- With All Calendars
- Download iCalendar export
- Subscribe to iCalendar feed
ALL
DAY
-
10 September 2019
दयोदय महासंघ अधिवेशन*दयोदय महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन १० सितंवर मंगलवार को श्री नेमावर तीर्थ पर*
जीव दया के क्षेत्र में संपूर्ण भारत में शताधिक गौ शालाओं का संचालन करने वाली संस्था
दयोदय महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन संत शिरोमणि आचार्य गुरूदेव श्री विद्यासागरजी महाराज के स संघ सानिध्य में दस लाक्षण महापर्व पर उत्तम त्याग के दिवस दिनांक १० सितंवर २०१९ दिन मंगलवार को श्री सिद्धक्षेत्र नेमावर में होंने जा रहा हैं। दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन ने जानकारी देते हुये वताया उक्त अधिवेशन में रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रातः7 वजे से आयोजन स्थल पर प्रारंभ हो जाएगा।एवं ८ वजे से आचार्य गुरूदेव की सामुहिक पूजन होगी तत्पश्चात ९:३० से आहार चर्या एवं १०:३० वजे से सामुहिक भोजन की व्यवस्था रहेगी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लकुमार जैन जबलपुर एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेन्द्र कुमार जैन कोषाध्यक्ष श्री प्रेमचंद जैन प्रेमी कटनी ने संस्था के सभी परम संरक्षक, संरक्षक, एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों एवं समस्त पदाधिकारीओं के साथ दयोदय गौशालाओं की प्रवंध कार्यकारणी सदस्यों एवं पदाधिकारीगणों के साथ संपूर्ण भारत के समस्त जीवदया प्रेमीओं को इस महा अधिवेशन में आमंत्रित किया हैं।उन्होंने सभी जीवदया के क्षेत्र में कार्य करने वाले गौ भक्तों को आमंत्रित करते हुये कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य हैं कि इस वर्ष का आचार्य गुरूदेव का चातुर्मास मध्यप्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में सिद्धभूमी श्री नेमावर तीर्थ पर १०/०९/२०१९ दिन मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है।
दोपहर १ वजे से अधिवेशन चातुर्मास स्थल पर प्रारंभ होगा।
जिसमें सभी आमंत्रित सदस्य गण आपस में अपना परिचय प्रदान करेंगे।
एवं महासंघ के पदाधिकारीगणों तथा अध्यक्ष महोदय की अनुमति से सदस्यों का सम्वोधन होगा। तत्पश्चात दोपहर३ वजे से परम पूज्य गुरूदेव आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज का सभी गौ भक्तो को आशीर्वाद एवं सम्वोधन होगा।
सायं६ वजे से आचार्य भक्ति संपन्न होगी।
महासंघ के सभी पदाधिकारियों ने समस्त भारत के एवं मध्यप्रदेश अंचल के जीव दया प्रेमीओं से अपील की हें कि वह अपने व्यस्तम समय में से समय निकाल कर कार्यक्रम में अवश्य पधारें, एवंअपनी गौ शालाओं की गतिविधियों का चित्र एवं विशेष जानकारी का बैनर बनवाकर साथ लेकर आये। जिसमें दयोदय महासंघ का उल्लेख हो।
नेमावर क्षेत्र हरदा रेल्वे स्टेशन से 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। हरदा में 9 की रात ठहरने की व्यवस्था या आने जाने का साधन की आवश्यकता हो वे श्री नवनीत जी जैन प्रभारी निमाड क्षेत्र हरदा से मोबाइल न 9752232323, 7772099681 पर पूर्व सूचना देकर संपर्क कर सकते हैं।
-
10 September 2019
27 वां दीक्षा दिवस (1 आर्यिका दीक्षा )आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज द्वारा दिनांक - 28 अगस्त 1993, शनिवार, प्रथम भाद्रपद शुक्ल बारस, वि० सं० 2050, के पावन अवसर पर श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र रामटेक जी, जिला - नागपुर (महाराष्ट्र) में 1 आर्यिका दीक्षा प्रदान की गईं -
आर्यिका शान्तिमति जी (समाधिस्थ)
इस वर्ष भाद्रपद शुक्ल बारस की पावन तिथि दिनांक - 10 सितम्बर 2019 को हम आर्यिका माता जी के रत्नत्रय की अनुमोदना करते है |
27 वें आर्यिका दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर आर्यिका माता जी के पावन चरणों में कोटि कोटि नमन।
🙏 वन्दामि माताजी 🙏