पहले नामकरण भविष्य की उज्ज्वलता के हिसाब से किया जाता था। हमने भारत का नामकरण इण्डिया कर दिया। इण्डिया का अर्थ है अपराधी, क्रूर, लड़ाकू, पुराने ढर्रे का व्यक्ति, भारत का नाम इण्डिया जानबूझकर अंग्रेजों ने किया है। भरत चक्रवर्ती के नाम से ये भारत नाम था जिसे विदेशी प्रभावों ने गुलामी की मानसिकता वाला इण्डिया बना दिया है। हम अपने नामकरण को, अपने प्राचीन इतिहास को स्वयं भुला रहे हैं। अंग्रेजियत मानसिकता के कारण प्रतिभा को दबा रहे हैं। जो कार्य बुद्धि से करना चाहिए वह आज 'इंटरनेट" के आदी (हेबूच्युल) बनकर कर रहे हैं।
-१६ अक्टूबर २०१६, भोपाल