Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज
  • entries
    14
  • comments
    20
  • views
    2,826

Contributors to this blog

*_अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आचार्यश्री के हृदयस्पर्शी, ऐतिहासिक प्रवचन_*


राजेश जैन भिलाई

2,018 views

 
 
 
 _21 फरवरी को इंदौर में *अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस* पर *परमपूज्य आचार्यश्री ससंघ के सानिध्य* में विशेष आयोजन हुआ इस आयोजन में *अनेकों विख्यात शिक्षाविद, हजारों की संख्या में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के तीन सौ से अधिक विद्यालय के जैन अजैन  संस्थापको, प्राचायो, विशिष्ट शिक्षकों* ने भाग लिया_
_इस अवसर पर *आचार्यश्री ने कहा कि हमारी मातृभाषा हमारी सम्वेदनाओं का माध्यम* है।_
_*आचार्यश्री ने अंग्रेजी माध्यम का भ्रमजाल नामक पुस्तक* का कई बार उल्लेख किया एवम इसे *सभी जनों को पढ़ने का संकेत* भी किया।_
_*प्रवचन के 19 वे मिनट* के बाद सुनें कि *चीन, जापान, जर्मनी, फ्रांस, इजरायल ने बिना अंग्रेजी का स्पर्श किये अपनी मातृभाषा में पूरे विश्व मे अपना ध्वज* लहराया।_
 _इसी *प्रवचन 32 वे मिनट के बाद आचार्यश्री* ने बताया कि सौ डेढ़ सौ वर्ष पूर्व *भारतीय भाषा मे विज्ञान विषय पर शोध एवम अनुसन्धान हुआ था जिसमे 500 विमानों को तैयार किये जाने पर अनुसन्धान किया गया था इस शोध एवं अनुसन्धान की विशेषता थी कि प्रत्येक विमान को तीस से भी अधिक प्रकार से बनाया जा सकता है।*_
_प्रवचन  के ठीक एक घण्टे बाद *मातृभाषा हिंदी को अपनाने वाले सी ए अध्ययन संस्थान के मुखिया का उल्लेख* किया जिसके *मात्र हिंदी में अध्ययन करवाने से उस संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की एकाएक संख्या* बढ़ गई।_
_मैंने *इतने वर्षों बाद पहली बार देखा कि आचार्यश्री ने शिक्षाविदों, प्राचार्यो, शिक्षण संस्थान के संस्थापको संचालकों की जिज्ञासा का सारगर्भित समाधान* दिया।_
_मेरा *निजी आग्रह* है कि अपने व्यस्त समय मे से कुछ *समय निकाल* कर *आचार्यश्री के मातृभाषा पर ऐतिहासिक हृदयस्पर्शी प्रवचन अवश्य सुनें* न केवल सुने बल्कि सभी को सुनने का आग्रह भी इस आशा से करें कि हमारे एक छोटे से प्रयास से यदि *मातृभाषा को उच्च स्थान* मिलता है तो यह *हमारे लिये गर्व की बात* होगी_
_आपका अपना_
     *_• राजेश जैन भिलाई •_*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
21 फरवरी 2020 *अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस* आचार्यश्री विद्यासागरजी प्रवचन एवं कार्यक्रम (इन्दौर)
 
 
आचार्य श्री विद्यासागर मोबाइल एप्प डाउनलोड करें |

1 Comment


Recommended Comments

Create an account or sign in to comment

You need to be a member in order to leave a comment

Create an account

Sign up for a new account in our community. It's easy!

Register a new account

Sign in

Already have an account? Sign in here.

Sign In Now
  • बने सदस्य वेबसाइट के

    इस वेबसाइट के निशुल्क सदस्य आप गूगल, फेसबुक से लॉग इन कर बन सकते हैं 

    आचार्य श्री विद्यासागर मोबाइल एप्प डाउनलोड करें |

    डाउनलोड करने ले लिए यह लिंक खोले https://vidyasagar.guru/app/ 

     

     

×
×
  • Create New...