Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
अंतरराष्ट्रीय मूकमाटी प्रश्न प्रतियोगिता 1 से 5 जून 2024 ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

स्मति नगर में 72 समोसरण विधान का ध्वजारोहण हुआ


Recommended Posts

20/03/2023

 इंदौर

 *इंदौर के इतिहास में प्रथम बार हो रहा है आयोजन* 

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर स्मृति नगर इंदौर (मध्य प्रदेश ) में सर्वश्रेष्ठ साधक

 *आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज* के शिष्य 

*मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ससंघ 

के सानिध्य में एवं ब्रह्मचारी अविनाश भैया जी भोपाल एवं पंडित पारस शास्त्री के निर्देशन में 20 मार्च सोमवार को 72 समोसरण विधान के अंतर्गत प्रातः काल की शुभ बेला में ध्वजारोहण अनिल जैनको ने किया। इसके बाद मंडप का उद्घाटन राजेश जैन लारेल परिवार ने किया। पूजन की द्रव्य सामग्री उदय नगर जैन समाज के द्वारा आई।

इस महाविधान में *सौधर्मेंद्र* संजय‌ कासलीवाल , *भरत चक्रवर्ती* आलोक सोधिया *कुबेर* सचिन कोल *महायज्ञ नायक* नीरज विद्यासागर *बाहुबली* भूपेंद्र शाह *ईशान इंद्र* राजीव सिंघई *सानत कुमार इंद्र* वैभव सराफ *माहेंद्र इंद्र* रितेश काला यह मुख्य पात्र है।

 

इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि स्थापना निक्षेप से भी पुण्य बढ़ता जाता है। अष्ट द्रव्य से पूजन जो करता है उनका पूर्ण बढ़ता चला जाता है। अपार पुण्य बढ़ता है, अद्भुत महिमा है समोशरण की,समोशरण में पैर में लेप लगता है, जिससे व्यक्ति उड़ने लगता है। यह भूवलय ग्रंथ में आया है भगवान की समीपता से प्रतिमाओं में शक्ति आ जाती है, गाय का पालन करना चाहिए, दया का खजाना प्रभु के पास होता है, मंदिर में बैर भाव भूल कर आना चाहिए, इंदौर के पुण्य का उदय उदय नगर से प्रारंभ हुआ,भगवान की प्रतिमा मंदिर बड़ा हो जाए जिनालय बने। शाहगढ़ समाज ने जब समोशरण विधान किया था तब आस पास बाजार लगाकर दान दिया था। 

 

 26 मार्च तक चलने वाले विधान जो स्मृति नगर इंदौर में 72 समोशरण विधान होगा जिसमें 21 से 24 मार्च तक चलेगा इसके अंतर्गत प्रतिदिन प्रात: काल अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान मुनि श्री के प्रवचन, रात्रि 8 बजे महाआरती , 8:30 बजे शास्त्र प्रवचन होंगे, 25 मार्च को प्रातः 8 बजे विश्व शांति महायज्ञ होगा एवं प्रातः 9 बजे प्रभु की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी 26 मार्च को मूलनायक पारसनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक होगा

 

 

 

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...