Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज
  • विद्यार्थियों के लिए

       (0 reviews)

    विद्यार्थियों के लिए विषय पर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी  के विचार

     

    1. पढ़ने की उम्र तक सभी दुर्व्यसन से उन्हें दूर रहना चाहिए। इससे उनके संस्कार दृढ़ होते हैं।
    2. वह विद्यार्थी ही देश का भावी योग्य नागरिक बन सकता है, जो जल्दी सोता व जल्दी उठता है।
    3. जल्दी सोने व उठने से ज्ञान बढ़ता है। अत: सभी विद्यार्थियों को इसका पालन करना चाहिए।
    4. ऐसे होटलों में नहीं जाना चाहिए, जो मांसाहारी हैं।
    5. पहले तो स्वयं ही होटल आदि में जाने का त्याग करना चाहिए। यदि ऐसा न कर सकें तो शाकाहारी होटल में जा सकते हैं।
    6. खाने पीने का नियम लेना चाहिए। इस नियम से आप समय पर खावेंगे, पीवेंगे। तो स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अप टू डेट रहेंगे आप और माइण्ड भी सही कार्य करेगा।
    7. रात्रि में न खाने का भी धीरे-धीरे अभ्यास करना चाहिए।
    8. पानी छानने के लिए एक छनना पास में रखें कहीं भी जावें तो कपड़ा से छानकर पानी पियें।
    9. आज विद्या की तरक्की हो रही है इस विद्या को ग्रहण करके विद्यार्थी तीनलोक का दास बनता जा रहा है।
    10. विद्या ऐसी ग्रहण करनी चाहिए कि जिससे तीनों लोक उसके दास बन जाये।
    11. आज सब अर्थ धन के पीछे विद्या ग्रहण करते हैं। इस विद्या से ज्ञान मिल सकता है परन्तु शांति नहीं मिल सकती।
    12. समीचीन विद्या के द्वारा ही गुणों की प्राप्ति हो सकती है।
    13. हमने विद्या को अर्थ का माध्यम बना रखा है इसलिए हम दु:खी हो रहे हैं व्यक्ति सुखी तभी हो सकता है जब वह समीचीन विद्या ग्रहण करें।
    14. विद्यार्थी खूब परीषह और उपसर्ग सहन करने में तैयार हो जाये तो वह तीनलोक को मात कर सकता है उसका स्वामी बन सकता है मोक्ष को प्राप्त कर सकता है।
    15. जिस शिक्षण के द्वारा जीवन में सुख शांति नहीं, वह शिक्षण किस काम का।

    User Feedback

    Create an account or sign in to leave a review

    You need to be a member in order to leave a review

    Create an account

    Sign up for a new account in our community. It's easy!

    Register a new account

    Sign in

    Already have an account? Sign in here.

    Sign In Now

    There are no reviews to display.


×
×
  • Create New...