Jump to content
मूकमाटी प्रश्न प्रतियोगिता प्रारंभ ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

कोटा

कोटा

विद्योदय प्रीमियर शो हुआ

कोटा 30 जून, आचार्य विद्यासागर महाराज के 50 वें मुनि दीक्षा दिवस के पर्व के अवसर आज सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन चरित्र पर बनी डॉक्यूमेट्री फ़िल्म विद्योदय का प्रीमियर शो आज सी पी ऑडोटोरियम में किया गया।
महामंत्री विनोद जैन टोरडी ने बताया कि सर्वप्रथम सांय साढ़े 7 बजे आचार्य विद्या सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन प्रकाश कुमार प्रदीप कुमार द्वारा किया गया।
अध्यक्ष अजय बाकलीवाल ने सभी अतिथियों का अभिनन्दन किया।
डॉक्यूमेट्री फ़िल्म में आचार्य विद्या सागर महाराज के दीक्षा से पूर्व विद्याधर की बाल्य काल,युवा अवस्था,आचार्य ज्ञान सागर महाराज द्वारा दीक्षा संस्कार मुनि अवस्था,आचार्य पदारोहण,मुनि दीक्षा,आर्यिका,ऐलक, छुल्लक दीक्षा एवं त्यागी व्रती व्रत प्रदान साथही उनकी प्रेरणा से निर्मित प्रतिभा स्थली,गौशालाएं,हथकरघा,हिंदी अपनाओं, इंडिया नही भारत बोलो आदि प्रमुख रूप से चित्रित किया गया।
1008 दर्शनार्थियों ने फ़िल्म को देखा और सराहा।
                        मनोज जैन आदिनाथ

  • Member Statistics

    14,049
    Total Members
    926
    Most Online
    Pahal Jain
    Newest Member
    Pahal Jain
    Joined
  • Gallery Statistics

    31.4k
    Images
    173
    Comments
    1.2k
    Albums
×
×
  • Create New...