Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

विद्योदय


Recommended Posts

आचार्य श्री विद्यासागर जी के जीवन पर बनी फिल्म "विद्योदय" अपने आप में एक अनुठी, अद्वितीय, बेमिसाल प्रस्तुति है। आचार्य श्री के जीवन के विभिन्न पलों व महत्वपूर्ण प्रसंगों को मूकमाटी के उद्धरणों से सजा कर बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म के निर्देशक, निर्माता व अन्य सभी सहयोगियों को बहुत बहुत साधुवाद।

Link to comment
Share on other sites

वहुत ही सुंदर तरीके से आचार्य श्री का जीवन चरित्र दिखाया । जो रेत से चित्र बनाने का तरीका आबेहुब था।मूकमाटी का बीच-बीच मे अच्छे से स्वाध्याय कराया ।जय जिनेन्द्र ।

Link to comment
Share on other sites

फिल्मकार ने बहुत ही उम्दा प्रस्तुतिकरण किया हैं विद्योदय का | विशेषतः आचार्यश्री की कृति (मूकमाटी) के द्वारा ही उनके जीवन चरित्र उजागर करने का सराहनीय प्रयास किया गया जो की अनूठा लगा | और फिल्म का पार्श्वसंगीत प्रभावी लगा |

Link to comment
Share on other sites

रांची शहर में *"विद्योदय "* डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रीमियर शो आज शाम को सम्पन हुआ....इस अवसर पर आज सकल दिगम्बर रांची जैन समाज के लोगों ने उत्साह से इस अद्भुत फ़िल्म को देखा और अपने को धन्य पाया...फ़िल्म  को देखकर सभी का मन आनंदित हो गया । देखते समय तो यूँ लग रहा था कि ये फ़िल्म कभी समाप्त ही न हो और निरंतर चलती रहे।

फ़िल्म में आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के दीक्षा से पूर्व विद्याधर की बाल्य काल,युवा अवस्था,आचार्य ज्ञान सागर महाराज द्वारा दीक्षा संस्कार ,मुनि अवस्था,आचार्य पदारोहण,मुनि दीक्षा,आर्यिका,ऐलक, छुल्लक दीक्षा एवं त्यागी व्रती व्रत प्रदान  को बहुत ही खूबी से दर्शाया गया । साथही उनकी प्रेरणा से निर्मित प्रतिभा स्थली, गौशालाएं,हथकरघा,हिंदी अपनाओं, इंडिया नही भारत बोलो आदि प्रमुख रूप से  चित्रित किया गया ।
                     
सभी महान पुज्य मुनि महाराजों ने भी इस फ़िल्म में पूज्य आचार्य भगवन से जुड़े संस्मरण सुनाये वो बहुत ही प्रेरणादायक है।

जय जय गुरुवर...
नमोस्तु गुरुवर?

संजय कुमार जैन पांड्या,
रांची

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...