Jump to content
मूकमाटी प्रश्न प्रतियोगिता प्रारंभ ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

जब तक ज्ञान नहीं होता तब तक परिणामों का नियंत्रण नहीं हो पाता।


संयम स्वर्ण महोत्सव

798 views

आचार्य श्री विद्यासागर जी संघ.jpegजब तक ज्ञान नहीं होता तब तक परिणामों का नियंत्रण नहीं हो पाता। मोक्ष मार्ग का यदि श्रवण ही कर ले तो हमारे परिणाम भी उस पर चलने के हो जाते है। अंत समय में भी यदि हम धर्म के मार्ग पर चलकर मृत्यु को प्राप्त होते है तो भी हमारा कल्याण हो सकता है। यद्यपि हमें आज के काल में अवधि ज्ञानी नहीं मिलते लेकिन आज जो मोक्षमार्ग तीर्थंकरों के द्वारा लिखाया गया उस पर ही बढ़ना चाहिये।

 

गुरूवर ने बताया रोगी व्यक्ति लौकिक चिकित्सा से निराश होकर अन्त में आध्यात्मिक चिकित्सा में संतो के पास आता है।

 

मन के अधीन होना छोड़ देना कठिन है लेकिन संभव है स्वाध्याय एवं क्रिया करना दोनों आवश्यक है। कृत, कार्य, अनुमोदना तीनों से व्यक्तियों को पुष्प लाभ होता है। गुरूओं की वाणी अजर-अमर बनाने वाली होती है। परिणामों की विचित्रता पर ज्ञानी को श्रद्धान रखना चाहिए।अशांति मन में होती है शरीर तो मन द्वारा नियंत्रित होता है। धर्मध्यान के लिए छहों संघनन सहायक होते है।

 

अच्छा श्रावक दो बार ही अहार ग्रहण करता है। एक बार ग्रहण करता है वह योगी है। दो बार ग्रहण करता है वह भोगी तथा तीन बार करता है वह रोगी है।

 

मोक्ष मार्ग पक्का रास्ता है इस पर दुर्घटना नहीं होती है यदि हमें अच्छा मार्गदर्शक रूपी गरू का सानिध्य प्राप्त होता है।

 

आज गुरूवर का सुबह 8:30 बजे पाद प्रक्षालन महरौनी से पधारे श्रद्वालुओं द्वारा किया गया एवं तत्पश्चात् गुरूवर का पूजन किया गया।

 

यह जानकारी डॉ. धर्मेन्द्र जैन द्वारा दी गई एवं संचालन ब्रह्मचारी सुनील भैया जी इन्दौर द्वारा किया गया।

 

3 Comments


Recommended Comments

Create an account or sign in to comment

You need to be a member in order to leave a comment

Create an account

Sign up for a new account in our community. It's easy!

Register a new account

Sign in

Already have an account? Sign in here.

Sign In Now
  • बने सदस्य वेबसाइट के

    इस वेबसाइट के निशुल्क सदस्य आप गूगल, फेसबुक से लॉग इन कर बन सकते हैं 

    आचार्य श्री विद्यासागर मोबाइल एप्प डाउनलोड करें |

    डाउनलोड करने ले लिए यह लिंक खोले https://vidyasagar.guru/app/ 

     

     

×
×
  • Create New...