Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
अंतरराष्ट्रीय मूकमाटी प्रश्न प्रतियोगिता 1 से 5 जून 2024 ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

विद्यासागर नाम अमर है || kavita on aachary shri vidyasagar maharaj || by sajal jain||

   (0 reviews)

803
Views
0
Comments
0
Reviews

Submitted

Description

हमे आप विभिन्न माध्यमों से भी follow कर सकते है

You tube - https://www.youtube.com/channel/UCjP9oxKApdGMtJzjcskdD_Q

Instagram - https://www.instagram.com/sajal_jain1725/

Face book Page. -https://m.facebook.com/kavisajaljain/?ref=bookmarks

 

पर्यूषण पर्व विशेष
गुरुदेव के प्रति काव्यांजलि

कोन लगा सकता उनके कद का अंदाजा 

वो आसमान है और सर झुकाये बेठे है 
                                             
                                                - अज्ञात

पूछ आओ तुम हिमगिरिओ से तुमसे ऊंचा कौन है?

सागर की लहरों से पूछो तुम समूचा कौन है?

ओ चिरैया उड़ने वाली किसके नारे बोती हो,

चलने वाली तेज हवाएं किसकी महिमा ढोती हो।

बागों म् माली मलए किसके लिए सँजोता है,

जल्दी उठने वाला सूरज किसकी राह सँजोता है।।

उत्तर में गंगा से पूछो दक्षिण में कृष्णा से,

पश्चिम में चम्बल से पूछो पूरब में ब्रम्हा से,

अटक से लेकर कटक तक पूछो काश्मीर से कन्या तक,

पूछो हिन्द महासागर से पूछो कंचनजंगा तक।

घूम आओ तुम ये जग सारा फिर तुमको ये मुकाम मिलेगा

इस दुनिया मे सबसे ऊंचा विद्यासागर नाम मिलेगा||1||

विद्यासागर नाम अमर है अमरत्व की निशानी है

कही नही देखी जा सकने वाली एक कहानी है

शब्द छाप दो इतिहासो में कविता और किताबो में

कह दो बड़े बड़े ग्रंथो से गीता और कुरानो से

विद्यागुरु की गौरव गाथा ब्रम्हा भी नही लिख सकता है

इतिहास के पन्नो से ये नाम नही मिट सकता है।।2।।

Instagram-Sajal_jain1725

fb-sajal jain 

- sajal jain


×
×
  • Create New...