Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान ज्ञान कल्याणक के दिन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हुई


Recommended Posts

घाटोल 15-12-2023
 

 *प्रतिमाओं की  प्राण प्रतिष्ठा हुई* 

( पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान ज्ञान कल्याणक ) 


- - तीर्थंकर वाटिका श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के सामने प्रतापगढ़ रोड एन एच 56 घाटोल जिला बांसवाड़ा में सर्वश्रेष्ठ साधक *आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज* के शिष्य 
*मुनि श्री विमल सागर जी ससंघ* के सानिध्य में एवं 
प्रतिष्ठाचार्य बा.ब्र. प्रदीप "सुयश" भैया जी अशोक नगर के निर्देशन 
में 16 दिसंबर 2023 तक चलने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत 15 दिसंबर 2023 शुक्रवार को  ज्ञान कल्याणक मनाया गया अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, किये गए एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं।
   नवदीक्षित महामुनिराज की आहारचर्या संपन्न हुई
    *दोपहर में* भक्तिपाठ,ज्ञान कल्याणक की आंतरिक क्रियाएं, जाप  अनुष्ठान , श्री जी की स्थापना, मंत्र आराधना , अधिवासन, तिलक दान,नेत्रोन्मीलन,  सूरिमंत्र, प्राणप्रतिष्ठा मंत्र, सूर्यकला चंद्रकला, केवल ज्ञानोत्पत्ति, समवशरण रचना, मुनि श्री द्वारा दिव्य देशना, ज्ञानकल्याणक पूजन हवन आदि मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुई  कमेटी ने बताया कि नवदीक्षित मुनिराज को आहार दान करने का सौभाग्य राजा श्रेयांश तेजपाल , दर्वेश मुंगाणिया परिवार राजा सोम सुरेश मुंगाणिया परिवार को मिला

नवीन वेदी में प्रतिमा विराजमान करने का सौभाग्य इन परिवार को प्राप्त होगा
श्री अजितनाथ जी का जोदावत दीपेश परिवार,श्री संभवनाथ जी का सेठ शिरीश स्नेहिल परिवार,श्री संभवनाथ जी वेदी मणिलाल ,धनपाल, शांतिलाल वगेरिया श्री सुपार्श्वनाथ जी का उकावत सुंदर लाल ,पंकज,राजेश,मनोज,मुदित,सौम्य श्री शांतिनाथ जी का मुंगाणिया राजमल लक्ष्मीलाल श्री वासुपूज्य जी गर्भ ग्रह छत्र स्थापना कर्ता जयेश धीरावत परिवार को प्राप्त हुआ

आगामी कार्यक्रम यह होंगे

*रजतमय पंचकल्याणक महोत्सव घाटोल*

*मोक्षकल्याणक  नवीन मानस्तंभ  में प्रतिमा विराजमान  रथ यात्रा महोत्सव, श्रीजी की ,विशाल शोभायात्रा श्री वासुपूज्य भगवान, नवीन रजत वेदी पर विराजमान*

             16 दिसंबर 2023 शनिवार
                  मार्ग शीर्ष शुक्ल चौथ 

*कार्यक्रमस्थल*:-तीर्थंकर वाटिका श्री आदिनाथ  दिगंबर जैन  मंदिर के सामने प्रतापगढ़ रोड एन एच 56 घाटोल, जिला बांसवाड़ा, (राजस्थान)

          *प्रातः कालीन बेला*

*06:00 बजे से*- मंगलाष्टक, दिग्बंधन, रक्षामंत्र, शांतिमंत्र ,नित्यमह अभिषेक, शान्तिधारा, पूजन 

 *8:37 बजे से* - नव प्रभात की नई किरण के साथ भगवान आदिनाथ को निर्वाण प्राप्ति (मोक्षगमन) अग्नि कुमार देवो का आगमन , नख केश विसर्जन, सिद्ध गुणारोपण विधि, सिद्ध पूजन, मोक्ष कल्याणक पूजन, विश्व शांति महायज्ञ एवं मुनि श्री का प्रवचन 

              *दोपहर की बेला*

दोपहर 11 बजे से- श्री आदिनाथ मंदिर मे नवीन मानस्तम्भ में 8 प्रतिमा विराजमान  ,12 बजे श्री जी की विशाल शोभायात्रा दोपहर 2 बजे,नवीन रजत वेदी पर ,900 वर्ष प्राचीन श्री वासुपूज्य भगवान विराजमान एवं 3वेदी पर प्रतिमा विराजमान होंगे

Edited by harshit sitawat
Link to comment
Share on other sites

  • harshit sitawat changed the title to पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान ज्ञान कल्याणक के दिन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हुई
×
×
  • Create New...