Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

भारत ऐसा वटवृक्ष जिसकी जड़े बहुत गहरी हैं


संयम स्वर्ण महोत्सव

242 views

विचारों को साकार किया जा रहा है ऐंसा लगता है हम सक्रीय होते जा रहे हैं विचारों के पैर नहीं होते परंतु जो संयोग होता है तो मूक भी बोलने लग जाता है ।

 

उन्होंने कहा कि  पंगु व्यक्ति भी चलने लगता है , बुद्धिहीन व्यक्ति की बुद्धि भी चलने लग जाती है ,लोग संगीत की स्वर लहरियों में तल्लीन हो जाते हैं जब सम्यक दर्शन, ज्ञान, चारित्र की पूजन होती है। गुरुकुल परंपरा भारत की मूल संस्कृति का एक हिस्सा रहा है और पुनः इस संस्कृति को जागृत करने के लिए मंगल दीप प्रज्ज्वलित करने की आवश्यकता है। सूरज आसमान में है और नीचे टिमटिमाता दीपक है । बहुत सारे विचारों को सपनों को साकार करने के लिए पुरुषार्थ रुपी दीपक जल दिया जाय तो सूरज की तरह तेज उत्पन्न हो सकता है।प्रकृति में गति पुरुष के माध्यम से आती है प्रकृति को खिलौना समझकर उससे खेलने का उपक्रम किया जा रहा है जिसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। हम तोते की तरह रटने का प्रयास कर रहे हैं जबकि ज्ञान रटने से नहीं बल्कि अध्ययन से जाग्रत होता है। हम अपनी भूलों को भूलकर यदि सही उपक्रम की और दृष्टि करेंगे तो सही दिशा की और अग्रसर हो सकेंगे।

 

उन्होंने कहा कि भारत तो भारत के रूप में विद्यमान है उसे उसके वास्तविक स्वरुप में उद्घाटित करने की आवश्यकता है। अपने विचारों को संयोजित करके हम आपदा विपदाओं से मुक्त हो सकते हैं लेकिन श्रम के आभाव में ऐंसा नहीं हो पा रहा है, हम श्रमिक न बनकर आलस्य का पुतला बने रहे तो रुग्णता को प्राप्त होते गए। भारत एक ऐंसा वृक्ष है जिसकी जड़ें बहुत गहरी हैं परंतु विदेशी संस्कृति के रोपण से इस वृक्ष की सूरत हमने बिगाड़ ली है। आज प्राचीन भारत की कृषि लुप्तप्रायः हो रही है क्योंकि विदेशी यूरिया ने उर्वरा शक्ति को कमजोर बना दिया है। अलंकार और आभूषण रहित और नवरंग विहीन संस्कृति हमने बना ली है, हम विदेशी नक़ल के आदी बनते जा रहे हैं। हम जो बोल रहे हैं बह लय विहीन होता जा रहा है। भाबना बनाके और विश्वास को सुदृढ़ बनाने पर हम पुनः प्राचीन वैभव को प्राप्त कर सकते हैं बस अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक हमें इस विचार को पहुँचाने की जरूरत है। जब जीव अजीव से मिल जाता है तो सात शत्रु आ जाते हैं और आत्मतत्व कहीं खो जाता है। जीव से जीव मिले और दीप से दीप मिले तो विकास रुपी प्रकाश अवश्य फैलेगा, मोक्ष तत्व तक पहुँचने के लिए धर्म के बीज को सुरक्षित करना पड़ता है तब बट वृक्ष खड़ा होता है और मोक्ष फल की प्राप्ति होती है। विश्राम करते रहेंगे तो राम से वंचित रहेंगे क्योंकि आराम तो हराम बताया गया है। विश्राम को तजकर काम (पुरुषार्थ) करेंगे तो जरूर राम से साक्षात्कार होगा।

0 Comments


Recommended Comments

There are no comments to display.

Create an account or sign in to comment

You need to be a member in order to leave a comment

Create an account

Sign up for a new account in our community. It's easy!

Register a new account

Sign in

Already have an account? Sign in here.

Sign In Now
  • बने सदस्य वेबसाइट के

    इस वेबसाइट के निशुल्क सदस्य आप गूगल, फेसबुक से लॉग इन कर बन सकते हैं 

    आचार्य श्री विद्यासागर मोबाइल एप्प डाउनलोड करें |

    डाउनलोड करने ले लिए यह लिंक खोले https://vidyasagar.guru/app/ 

     

     

×
×
  • Create New...