Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

जिस घर में स्त्री गृह विज्ञान की कला में कुशल होती है वह घर स्वर्ग जैसा होता है*


Recommended Posts


*घाटोल 14-12-2023*

*प्रतिमायों के मुनि दीक्षा के संस्कार हुए*

*जिस देश में निर्दोष खेती होती है*

*देश एक परिवार है*

*भारत देश सोने की चिड़िया है, यह उड़ना भूल चुकी है*

*जिस घर में स्त्री गृह विज्ञान की कला में कुशल होती है वह घर स्वर्ग जैसा होता है*

( पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान तप कल्याणक की मांगलिक क्रियाएं हुई)
- तीर्थंकर वाटिका श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के सामने प्रतापगढ़ रोड एन एच 56 घाटोल जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) में सर्वश्रेष्ठ साधक *आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज* के शिष्य
*मुनि श्री विमल सागर जी,
मुनि श्री अनंत सागर जी,
मुनि श्री धर्म सागर जी,
मुनि श्री भाव सागर जी महाराज* के सानिध्य में
प्रतिष्ठाचार्य बा.ब्र.प्रदीप "सुयश" भैया जी अशोक नगर
के निर्देशन
में 16 दिसंबर 2023 चलने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत 14 दिसंबर 2023 को तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया कार्यक्रम में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, आरती, प्रवचन हुए एवं दिल्ली के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं।
नीलेश जैन बुढ़ार (मध्य प्रदेश ) के द्वारा संगीत की सुर लहरियों के द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है है।

  प्रातः काल पाणिग्रहण संस्कार विधि (बारात) हुई।

दोपहर में राज्याभिषेक, भेंटसमर्पण, महामंडलेश्वर नियुक्ति, सेनापति नियुक्ति , षट्कर्म उपदेश, दण्डनीति, ब्राह्मी सुंदरी को शिक्षा, नीलान्जना नृत्य, लौकान्तिक देवागमन , युवराज भरत व बाहुबली राज्यतिलक, दीक्षाभिषेक, दीक्षावन गमन, दीक्षा कल्याणक संस्कार विधि हुई।

भगवान को पिच्छिका देने का सौभाग्य समाधिया हीरालाल परिवार और कमंडल देने का सौभाग्य लालावत धनपाल सौधर्म इंद्र परिवार को मिला। विधि नायक एवं अन्य प्रतिमा के मुनि दीक्षा के संस्कार हुएं
शाम को संगीतमय महाआरती, शास्त्र प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं गौरझामर समाज द्वारा द्रव्य अर्पण किया गया
इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए। मुनिश्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि जिस देश में धर्मात्माओं की रक्षा होती है, वही धर्म टिकता है, जिस देश में निर्दोष खेती होती है, देश एक परिवार है,व्यापार न्याय पूर्वक करिए, भारत देश सोने की चिड़िया है, यह उड़ना भूल चुकी है, नौकर को जो मालिक बना दे वह प्रभु होते हैं, पिछलग्गु नहीं बनता है, सिंह की दौड़ मे दौड़ना है,हथकरघा के वस्त्र शुद्ध होते हैं अन्य वेस्त्रो में मटनटेलु नाम का अशुद्ध पदार्थ होता है,जिस घर में स्त्री गृह विज्ञान की कला में कुशल होती है वह घर स्वर्ग जैसा होता है, वर्तमान का पुरुषार्थ भाग्य बन करके चमकता है आगे,भगवान का जब जन्म हुआ था तब तीन लोक में तहलका मच गया था,कमेटी ने बताया कि इस कार्यक्रम में इन सभी ने सहभागिता की श्रीमती एसं परिमला पुलिस निरीक्षक बांसवाड़ा श्री कानसिंह भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बाँसवाड़ा ,श्री नानालाल जी साल्वी, पुलिस उपअधीक्षक घाटोल इन सभी का सम्मान किया गया |
श्री आदिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र जिननाथपुरम खुणादरी जिला उदयपुर में मुनि श्री विमल सागर जी ससंघ एवं आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्ण मती माताजी ससंघ के सानिध्य में एवं ब्रह्मचारी विनय "सम्राट" भैया जी बंडा के निर्देशन में 14 से 19 जनवरी 2024 तक पंचकल्याणक होगा एवं श्री  दिगंबर जैन  मंदिर निंबाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़, में मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ससंघ  के सानिध्य में एवं ब्रह्मचारी प्रदीप "सुयश" भैया जी  अशोक नगर के निर्देशन में  25 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक पंचकल्याणक संपन्न होगा

          आगामी यह कार्यक्रम संपन्न होंगे
                  *ज्ञान कल्याणक*
                  15 दिसंबर शुक्रवार
             
             *प्रातःकालीन बेला*

*06:00 बजे से*- मंगलाष्टक, दिग्बंधन, रक्षामंत्र, शांतिमंत्र नित्यमह अभिषेक, शान्तिधारा ,पूजन , ,तपकल्याणक पूजन,शांतिहवन

8:45  बजे मुनि श्री के प्रवचन

*9 बजे से* नवदीक्षित महामुनिराज की आहारचर्या(पंचाश्चर्य)

*मध्यान्ह 12 बजे* मंगलाष्टक, दिग्बंधन, रक्षामंत्र, शांतिमंत्र, भक्तिपाठ,ज्ञान कल्याणक की आंतरिक क्रियाएं, जाप  अनुष्ठान , श्री जी की स्थापना, मंत्र आराधना , अधिवासन, तिलक दान,नेत्रोन्मीलन,  सूरिमंत्र, प्राणप्रतिष्ठा मंत्र, सूर्यकला चंद्रकला, केवल ज्ञानोत्पत्ति, समवशरण रचना, मुनि श्री द्वारा दिव्य देशना, ज्ञानकल्याणक पूजन हवन आदि

                 *सांयकालीन बेला*

*06:30 बजे से* संगीतमय महाआरती,शास्त्र प्रवचन,

7:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम(सत्येंद्र शर्मा एंड पार्टी दिल्ली द्वारा कार्यक्रम )

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...