Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
अंतरराष्ट्रीय मूकमाटी प्रश्न प्रतियोगिता 1 से 5 जून 2024 ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

श्री आदिनाथ जी का जन्म महोत्सव बड़ी धूमधाम से बनाया गया


Recommended Posts

16/03/2023

 इंदौर

 

जो अच्छे कार्य करता है उसकी कीर्ति पूरे विश्व में फैलती है-मुनि श्री

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर छत्रपति नगर (मध्यप्रदेश) में सर्वश्रेष्ठ साधक *आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज* के शिष्य 

*मुनि श्री विमल सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में वास्तु शास्त्री इंदौर के निर्देशन में 16 मार्च गुरुवार को श्री आदिनाथ भगवान का जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया गया महमस्तकाभिषेक हुआ शांति धारा की गई इसके पश्चात प्रभु की शोभायात्रा निकाली गई लोगों ने मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया आरती उतारी और पूरा वातावरण जयकारों से गुंजायमान हो रहा था , छोटे बच्चें ने अपनी गुल्लक की राशि मंदिर निर्माण में दी

इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि जो दान के 7 क्षेत्रों में दान देता है वह पंचकल्याणक को प्राप्त होता है, भगवान के सभी कल्याणक धूमधाम से मनाना चाहिए,प्रत्येक कल्याणक के दिन श्रीफल चढ़ाना चाहिए, श्रीफल संपदा को प्रदान करने वाला होता है , श्री आदिनाथ भगवान धर्म के इंद्र है, मंदिर भी समवशरण का प्रतीक है ,जो अच्छे कार्य करता है उसकी कीर्ति पूरे विश्व में फैलती है महानगर( इंदौर) की महा महावीर जयंती मनाई जाए

19 मार्च को गोमटगिरी में बाहुबली भगवान का दोपहर में 1 बजे महामस्तकभिषेक होगा 18 से 26 मार्च तक स्मृति नगर में इंदौर में प्रथम बार 72 समोशरण विधान होगा

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...