Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

बालक कांपलेक्स सागर मध्य प्रदेश 12/01/2019 *महान होते हैं गुरु-मुनि श्री* सर्वश्रेष्ट साधक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आज्ञानुवर्त प्रभावक शिष्य पाठशाला प्रेरक मुनि श्री निर्णय सागरजी महराज एवम मुनि श्री पदम सागर जी महाराज के सानिध्य में संस्क


Recommended Posts

बालक कांपलेक्स  सागर मध्य प्रदेश 12/01/2019 *महान होते हैं गुरु-मुनि श्री* सर्वश्रेष्ट साधक  आचार्य श्री विद्यासागर  जी महाराज के आज्ञानुवर्त प्रभावक शिष्य पाठशाला प्रेरक मुनि श्री निर्णय सागरजी महराज एवम  मुनि श्री पदम सागर जी महाराज के सानिध्य में संस्कारो को प्राप्त करने के लिये पुरुष और महिलाओ की पाठशाला का प्रारंभ किया गया।
मुनि श्री पदम सागर जी महाराज ने आज आचार्य भक्ति का अर्थ बताते हुये आचार्य के गुणों पर प्रकाश डाला ।उन्होंने बताया कि आचार्यो में अनेक गुण होते हैं, जैसे सम्पूर्ण शास्त्रों के जानकार ,स्व और पर को जानने में कुशल,छत्तीस गुणों से सहित,बारह तप ,दश धर्म, पांच आचार्य, छह आवश्यक गुण, तीन गुप्ति ऐसे छत्तीस गुणों से सहित आचार्य की भक्ति करने और संयम को धारण करने से संसार भव सागर से पार हो सकते हैं तथा अपने अष्ट कर्मो को नाश कर सकते हैं।जन्म मरण के दुखों से भी छूट सकते हैं।
आज संसार मे सच्चे गुरुओ का मिलना कठिन व दुर्लभ हैं ।वर्तमान में आगम के अनुसार चर्या पालन करने वाले गुरु बड़े पूण्य के योग्य से मिलते हैं। हमें ऐसे गुरुओ का सानिध्य पाकर अपनी आत्मा का कल्याण करना चाहिए।13/01/2019 दिन रविवार को मुनि द्वय के प्रवचन होंगे ,साथ ही पाठशाला के बच्चों द्वारा अभषेक पुजन भी होगा। उसके बाद बच्चों को मिष्टान वितरण होगा।यह भी ज्ञात हो की आज से 15 वर्ष पहले 2005 में मुनि श्री निर्णय सागर जी के सानिध्य में बालक कॉम्प्लेक्स में बच्चों की पाठशाला प्रारम्भ की गई थी,जो कि आज दिनांक तक अनवरत जारी हैं। जैनेतर लोग भी आकर धर्म लाभ ले रहे हैं। 
आज की धर्मसभा में बंडा, विदिशा, जैसीनगर,आदि नगरों के साथ ही सागर के विभिन्न कालोनी अंकुर कालोनी, नेहा नगर आदि जगहों के लोगो ने श्री फल भेट किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनि संघ बालक कांपलेक्स में विराजमान है।कल की आहारचर्या बालक काम्प्लेक्स में ही होगी।
नीरज वैद्यराज पत्रकार
07582888100

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...