Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
अंतरराष्ट्रीय मूकमाटी प्रश्न प्रतियोगिता 1 से 5 जून 2024 ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

श्री शांतिनाथ भगवान का  महा मस्तकाभिषेक हुआ संपन्न


Recommended Posts

भोपाल - 21/11/2022
 

जब 108 स्वर्ण पुष्पों से पूजन की गई

मुनि श्री विमल सागर जी महाराज
सर्वश्रेष्ठ साधक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 
शिष्य मुनि श्री विमल सागर जी महाराज एवम मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य मे एवं ब्रह्मचारी अविनाश भैया जी भोपाल के निर्देशन में
श्री दिगंबर जैन शांतिनाथ मंदिर रुचि लाइफ स्केप भोपाल मध्य प्रदेश में 21 नवंबर 2022 सोमवार को मूलनायक श्री शांतिनाथ भगवान का महा मस्तकाभिषेक, शांति धारा संपन्न हुई । इस अवसर पर मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि भगवान की दिव्य छवि का अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ। धार्मिक अनुष्ठान पुण्य वृद्धि के लिए होते हैं जो भगवान के दर्शन प्रतिदिन नहीं करता है रात्रि चर प्राणी बनता है। प्रतिदिन स्नान करते समय यह भावना रखना चाहिए कि अभिषेक, शांतिधारा, पूजन करना है। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के गृहस्थ जीवन के माता पिता आए थे उन्होंने 108 स्वर्ण पुष्पों से आचार्यश्री जी की पूजन की थी।
*आगामी कार्यक्रम होंगे*
*22नवंबर 2022 मंगलवार*  
प्रातः 7 बजे अभिषेक, शांतिधारा,पूजन मुनि श्री के प्रवचन, आहारचर्या श्री नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर नेमीनगर करोंद, भोपाल में होंगे।
मुनि श्री अनंत सागर जी महाराज एवम मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज पंचशील नगर में विराजमान हैं, आहारचर्या पंचशील नगर में  होगी

 *कार्यक्रम प्रवचन की लिंक देखे* https://youtu.be/HMWFrirJ4is

*गूगल मैप लोकेशन देखें*
Shri Mahaveer Digambar Jain Temple
https://maps.app.goo.gl/dV5KbKr2bEwds1pv7

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...