

संयम स्वर्ण महोत्सव
- 18
- 4
- 0
महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद आचार्यश्री के दर्शनार्थ आज रामटेक पहुंचें
रामटेक/नागपुर. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जैन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज व भगवान शांतिनाथ के दर्शन किए। इस दौरान राज्यपाल सी. विद्यासागर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, सासंद कृपाल तुमाने, विधायक डी. मल्लिकार्जुन रेड्डी, नगराध्यक्ष दिलीप देशमुख आदि उनके साथ थे। राष्ट्रपति और आचार्यश्री के बीच करीब पांच मिनट तक चर्चा भी हुई। मंदिर व्यवस्थापन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। सुबह 11.45 बजे राष्ट्रपति का आगमन हुआ। राष्ट्रपति कोविंद ने आचार्यश्री को श्रीफल अर्पण कर आशीर्वाद लिया।
दर्शन के बाद आचार्यश्री के कक्ष में राष्ट्रपति ने संवाद किया। भारतीयत्व, संस्कृति, सभ्यता की पहचान बढ़ाने, स्त्रीशिक्षा का सार्वजनिक प्रचार, मातृभाषा में शिक्षा, खादी, स्वदेशी का प्रचार संबंधी नियोजित नीति की अपेक्षा व्यक्त की गई। राष्ट्रपति को मंदिर के हाथकरघा से तैयार किया गया कोट और स्मृतिचिह्न प्रदान किया गया। दोपहर 12.05 बजे राष्ट्रपति कामठी के लिए रवाना हुए।
-
1