Jump to content
वतन की उड़ान: इतिहास से सीखेंगे, भविष्य संवारेंगे - ओपन बुक प्रतियोगिता ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

शक्कर के चक्कर में मत पड़ो, गुड़ के चक्कर में पड़ो, गुड़ में बहुत गुण: आचार्य विद्यासागर


Vidyasagar.Guru

2,099 views

7 फरवरी 2019.jpeg

शक्कर के चक्कर में मत पड़ो, गुड़ के चक्कर में पड़ो, गुड़ में बहुत गुण: आचार्य विद्यासागर

 

भाग्योदय तीर्थ परिसर में विराजमान आचार्य विद्यासागर महाराज ने बुधवार को धर्म सभा में कहा कि गुड गुणकारी है और कभी हानिकारक नहीं होता है। जबकि शक्कर के उपयोग से डायबिटीज की बीमारी बढ़ रही है और वह बहुत हानिकारक है। 

आचार्यश्री ने कहा शुगर में डूबोगे तो निश्चित रूप से डायबिटीज हो जाएगी। शक्कर के चक्कर में मत पड़ो गुड़ के चक्कर में पड़ो, गुड़ में बहुत गुण हैं। आपके आलसी बने रहने से आपको शुगर की बीमारी होती जा रही है। लाखों लोग प्रतिदिन इंसुलिन लगाकर भोजन कर रहे हैं। 

 

 

6 फरवरी 2019 आचार्य श्री विद्यासागर जी प्रवचन (सागर)


आचार्यश्री ने कहा कि शक्कर बनाने लाल से सफेद करने की प्रक्रिया रासायनिक पद्धति से होती है, जो खराब है। शक्कर से चक्कर आते हैं। किसी भी रूप में यह गुणकारी नहीं है। आज मानव बीमार हो रहा है तो उसमें सबसे बड़ी भूमिका शक्कर की है बीमारी में किसी और का हाथ नहीं आपका स्वयं का हाथ है। रसायन के माध्यम से शक्कर को सफेद किया जा रहा है और यह सफेद शक्कर जहर है। जीवन बचाने के लिए शक्कर छोड़ने की जरूरत है। 

सिद्धांत को सिद्धांत के रूप में स्वीकार करना चाहिए। भारत में जो शास्त्र लिखे गए हैं। मनगढ़ंत नहीं है। आप भावों का मिश्रण बनाइए। विष के अंश समाप्त हो जाएंगे। जितना गुड़ का उपयोग करोगे निश्चित रूप से बीमारियां भी आपसे दूर हो जाएंगे। आचार्यश्री ने कहा संसार में अद्भुत परिवर्तन आते हैं, जो हमारी समझ में नहीं आते हैं। सिद्धांत में कोई परिवर्तन संभव नहीं है लेकिन कुछ वस्तुओं के सम्मिश्रण होने पर परिवर्तन हो जाते हैं। आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन का अवसर विनोद पाटनी गुवाहाटी को मिला। आचार्यश्री की पूजन गोपालगंज जैन समाज के श्रद्धालुओं ने की इस अवसर पर लगभग एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने राजकोट जिनालय में अपने परिवार की ओर से मूर्ति विराजमान कराने की घोषणा की। आचार्यश्री की आहारचर्या बैशाखिया परिवार के चौके में हुई। आज आहारचर्या के बाद बैशाखिया परिवार ने सर्वतोभद्र जिनालय में एक बड़ी प्रतिमा विराजमान कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन मुकेश जैन ढाना और सुरेंद्र जैन मालथौन ने किया। 

आचार्यश्री विद्यासागर महाराज इन दिनों भाग्योदय तीर्थ परिसर में विराजमान है। आचार्यश्री की शिष्या आर्यिका ऋजुमति माताजी का रहली से, आर्यिका अकम्पमति माताजी का गौरझामर से, आर्यिका उपशांतमति माताजी का सुरखी और आर्यिका गुणमति माताजी का परसोरिया से विहार कर भाग्योदय तीर्थ सागर आने के संकेत हुए है। आर्यिका विज्ञान मति माताजी भी आचार्य श्री के दर्शनों के लिए बिलहरा से विहार करते हुए सागर पहुंच रही है। जबकि झांसी में विराजमान आर्यिका पूर्णमति माताजी ससंघ विहार कर 1 सप्ताह में ललितपुर पहुंचेगी और वहां से उनके भी सागर पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार तक 63 माताजी (कुल 6 संघ) भाग्योदय में विराजमान हो जाएंगी। 

सभा को संबोधित करते आचार्यश्री इनसेट- आचार्यश्री से मिलने कमिश्नर, आईजी और डीआईजी पहुंचे। सभी ने लिया आशीर्वाद। 

मुनिश्री समय सागर महाराज ईसुरवारा पहुंचे - सागर. मुनिश्री समय सागर महाराज खुरई से सागर की ओर बिहार कर रहे हैं। बुधवार शाम मुनिसंघ का बिहार जरुआखेड़ा से मुनि सुधासागर महाराज की जन्मस्थली प्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र ईसुरवारा के लिए हुआ। शाम 5 बजे भव्य अगवानी हुई। मुनि संघ की 8 फरवरी को सागर में भव्य अगवानी होगी। भाग्योदय में विराजमान आचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन करने के लिए सागर संभाग के आयुक्त मनोहर दुबे, सागर पुलिस आईजी सतीश सक्सेना और डीआईजी राकेश जैन पहुंचे। आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया और चर्चा की। 

0 Comments


Recommended Comments

There are no comments to display.

Create an account or sign in to comment

You need to be a member in order to leave a comment

Create an account

Sign up for a new account in our community. It's easy!

Register a new account

Sign in

Already have an account? Sign in here.

Sign In Now
  • बने सदस्य वेबसाइट के

    इस वेबसाइट के निशुल्क सदस्य आप गूगल, फेसबुक से लॉग इन कर बन सकते हैं 

    आचार्य श्री विद्यासागर मोबाइल एप्प डाउनलोड करें |

    डाउनलोड करने ले लिए यह लिंक खोले https://vidyasagar.guru/app/ 

     

     

×
×
  • Create New...