?◽?◽?◽?◽?◽?
*??संस्मरण??*
*?आर्यिका माँ पूर्णमति माताजी?*
*गुरु की आंखे बोलती फिर मुख की क्या बात।*
*धन्य उसी का माथ है,जिस पर गुरु का हाथ।।*
जिस शिष्य के मस्तक पर गुरु का हाथ हो,वह बड़े से बड़े कार्य को बड़ी सरलता से कर लेता है।गुरु का आशीर्वाद ही सब कर देता है।इसलिये आचार्य श्री जी के सानिध्य में जब भी कोई कार्यक्रम सम्पन्न होता है तो अंत मे आचार्य श्री जी यही कहते है- *गुरु जी के आशीर्वाद से ही सब हो गया।* यही गुण उनके शिष्यों में भी प्रतिबिम्बित होते है।
*?प्रसंग-?* बात उस समय की है जब आर्यिका श्री 105 पूर्णमति माताजी ससंघ का चातुर्मास दादाबाड़ी कोटा में चल रहा था। *चातुर्मास के दौरान 24 समवशरणों की रचना हुई और 24 तीर्थंकर विधान का आयोजन किया गया।* विमान के द्वारा आकाश से पुष्प-वृष्टि हो रही थी। अगले दिन प्रातः जिन्होंने शांतिधारा की थी,उनका विमान से शहर घूमने का मन हुआ। जैसे ही विमान ने उड़ान भरी,वह अचानक से नीचे गिर गया उसके सारे पुर्जे अलग-अलग हो गए।
जैसे ही माताजी ने यह बात सुनी,तुरन्त मन में अपने आराध्य गुरुदेव से प्रार्थना करने लगी,कि- *हे गुरुदेव! जिस विधान के लिए आपने आशीर्वाद दिया हो,मुझे पूरा विश्वास है उसमें कोई अनर्थ नहीं हो सकता।हे गुरुवर!मेरी श्रद्धा की लाज रखना।* अचानक से गुरुदेव की छवि माता जी के सामने आई और आशीर्वाद देकर अदृश्य हो गई।
कुछ लोग दौड़कर माताजी के पास आए और बोले-माताजी बहुत बड़ा आश्चर्य हो गया।दुर्घटना होते-होते चमत्कार हो गया। *विमान से एक साथ 7 लोग बहुत ऊंचाई से गिरे पर उन्हें एक खरोंच तक नहीं आई।* यदि विमान कुछ समय पहले गिरता तो चंबल नदी में गिरकर डूब जाता और कुछ समय बाद गिरता तो नगर में हादसा हो जाता।विमान के गिरने का स्थान सुनसान था।
अगले दिन प्रातः समाचार पत्रों में मुख्य पृष्ठ पर छपा- *कोटा में हुआ देवी चमत्कार।*
लेकिन यह कोई देवीय चमत्कार नहीं था, यह सब था *"गुरुदेव का ही आध्यात्मिक प्रभाव"* जो संभाल लेता है गिरते को।बचा लेता है डूबते को।।
गुरु भक्ति में अलौकिक शक्ति होती है।गुरु की शरण मे आकर शिष्य का पुण्य बढ़ने लगता है।उसका जीवन निखर जाता है।गुरु तो विराट,सम्राटों के भी सम्राट होते है,जिन्हें शीश झुकाने मनुज ही क्या देवता भी तरसते है।
*ऐसे गुरु जो निज आत्मा में डूबे रहते है,उन गुरु विद्यासागर जी महाराज के चरणों मे अनन्त बार नमोस्तु.........*??????
*? ज्ञानधारा से साभार?*
*✍? आर्यिका माँ पूर्णमति माताजी✍?*
?प्रस्तुति- नरेन्द्र जैन जबेरा?
?◽?◽?◽?◽?◽?