Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
अंतरराष्ट्रीय मूकमाटी प्रश्न प्रतियोगिता 1 से 5 जून 2024 ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

विहार अपडेट


Recommended Posts

पूज्य मुनि श्री समतासागर जी महाराज ससंघ का बागीदौरा से विहार, श्रद्धालुओं ने दी विदाई, आज गांगड़तलाई में मंगल प्रवेश बागीदौरा कस्बे में पांच महीने से प्रवासरत आचार्य श्री  विद्यासागरजी महाराज के परम शिष्य मुनिश्री  समता सागरजी और ऐलक निश्चय सागरजी महाराज का शुक्रवार को दोपहर दो बजे बागीदौरा से गांगड़तलाई के लिए विहार हुआ। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि मुनि संघ का रात्रि विश्राम थापड़ा में हुआ। शनिवार को सुबह भलेर गांव में उनकी आहारचर्या होगी। विहार के दौरान समाज के पुरुष, महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थे। इन पांच माह के दौरान मुनिश्री  समतासागरजी व निश्चय सागरजी महाराज ने अपने प्रवचनों के माध्यम से धर्मावलंबियों को उपदेश दिया। इसके अलावा प्रतिदिन प्रवचन माला, अभिषेक, शांतिधारा, आचार्य भक्ति आदि का श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। मुनि संघ  के विहार से श्रद्धालुओं की आखें नम हो गई । मुनि श्री  के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। इस दौरान समाज के  के अध्यक्ष सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...