Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
अंतरराष्ट्रीय मूकमाटी प्रश्न प्रतियोगिता 1 से 5 जून 2024 ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

आर.एस.एस के कार्यक्रम में मुनि संघ का सानिध्य प्राप्त हुआ🌸


Recommended Posts

घाटोल  29-10-2023
 
*आर.एस.एस के कार्यक्रम में मुनि संघ का सानिध्य प्राप्त हुआ* 
 
 *100 प्रतिशत मतदान हो यह हमारी जिम्मेदारी है,* 
 
  *विश्व एक परिवार है जिसमें सबको जीने का अधिकार है* 
  
 *शरीर राष्ट्रीय संपत्ति है* 
 
 *ऑक्सीजन के लिए वृक्ष जरुर लगाए* 

 *देश को पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक मुक्त करना होगा

 सर्वश्रेष्ठ साधक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य  
मुनि श्री विमल सागर जी महाराज
मुनि श्री अनंत सागर जी महाराज
मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज
  के सानिध्य में हनुमान मंदिर नेगरेड़ परिसर मे
  29 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ का कार्यक्रम  हुआ 31 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे  आदर्श विद्यालय में मुनिश्री के द्वारा बच्चों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा के लिए टिप्स दिए जाएंगे

 इस अवसर पर  सभा को संबोधित करते हुए  मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि राष्ट्र के लिए समर्पित है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सभी सदस्य, भारत का उत्थान कैसे हो हमारे गुरुदेव ने 7 सूत्र दिए हैं, स्वस्थ तन शाकाहार से ही संभव है ,अपने जीवन में शाकाहार अपनाओ, स्वयंसेवकों को यह स्वयं को मजबूत बनाता है देश की रक्षा के लिए तत्पर रहे, सभी निरोगी बने ,किसी को कष्ट ना हो ऐसी भावना रखना चाहिए, विश्व एक परिवार है जिसमें सबको जीने का अधिकार है ,भारतीय संस्कृति को संत ही बचा कर रखे हैं, भारत की धरती पर करोड़ों गोकुल होते थे ,गौ माता बड़ी सयानी है, गाये कभी मांस नहीं खाती है, खाद्य पदार्थों में सूअर का मांस डल रहा है, गायो की रक्षा करे गौशालाओ में भेजे, राष्ट्र की रीढ़ गाय हैं, भारत देश गायों का रव सुनकर गौरव मानता था, गाय का पालन करें यह चेतन धन है सर्वश्रेष्ठ संपदा है, गाय चेतन धन है इसकी सुरक्षा करें ,शरीर राष्ट्रीय संपत्ति है ,इसका सही उपयोग करें, ऑक्सीजन के लिए वृक्ष जरुर लगाए, विदेशी लोग कम थे फिर भी राज करके चले गए एक वक्ता ने कहा कि सन 1925 से शुरुआत हुई थी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 2 वर्ष बाद शताब्दी पूरी होगी ,आज सांस्कृतिक गौरव लौट रहा है , हिन्दी भाषा को गौरव प्राप्त हो रहा है, योग को विश्व में मान्यता मिल रही है, भारत को वैभवशाली बनाने के लिए प्रयत्न किया जा रहा हैं, पारिवारिक वातावरण टीवी मोबाइल से बिगड़ रहा है, देश को पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक मुक्त करना होगा ,एक पौधा अपने जन्मदिन पर जरूर लगाएं ,स्वदेशी की ओर बढे विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें, देश का पैसा देश में रहे ,आने वाले समय में हमारा भारत फिर से विश्व गुरु बने ,युद्ध के समय में भारत ही कुछ दे सकता है ,100 प्रतिशत मतदान हो यह हमारी जिम्मेदारी है, राष्ट्रीय हित में मतदान हो पूज्य मुनिश्री ने हमें सानिध्य प्रदान किया हम आभार व्यक्त करते हैं.

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...