Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
अंतरराष्ट्रीय मूकमाटी प्रश्न प्रतियोगिता 1 से 5 जून 2024 ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

अहिंसा दिवस पर महामस्तकाभिषेक महोत्सव हुआ संपन्न*


Recommended Posts

भोपाल 02/10/2022                    

*महामस्तकाभिषेक महोत्सव हुआ संपन्न*

large.Screenshot_20221006-114100_YouTube.jpg.42b38be6d17867958100f97d7ac54df2.jpg

सर्वश्रेष्ठ साधक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 

शिष्य मुनि श्री विमल सागर जी महाराज, मुनि श्री अनन्तसागर जी महाराज, के सानिध्य मे एवं ब्रह्मचारी अविनाश भैया जी भोपाल के निर्देशन में

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र समसगढ़ भोपाल मध्य प्रदेश में 2 अक्टूबर 2022 रविवार को प्रातः काल श्री शांतिनाथ भगवान, क,अभिषेक, शांतिधारा, पूजन हुई व लोगों ने नृत्य के साथ भक्ति करके यह कार्यक्रम संपन्न किया इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए

 मुनिश्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि , हमारी भावना थी हमारी कि एक ऐसा विधान हो जिसमें पूरा भोपाल ,समहित हो, गुरुदेव के आशीर्वाद से यह विधान सानन्द संपन्न हुआ, क्षमा रुपी जल से अग्नि को शांत करके साधु शांत रहते हैं, इस यज्ञ में जो आहुति देते हैं वह तपस्वी हैं, यह पंच इंद्रिय का मनोरंजन नहीं आत्म रंजन है, सभी लोगों ने अपनी प्रिय वस्तु का त्याग किया एमपी नगर का मंदिर अतिशीघ्र बने इसके लिए 

इंदौर में पंचकल्याणक के लिए मंदिर की कमेटी ने निवेदन किया

 

दोपहर में 2:00 बजे जवाहर चौक से बिहार करके मुनि संघ पंचशील नगर पहुंचे जहां पर जल यात्रा महोत्सव में श्रीजी की शोभायात्रा में मुनि श्री शामिल हुए जहां पर चिन्मय दिव्य घोष के युवा भक्ति मय वातावरण में नृत्य कर रहे थे और बालिकाएं भी अपनी प्रस्तुति दे रही थी यहां पर सम्मान भी किया गया और श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि जल यात्रा से सभी को लाभ मिल जाता है, एक और चौबीसी एमपी नगर में बनने वाली है जो अद्वितीय होगी, जिनके जीवन में पंचशील सिद्धांत आ जाते हैं दुनिया आतुर हो जाती है, सबको अपने प्राण प्रिय है, इस अवसर पर विधायक श्री पीसी शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि आज सारी दुनिया को दिशा देने का कार्य जैन समाज ने किया है, नगर निगम अध्यक्ष किशन सिंह hmm जी सूर्यवंशी भी उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि दूसरी बार मुनि श्री के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ

                 

 पर *कार्यक्रम प्रवचन की लिंक देखें**🍃

https://youtu.be/BOHifSVyyKE

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...