज सहारनपुर नहीं आ रहे हैं लेकिन संयम कीर्ति स्तंभ रहेगा तो हम मानेंगे कि आचार्य श्री ही विराजमान हैं। सहारनपुर में तीन कीर्ति स्तंभ बन रहे हैं इस अवसर पर मुनि श्री विमल सागर जी ने कहा कि जिसका पुण्य रहता है उसके पास धन रहता है आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने स्वयं संयम धारण किया और जीवो को संयम के मार्ग पर लगाया गुरुदेव ने 50 वर्ष संयम में निकाले हैं यह 50 हजार वर्ष हो गए है । गोटेगांव की कीर्ति भी पूरी दुनिया में संयम कीर्ति स्तंभ के माध्यम से फैल जाए ।आचार्य श्री ने कहा था कि बुंदेलखंड के लोग भले ही धन का दान कम करें लेकिन चेतन रत्नों का दान करते रहते हैं जो मुनि आर्यिका एलक क्षुल्लक ब्रह्मचारी ब्रह्मचारिणी व्रती बन जाते हैं  । आचार्य श्री के निमित्त से अनेक लोगों की परेशानियां दूर हो गई।
*प्रेषक*:-
 इंजीअभिषेक जैन  गोटेगाँव
9993609541

IMG-20180502-WA0256.jpg

IMG-20180502-WA0255.jpg

Link to comment
Share on other sites

  • 3 years later...
×
×
  • Create New...