Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

घाटोल के नवयुवक बिहार में चल रहे हैं


Recommended Posts

घाटोल 1/ 01/ 2024

 

 *नव वर्ष में सबके जीवन में सुख ,शांति समृद्धि में वृद्धि हो सभी स्वस्थ रहे* 

 

 

 *घाटोल के नवयुवक बिहार में चल रहे हैं* 

 

 *भारत के कई नगरों से लोग शामिल होंगे* 

 

घाटोल के नवयुवक बिहार में चल रहे हैं सर्वश्रेष्ठ साधक *आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज* के शिष्य मुनि श्री विमलसागर जी महाराज

 मुनि श्री अनंत सागर जी महाराज

मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज

मुनि श्री भाव सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश श्री दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र श्रमणोदय हीराता जिला डूंगरपुर (राजस्थान) 01 जनवरी 2024 सोमवार को प्रातः काल की बेला में हुआ नव वर्ष के प्रथम दिन धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री विमल सागर जी ने कहा कि अवसर आते है चले जाते है, जो अवसर का लाभ नहीं लेता है वह रह जाता है, फिर दुबारा अवसर मिलना कठिन होता है, देव पथ ,खेवपथ ने श्री सम्मेद शिखर जी, सिद्ध क्षेत्र पर ज्वार मक्के के दाने चढ़ाये थे जो अतिशय से मोती बन गये थे, अतिशय क्षेत्र की वंदना करने से अपने जीवन में अतिशय होते है, जिननाथपुरम खुणादरी जिला उदयपुर में हजारों वर्षों के लिए मंदिर रहेगा, जिसकी जैसी योग्यता हो पात्र बनकर पंचकल्याणक में सहयोग देना है,  

 

मुनि श्री भाव सागर जी महाराज ने कहा कि नव वर्ष प्रारंभ हो गया है सबके जीवन में सुख ,शांति समृद्धि में वृद्धि हो सभी स्वस्थ रहे गरीबों को भोजन,वस्त्र ओषधि एवं आवश्यक सामग्री की प्राप्ति हो सभी धर्म का आलंबन लेकर आगे बढ़ते रहे, प्रभु का हो या परोपकार का कार्य उसके लिए जो भी दान दिया जाता है ,अर्पित किया जाता है फिर उस धन संपत्ति का उपयोग नहीं करना चाहिए ,दान देने से भगवान और महान बनता है व्यक्ति ,दान से शत्रुता का नाश होता है ,दान बोलकर नहीं देने से बीमारियां होती हैं, परेशानी आती है, प्रतिमा मंदिर ,शिखर के लिए दान देने वाले की महिमा का वर्णन करने के लिए सरस्वती भी समर्थ नहीं है, पूर्वजों ने जो भी मंदिर बनवाए थे हम उनकी सुरक्षा कर रहे हैं यह महत्वपूर्ण कार्य है ,दान से सम्मान मिलता है ,पूरी दुनिया में प्रसिद्धि फैलती है ,घर से जो पूजन की शुद्ध सामग्री लाता है वह विशेष पुण्य का अर्जन करता है ,भरत चक्रवर्ती जब पूजन करते थे तो द्रव्य के पहाड़ बन जाते थे ,प्रभु की स्वर्ण और रतन से पूजन करना चाहिए ज्ञात हो कि मुनि संघ का पद बिहार दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र जिननाथपुरम खुणादरी जिला उदयपुर में 13 से 19 जनवरी 2024 तक होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के लिए चल रहा है। कमेटी ने जानकारी दी कि 2 जनवरी मंगलवार को डूंगरपुर में प्रातः 8 बजे ओटे के पास जैन समाज द्वारा मुनि श्री संसघ की मंगल आगवानी की जाएगी फिर बैंड बाजे के साथ महिलाओं के द्वारा मंगल कलश के द्वारा अभिनंदन कर महावीर नगर न्यू कॉलोनी मे मंगल प्रवेश होगा खुणादरी मैं मंगल प्रवेश 6 जनवरी को होने की संभावना है,वहां पूर्व से विराजमान आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी ससंघ मुनि संघ की मंगल आगवानी करेगी पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां जोरो से चल रही है विशाल पंडाल बनाया जा रहा है पूरे भारत के कई नगरों से लोग शामिल होंगे 100 से ज्यादा अस्थाई विशेष कमरे तैयार किए गए हैं यहां पर 511 वर्ष प्राचीन श्री आदिनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान हैं

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...