Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

महाप्रलय का महाप्रयोग बंद करो


संयम स्वर्ण महोत्सव

237 views

जैन संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने कहा है कि महाप्रलय को लेकर कई राष्ट्रों के वैज्ञानिकों द्वारा जो महाप्रयोग किया जाना है वह अभी भी जारी है। लगभग 27 किलोमीटर की सुरंग में महाविस्फोट करके यह प्रयोग किया जाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयोग नहीं होना चाहिए। प्रकृति की कई चीजें प्रयोग की नहीं, श्रद्धान का विषय है और उन्हें श्रद्धान तक ही सीमित रखना चाहिए। आचार्य श्री ने कहा कि मनुष्य जन्म सद्कर्मों से मिला है। इसे केवल खाने-पीने में दुरुपयोग मत करो। जन्म को सार्थक करना है तो आत्मा की लब्धियों को पहचानों और पुरुषार्थ कर परमात्मा बनने का यत्न करो।

 

आचार्यश्री ने कहा कि योग्यता को प्राप्त करना गुणों पर आधारित है, लेकिन योग्यता का उपयोग करना पुरुषार्थ पर आधारित है। जैसे करंट होने के बाद भी यदि बल्व जलाने का पुरुषार्थ न किया जाए तो अंधेरा ही रहेगा। इसी प्रकार आपकी आत्मा में कई लब्धियां हैं, लेकिन उन्हें प्रकट करने का पुरुषार्थ तो आपको करना होगा। आचार्यश्री ने कहा कि मनुष्य जीवन आसान नहीं है। इसे खाने-पीने में गंवाना अज्ञानता है। उन्होंने कहा कि एक इंद्रिय जीव भी अपनी क्षमता अनुसार पुरुषार्थ करता है और पंच इंद्रिय मनुष्य सारी क्षमता होने के बाद भी आलस्य कर जाता है। उन्होंने कहा कि यह जीवन के प्रति अपराध है।

 

आचार्यश्री ने कहा कि अंदर की आवाज को सुनना है और अनुभूति करना है तो बाहर की दुनिया से सम्पर्क विच्छेद करना होगा। हम अपनी पाजीटिव एनर्जी का कितना उपयोग आत्म कल्याण में कर रहे हैं यह स्रोत का विषय हो सकता है। आत्म की कई लब्धियां उपयोग करने से उद्घाटित होती है।

0 Comments


Recommended Comments

There are no comments to display.

Create an account or sign in to comment

You need to be a member in order to leave a comment

Create an account

Sign up for a new account in our community. It's easy!

Register a new account

Sign in

Already have an account? Sign in here.

Sign In Now
  • बने सदस्य वेबसाइट के

    इस वेबसाइट के निशुल्क सदस्य आप गूगल, फेसबुक से लॉग इन कर बन सकते हैं 

    आचार्य श्री विद्यासागर मोबाइल एप्प डाउनलोड करें |

    डाउनलोड करने ले लिए यह लिंक खोले https://vidyasagar.guru/app/ 

     

     

×
×
  • Create New...