Jump to content
सोशल मीडिया / गुरु प्रभावना धर्म प्रभावना कार्यकर्ताओं से विशेष निवेदन ×
नंदीश्वर भक्ति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

Vidyasagar.Guru

Administrators
  • Posts

    17,609
  • Joined

  • Last visited

  • Days Won

    584

 Content Type 

Forums

Gallery

Downloads

आलेख - Articles

आचार्य श्री विद्यासागर दिगंबर जैन पाठशाला

विचार सूत्र

प्रवचन -आचार्य विद्यासागर जी

भावांजलि - आचार्य विद्यासागर जी

गुरु प्रसंग

मूकमाटी -The Silent Earth

हिन्दी काव्य

आचार्यश्री विद्यासागर पत्राचार पाठ्यक्रम

विशेष पुस्तकें

संयम कीर्ति स्तम्भ

संयम स्वर्ण महोत्सव प्रतियोगिता

ग्रन्थ पद्यानुवाद

विद्या वाणी संकलन - आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रवचन

आचार्य श्री जी की पसंदीदा पुस्तकें

Blogs

Events

Profiles

ऑडियो

Store

Videos Directory

Everything posted by Vidyasagar.Guru

  1. नेमावर पहुँचकर, पूज्य गुरुचरणों मे, शिष्यों की तृप्त हुई अभिलाषा। ■ 7 दिसंबर 2015 गढ़ाकोटा के बाद आज 10 नवंबर 2019 का मंगलमयी दिवस जब नेमावर में विराजमान पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन करने मुनिश्री अजितसागर जी महाराज, ऐलक श्री दयासागर जी महाराज, ऐलक श्री विवेकानंद सागर जी महाराज ने पहुंचकर, गुरुचरणों का बंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह दृश्य बड़ा अद्भुत एवम मनोरम था। संघ में विराजमान अन्य मुनिराजों द्वारा भी मुनिश्री अजितसागर जी महाराज के दर्शन-प्रदक्षिणा कर विनय भावना प्रकट की। ज्ञातव्य है कि पूज्य मुनिसंघ विगतदिनों बैरसिया से पदविहार करते हुए नेमावर पहुँचे हैं। अब आने वाले दिनों में कब किनका, कहां की ओर विहार होगा, सबकी आंखें बस इसी ओर लगी हैं। ■ अनिल जैन बड़कुल, ए बी जैन न्यूज़
  2. समय, धन और बुद्धी तीनों को प्रदूषित कर रहा है मोबाइल: आचार्यश्री विद्यासागरजी ✍🏻 पुनीत जैन (पट्ठा) खातेगांव मैंने यह कार्य किया, ऐसा मत कहो। काम तो सब हो रहे हैं, बस अपने-अपने दायित्व निभाते जाओ। संकल्प और विकल्पों की आवश्यकता ही नहीं होनी चाहिए। संयोजना सही होती है तो कार्य भी उसी के अनुरूप होता जाता है। कर्म सिद्धांत को समझ कर अपने कर्तव्य को करते रहना चाहिए। शास्त्रों में कर्तव्य के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। कर्तव्य हो कृतित्व ना हो, कषायों का उन्मूलन हो। हम अच्छे और धार्मिक कार्यों द्वारा ही कषायों को खत्म कर सकते हैं। उक्त उद्गार नेमावर में विराजमान आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज ने चातुर्मास अवधि में सेवारत कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के अवसर पर कहे। शनिवार को प्रातः काल की बेला में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की पूजा के अवसर पर चातुर्मास अवधि में सेवारत खातेगांव, हरदा, अजनास, संदलपुर, नेमावर बानापुरा, इंदौर के कार्यकर्ता और समाज जनों द्वारा आचार्य श्री जी को श्रीफल समर्पित किया गया। वहीं ट्रस्ट कमेटी द्वारा कार्यकर्ताओं के सम्मान स्वरूप उनसे आचार्य श्री की पूजन में अष्टद्रव्य समर्पित करवाया गया। इस अवसर पर आचार्यश्री ने कहा कि आप कर्तव्य करेंगे तो सफलता निश्चित ही प्राप्त होगी। जिसका जैसा पुण्य होगा, कार्य भी वैसा ही होगा यह निश्चित है। अरिहंत देव द्वारा बताई गई विधि से कर्तव्य करेंगे तो हम भी कर्म को जड़ मूल से उखाड़ फेंकने में समर्थ होंगे। आप लोगों को नाम उल्लेख ज्यादा नहीं करना चाहिए। हमारा आशीर्वाद भी हमेशा कार्य के लिए होता है, कर्ता के लिए नहीं। आचार्यश्री ने मोबाइल के दुरुपयोग और भविष्य में उससे होने वाली हानियों के बारे में बताते हुए कहा कि आज विद्यालयों में शिक्षक और शिक्षार्थी दोनों ही मोबाइल के कारण अपने मार्ग से भटक रहे हैं। मोबाइल का सीमित उपयोग होना चाहिए। बच्चों को इस अपव्यय से बचाना चाहिए। किंतु इसके लिए आवश्यक है कि पहले माता-पिता स्वयं इस मोबाइल रूपी बीमारी से बचे। बड़ी-बड़ी कंपनियों के सीईओ भी अपने बच्चों को मोबाइल के लगातार प्रयोग से रोकते हैं। आज लोग गर्भ में बच्चा आते ही उनके लिए मोबाइल खरीद लेते है, मोबाइल के कारण खान-पान रहन-सहन सब कुछ बिगड़ रहा है। मोबाइल समय, धन और बुद्धी तीनों को प्रदूषित कर रहा है। अतः इन सब से बचने के लिए मोबाइल का प्रयोग सीमित करना होगा। आचार्यश्री के वचनों से प्रेरित होकर विद्यासागर कॉलेज के संचालक आलोक जैन और हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सप्ताह में एक दिन मोबाइल का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही सुरेंद्र जैन द्वारा आजीवन चाय एवं काफी का त्याग भी किया गया।
  3. *पिच्छिका परिवर्तन समारोह* *बीना जिला- सागर (मप्र)* 🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚 *07/11/2019* *दिन- गुरुवार* ✨✨✨✨✨✨✨✨ *⛳दिगम्बर सरोवर के राजहंस संत शिरोमणि आचार्य भगवन् श्री१०८विद्यासागर जी महामुनिराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य* 🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃 *⛳प.पू.मुनि श्री१०८पवित्रसागर जी मुनिराज* *🎉पुरानी पिच्छी लेने का सौभाग्य:-* *श्री अजय जी जैन श्रीमति संध्या जैन खुरई* ✨✨✨✨✨✨✨✨ *⛳ प.पू.मुनि श्री१०८प्रयोगसागर जी मुनिराज* *🎉पुरानी पिच्छी लेने का सौभाग्य*:- *श्री अजय जी जैन(पप्पूराजा) श्रीमति ज्योति जैन बीना* *श्री सुनील जी जैन श्रीमति मधु जैन पूजा जैन सुजय जैन(बाहुबली कालोनी) सागर* 💢💢💢💢💢💢💢💢 *सूचना प्रदाता* *नीतेश जैन(छोटू)* *अक्षय जैन(ईलू)*
×
×
  • Create New...