शुभ नामकर्म के आस्रव के कारण बतलाते हैं-
तद्विपरीतं शुभस्य ॥२३॥
अर्थ - जो अशुभ नामकर्म के आस्रव के कारण कहे हैं, उनसे उल्टे शुभ नामकर्म के आस्रव के कारण हैं। अर्थात् मन, वचन और काय की सरलता से और किसी को धोखा न देने से शुभ नामकर्म का आस्रव होता है |
English - The opposites of these (namely straightforward activity and honesty or candor) cause the influx of auspicious physique-making karmas.