atishay jain Posted February 11, 2023 Report Share Posted February 11, 2023 इंदौर 11/02/23 *सफलता आत्मविश्वास से मिलती है* - मुनि श्री *उमड़ रही है भीड़ भक्ति के अनुष्ठान में* *(सिद्धचक्र विधान महामंडल विधान दूसरा दिन )* श्री चंदप्रभु दिगंबर जैन मंदिर उदयनगर नगर इदौर (मध्य प्रदेश)में 11 फरवरी शुक्रवार को श्री सिद्धचक्र 512 मंडल विधान के अंतर्गतदूसरे दिन प्रातः काल की शुभ बेला मेंप्रभु की प्रतिमा का अभिषेक, शांतिधारा की गई लोगों ने भक्तिमय नृत्य करके श्रद्धा भक्ति दिखाई यह आयोजन सर्वश्रेष्ठ ब्रह्मचर्य धारक परम पूज्य .आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री विमलसागर जी ससंघ के सानिध्य में ब्रह्मचारी अविनाश भैया जी भोपाल के निर्देशन में चल रहा है। संगीतकार ऋषि भोपालके भजनों की प्रस्तुति चल रही है। प्रतिदिन प्रतिदिन रात्रि में आरती एवं ब्रह्मचारी भैया जी के प्रवचन चल रहे हैं इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री भाव सागर जी महाराज ने कहा कि उत्तम प्रकृति के मनुष्य बार बार विघ्न आनेपर भी प्रारंभ किए हुए कार्य को नहीं छोड़ते हैं अर्थात उसे पूरा ही करते हैं, आत्मविश्वास से सफलता मिलती है, भक्ति करने का अवसरसौभाग्यशाली लोगों को प्राप्त होता है, दान देने में बहाना बनाते हैं कई लोग बड़े-बड़े मकान, दुकान, वस्त्र, आभूषण खरीदते समय नहींसोचते हैं, भरा स्थान अच्छा माना जाता है। मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि पतन नहीं सम्मान हो यह भावना रहनी चाहिए, संकल्प करता है कायाकल्प, पूजन के बिना जो भोजन करता है वह भविष्य अभक्ष्य भक्षण करता है, प्रभु और गुरु की सेवा में संलग्नरहना चाहिए, जीवन भर की कमाई एक तरफ और एक दिन का अभिषेक पूजन का फल एक तरफ, पूजन नही करने से घाटा होता है, लाख काम छोड़कर पूजन करना चाहिए । *प्रेषक 😘 8318681665 9663711997 9575518222 91452 90814 74405 74558 Link to comment Share on other sites More sharing options...
Recommended Posts