Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

Saurabh Jain

Moderators
  • Posts

    1,486
  • Joined

  • Last visited

  • Days Won

    42

 Content Type 

Forums

Gallery

Downloads

आलेख - Articles

आचार्य श्री विद्यासागर दिगंबर जैन पाठशाला

विचार सूत्र

प्रवचन -आचार्य विद्यासागर जी

भावांजलि - आचार्य विद्यासागर जी

गुरु प्रसंग

मूकमाटी -The Silent Earth

हिन्दी काव्य

आचार्यश्री विद्यासागर पत्राचार पाठ्यक्रम

विशेष पुस्तकें

संयम कीर्ति स्तम्भ

संयम स्वर्ण महोत्सव प्रतियोगिता

ग्रन्थ पद्यानुवाद

विद्या वाणी संकलन - आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रवचन

आचार्य श्री जी की पसंदीदा पुस्तकें

Blogs

Events

Profiles

ऑडियो

Store

Videos Directory

Posts posted by Saurabh Jain

  1. जय जिनेन्द्र,

    जब हम विद्यालय जाते थे , तो अपनी उपस्थिति दर्ज कराते थे , हमे सोचा क्यों न अपनी बचपन की यादें ताज़ा करें.

    अगर आप पाठशाला में पढ़ रहे हैं, तो अपनी उपस्तिथि जरूर दर्ज करार्यें

     

    Attendance Please ....

    1 सबसे पहले लॉग इन करें

    2 फिर पाठशाला ज्वाइन करे https://vidyasagar.guru/clubs/324-आचार्य-श्री-विद्यासागर-दिगंबर-जैन-पाठशाळा/

    3 फिर यहाँ लिखें 

     

     

    • Like 2
  2. आप सभी को संयम स्वर्ण महोत्सव समिति एवं www.Vidyasagar.guru वेबसाइट की तरफ से दिवाली एवं नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं |

    इस  त्योहारी माहोल में आपके मन में उत्साह और उमंग देखते ही बनता हैं | आशा करते हैं, यह नव वर्ष आपके जीवन पथ के संकल्पों को शक्ति प्रदान करेगा , लक्ष्यों की पूर्ती कराएगा अथवा करने में प्रोत्साहन देगा |

     

    इस वर्ष हम सभी बना रहे हैं संयम स्वर्ण महोत्सव, हमारे गुरुवर आचर्य विद्यासागर जी का ५० व दीक्षा वर्ष, इसी उपलक्ष में आचार्य श्री के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद  से चल रहे सभी प्रकल्पो  को एक सूत्र में www.vidyasagar.guru पर संजोने का प्रयास चल रहा हैं |

    इस वेबसाइट के प्रति आपके विश्वास के लिए आप  सभी को ह्रदय से साभार (धन्यवाद) |

     

    vsgreeting.jpg

     

    एक निवेदन -  दीपावली हमारा त्यौहार है इस त्यौहार को हैप्पी दीपावली ना बोलकर महोत्सव के नाम से मनाएं या कहें भगवान के निर्वाण कल्याण महोत्सव की सभी को बहुत-बहुत बधाई हो क्योंकि हम जैन है और इस दिन हमारे अंतिम शासन नायक श्री महावीर स्वामी को मोक्ष की प्राप्ति एवं श्री इंद्रभूति गौतम गणधर को केवल ज्ञान की प्राप्ति इस दिन हुई थी इसलिए हमें हैप्पी दिवाली ना कहकर निर्वाण महोत्सव की बधाई देनी चाहिए आप सभी से निवेदन है कि आप अपने संबंधी रिश्तेदारों से वीर निर्वाण महोत्सव की बधाई कहेंगे

     

    भगवान महावीर के निर्वाण कल्याण महोत्सव की सभी को बहुत-बहुत बधाई  |

     

    जय जिनेंद्र

    आप सभी अपने सन्देश नेचे यही पर लिखे |

     

     

     

     

    • Like 1
  3. vs1.jpg
    बालक विद्याधर का जन्म सन 1946 में शरद पूर्णिमा के दिन माँ श्रीमती की कुक्षी से हुआ ... बचपन से ही धर्म मार्ग पर सदैव बढ़ते हुए इन्होंने आचार्य श्री ज्ञानसागर जी
    महाराज से दीक्षा पाई एवं आज हम सभी के समक्ष आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के रूप में विराजमान हैं.. 290 से अधिक मुनि एवं आर्यिकाओं को गुरुदेव द्वारा दीक्षा दी गई है .. 
    दिगंबर सरोवर के राजहंस आचार्य भगवान् का वर्तमान में चातुर्मास रामटेक नागपुर सानंद चलरहा है..|

     

    आचार्य भगवंत के चरणों मे शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर  शत शत नमन |

    vs2.jpg

    • Like 1
  4. On 9/4/2017 at 7:52 PM, Jain rahul said:

    Well managed website till time ever seen, Bahut Bahut anumodna .... !!

    Started the topic to just remind all members & making a request to admin...

    1. Posts & content uploaded by members should be verified by admin (whether its not against to Acharya Sri's deshna)

    2. Content made available by admin for download is verified by any of Acharya Sri's Sangh member (If possible)

     

    These steps will make us more authenticate & reliable towards, spreading the knowledge & information about Jainism as well Acharya Sri's Deshna !!

    Rest of members can also add valuable feedback here..

    नमोस्तु गुरुवर

     

    We are working on the process set up for same.....

    please let us know - if you have any instance / case / example which we can look on immediate basis....

  5. श्रावकों के लिए इस दशलक्षण पर्व को कैसे मनाना चाहिए एवं उनकी कैसी चर्या होना चाहिए, 30 rules List.. - मुनि सुधासागर जी  How should one celebrate Dus Lakshan Parva and what should do these 10 days by Muni SudhaSagar Ji 


    आचार्य विद्यासागरजी महाराज के शिष्य गुरुवर सुधा सागरजी महाराज  के अनुसार  श्रावको को  दस लक्षण में इन 30 नियमो  का पालन करन चाहिए  

     

    1. सुभे सूर्य उदय होने से पहले नो बार णमोकार मन्त्र बोलना , और सूर्य उदय होने से पहले बिस्तर छोड़ देना चाहिए
    2. घर के बने हुये मंजन करना , आयुर्वेदिक मंजन करना 
    3. चाय , कॉफ़ी का त्याग ,शराब गुटके,बीडी सिगरेट इत्यादि का त्याग 
    4. साबुन सोडा का त्याग क्योकि साबुन एवं सोडा नाली में जाकर असंख्यात जीवो को मारता है 
    5. पुरुष अगर हो सके तो दस दिन धोती दुपट्टा पहन ने का नियम लेले या शुद्ध सफ़ेद वस्त्र पहेने |महिलाये राग द्वेष रहित कपडे पहेने 
    6. बाजार का दस दिन कुछ भी ना खाए 
    7. दस दिन उपवास करे , शक्ति नहीं तो एकाशन करे , इतनी भी शक्ति नहीं हो तो एक टाइम अन्न और अक टाइम फल 
    8. केवल आवश्यकता होने पर शुद्ध जल ग्रहण करे वो भी छना हुवा घर का 
    9. भोजन एक ही स्थान पर करे वो भी मौन पूर्वक , होटल का भोजन नहीं करे 
    10. भोजन को प्रारंभ होने के पहले नो बार णमोकार मन्त्र पढ़े और समाप्त होने पर भी नो बार णमोकार मन्त्र पढ़े
    11. दही छाछ नमकीन पापड आदि दस दिन नहीं खाना 
    12. हरी सब्जी का 10 दिन त्याग  करना 
    13. दस दिन तक दाढ़ी बाल आदि नहीं मनाएंगे 
    14. जयपुर के बहार दस दिन तक यात्रा नहीं करना ,जहा तक जाना वह तक का नियम लेलो बाकी शेष भारत का ,विदेश का त्याग कर दो 
    15. सोंदर्य प्रसाधन का प्रयोग नहीं करेंगे,लिपस्टिक पाउडर आदि का त्याग
    16. चमड़े कि वास्तु का त्याग 
    17. किसी से लड़ाई ,झगडा नहीं करना,गाली मत देना , किसी को अपशब्द नहीं बोलना , पिट जाना मगर किसी को मत  पीटना , गाली सुन लेना मगर गाली मत बोलना किसी को
    18. प्रतिदिन दस लक्षण पर्व कि माला फेरना जैसे ॐ ऋ श्री उत्तम क्षमा धर्मान्गाये नम: इत्यादि
    19. कोई भी एक स्तोत्र या भक्तामर का पाठ करे 
    20. प्रतिदिन अभिषेक या पूजन करे 
    21. प्रतिदिन दो या चार जोड़ी से ज्यादा कपडे नहीं पहन ने का त्याग 
    22. स्वाध्याय या धार्मिक क्रिया के प्रवचन आदि में हम सम्मिलित होंगे ,मंदिर जी का कोई भी कार्यक्रम नहीं छोड़ेंगे 
    23. प्रतिदिन पापो का प्रक्षालन करते हुये दान जरुर करेंगे (आहार , औषधि दान इत्यादि ),मंदिरजी में भी दान कर सकते है 
    24. क्षमा भाव धारण करे , किसी से भी अगर बेर हुवा है , तो क्षमा मांग लेना 
    25. किसी कि निंदा आलोचना नहीं करना 
    26. प्रतिक्रमण प्रतिदिन करना और प्रतिदिन नहीं कर सको तो शाम को आलोचना पाठ पढ़ लेना 
    27. रात्री में चारो प्रकार के अन्न जल का त्याग , कोई बीमारी हो तो  दवाई कि छुट रख लेना 
    28. संभव हो सके तो अच्छे बिस्तर पर मत सोना , दस लक्षण पर्व में चटाई या दरी बिछाकर सोना
    29. फिल्म कार्टून सिनेमा, सीरियल , आदि नहीं देखना , हो सके तो प्रवचन आदि के अलावा टी वी बंद रखना 
    30. दस दिन ब्रह्मचर्यं व्रत जरुर पालन करना 
       
    • Like 4
  6.  समाधि मरण

    पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य-
    पूज्य मुनिश्री स्वभाव सागर जी महाराज का आज 11 अगस्त को प्रातःकालीन बेला में, पूज्य मुनिश्री पुराण सागर जी की उपस्थिति में धर्म ध्यान पूर्वक समाधिमरण हो गया है।

    विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

    अंतिम डोला यात्रा एवम संस्कार विधि लगभग 11 बजे के बाद होने की संभावना है।

    अनिल जैन बड़कुल, ए बी जैन न्यूज़

  7. गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज को मेरा शत शत नमन !!!

    Acharya Shri 108 Vidyasagar Ji Maharaj (4).jpg

    आप सभी से निवेदन इस पोस्ट पे कमेंट करके अपने भाव प्रकट करें - गुरुवर को नमोस्तु के रूप में अपनी भावांजलि प्रकट करें !

    • Like 3
  8. 1.thumb.jpg.719b3ec6debedfd47e18f121f7280d1c.jpg

    संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज को मेरा शत शत नमन !

    नमोस्तु गुरुवर 

    -

    सौरभ जैन जयपुर 

    आप सभी से निवेदन इस पोस्ट पे कमेंट करके अपने भाव प्रकट करें - गुरुवर को नमोस्तु के रूप में अपनी भावांजलि प्रकट करें !

    • Like 5
    • Thanks 1
  9.  

    1. संयम स्वर्ण महोत्सव - 50 वें मुनिदीक्षा महोत्सव के कार्यक्रम

    https://vidyasagar.guru/forums/topic/34-vidyasagar-guru/

    2. संयम स्वर्ण महोत्सव - 50वें मुनिदीक्षा दिवस के कार्यक्रम  
    https://vidyasagar.guru/announcement/1-1

     

    3. संयम स्वर्ण महोत्सव शोभायात्रा/प्रभात फेरी  
    https://vidyasagar.guru/calendar/event/1-1

    4. झाँकियाँ एवं कट आउट यहाँ से डाउनलोड करें   
    https://vidyasagar.guru/files/file/4-1

    5. नारे 
    https://vidyasagar.guru/forums/topic/12-vidyasagar-guru/

     

    6. संयम कीर्ति स्तम्भ - समस्त जानकारी
    https://vidyasagar.guru/clubs/7-1

    7. आर्किटेक्चर विवरण - कीर्ति स्तम्भ
    https://vidyasagar.guru/forums/topic/11-vidyasagar-guru/

    8. जुड़ें महत्वपूर्ण गतिविधियों से

    https://vidyasagar.guru/clubs/?f1[0]=0

    9. आचार्य श्री की प्रेरणा से संचालित  विभिन्न योजनाओं की जानकारी :https://vidyasagar.guru/clubs/?f1[0]=1

    10. प्रभातफेरी के लिए अनुमति का आवेदन -पत्र 

    जुलूस के लिए प्रशासनिक अनुमति हेतु आवेदन पत्र.docx

    11. आचार्यश्री की सूक्तियाँ (कोटेशन)

    https://vidyasagar.guru/forums/topic/33-vidyasagar-guru/

    आचार्यश्री की सूक्तियाँ (कोटेशन).docx

    12. आचार्यश्री जी के हाई रिजोल्यूशन में चित्र और वॉलपेपर 1.0

     

    13. शोभायात्रा और प्रभातफेरी के लिए बैनर

    Download cdr files  https://vidyasagar.guru/files/file/8-banner-sanyam-swarn-mahotsav594b59253d752_bannerimage.thumb.jpg.fee0ec63fc6d4fd4bb30e225a3fb68be.jpg

     

     

     

     

    ADD25.jpg

    Pravinbhai Banner 2.jpg

     

    घर पर लगाने के लिए बैनर की cdr फाइल 1.0.0

    5952063d0e77e_bannerforghar.png.0c0584abb44b7a826fe49e7492a074e0.png

    https://vidyasagar.guru/files/file/13-1

     

    • Like 2
  10.  

     

    1. सारे विश्व की सच्ची शान, विद्यासागर गुरू महान।
    2. विद्या गुरू को देख लो, त्याग करना सीख लो।
    3. विद्यासागर संत महान, चलते-फिरते ये भगवान।
    4. विद्यागुरू का सच्चा द्वार, हर जीवों से करते प्यार।
    5. जब तक सूरज चाँद रहेगा, विद्यासागर नाम रहेगा।
    6. अखिल विश्व में गूँजे नारा, विद्यासागर गुरू हमारा।
    7. विद्यागुरू का क्या संदेश, रहो स्वदेश, न जाओ विदेश।
    8. जगमग चमकें विद्यासागर, भरते सबकी खाली गागर।
    9. इंडियो छोड़ो, भारत बोलो, विद्यासागर की जय बोलो।
    10. विद्यासागर एक सहारे, जग में रहते जग से न्यारे।
    11. सुर नर इंद्र करे सब पूजा, विद्यासागर सम न दूजा।
    12. विद्यासागर संकट हारी, नैया सबकी पार उतारी।
    13. विद्यासागर नाम जो ध्याता, पापी भी भव से तिर जाता।
    14. ज्ञान के सागर, विद्यासागर।
    15. अध्यात्म के सागर, विद्यासागर।
    16. विद्यासागर नाम है उनका, गौ रक्षा का भाव है जिनका।
    17. नील गगन में एक सितारा, विद्यागुरू को नमन हमारा।
    18. जिनका कोई नहीं जवाब, विद्यासागर लाजवाब।
    19. विद्यासागर जिसे निहारें, नैया उसकी पार उतारें।
    20. जग जीवों के पालन हारे, विद्यासागर गुरू हमारे।
    21. विद्यासागर देकर ज्ञान, हर लेते सबके अज्ञान।
    22. विद्यागुरू का सच्चा द्वारा, सबसे अच्छा, सबसे न्यारा।
    23. एक ही नारा, एक ही नाम, विद्या गुरूवर तुम्हें प्रणाम।
    24. एक दो तीन चार, विद्या गुरू की जय जयकार।
    25. पांच छः सात आठ, विद्या गुरू के प्रभु सम ठाठ।
    26. नौ दस ग्यारह बारह, विद्यासागर जग में न्यारा ।
    27. तेरह चौदह पंद्रह सोलह, बच्चा बच्चा गुरू की जय बोला।
    28. सत्तरह अठारह उन्नीस बीस, विद्यागुरू को नवओ शीश।
    29. बिना तिथि के करें विहार, विद्यासागर सदा बहार।
    30. अखिल विश्व में गूंजे नाद, विद्यासागर जिंदाबाद।
    31. विद्यासागर किसके हैं, जो भी ध्यावे उसके हैं।
    32. पाप छोड़ के पुण्य कमाओ, पूरी मैत्री तुम अपनाओ।
    33. जैन जगत के कौन सितारे, विद्यासागर गुरू हमारे ।
    34. विद्यागुरू के वचन महान, जिससे रक्षित हिन्दुस्तान।
    35. विद्यागुरू से करते यदि प्यार, तो हाथ करघा को करो स्वीकार ।
    36. श्रीमति माँ का प्यारा लाला, विद्यासागर नाम निराला ।
    37. भव के दुख को हरने वाले, विद्यासागर गुरू निराले।
    38. भव्य जनों के हृदय खिलाते, मोक्षमार्ग गुरुवर दिखलाते।
    39. नैय्या मेरी पार लगा दो, विद्यासागर पास बुला लो।
    40. चेतन रत्नों के व्यापारी, विद्यासागर संयम धारी।
    41. विद्यासागर महिमावान, गुरू हैं कलियुग के भगवान।
    42. हर माँ का बेटा कैसा हो, विद्यासागर जैसा हो।
    43. छोड़ो हिंसा सीखो प्यार, विद्या गुरू की ही पुकार।
    44. मूकमाटी के रचनाकार, संयम का करते व्यापार।
    45. विद्यासागर मधुर अपार, बाकी सागर का जल क्षार।
    46. संयम उत्सव गुरू का आया, विद्यासागर नाम है भाया।
    47. विद्यागुरू गये बीना बारह. खुल गई दुग्ध शांतिधारा।
    48. बड़े बाबा के भक्त अनोखे, विद्यासागर जग में चोखे ।
    49. विद्यागुरू रत्नों की खान, होठों पर रहती मस्कान।
    50. संघ को गुरुकुल बनाया है, गुरु का वचन निभाया है।
    51. भावनाओं के हैं आकाश, विद्यागुरू सबके विश्वास।
    52. भक्तों के दुःख हरने वाली, गुरुवर की मुस्कान निराली।
    53. त्याग तपस्या प्रेम के सागर, भक्तों के गुरु विद्यासागर।
    54. विद्यासागर गुरु हमारे, श्रमण संस्कृति के श्रमण निराले।
    55. विद्यासागर जहां थम जायें, उसी जगह तीरथ बन जाये।
    56. विद्यागुरु का कहना मानों, पूरी मैत्री तुम अपना लो।
    57. विद्यागुरु का कहना है, स्वावलंबी रहना है।
    58. एक चवन्नी चांदी की, जय हो विद्यावाणी की।
    59. विद्यासागर अनियत बिहारी, पीछे पागल जनता सारी।
    60. चाहे हो कंगाल फकीरा, विद्यासागर हरते पीडा।
    61. विद्यासागर भव सागर तीरा, हरते सबकी भव की पीडा।
    62. मल्लप्पा, श्रीमति सुत प्यारे, विद्यासागर जग से न्यारे ।
    63. विद्यागुरु जग से वैरागी, ज्ञानचरण, शिवपथ अनुरागी।
    64. विद्यासागर वो कहलाया, जिसने दया धर्म सिखलाया।
    65. विद्यासागर लगते प्रभु वीरा, रत्नत्रय से चमकित हीरा।
    66. विद्यासागर किरपा करते, रत्नत्रय से झोली भरते।
    67. जिसके सिर गुरु हाथ होगा, बाल न बाका उसका होगा।
    68. ऊपर नभ में सूरज चमके, विद्यासागर जग में चमके(दमके)।
    69. धर्म ध्वजा गुरु फहराते, संत शिरोमणि कहलाते।
    70. बड़भागी शरणा पाते. विद्यागुरु सबको भाते।
    71. अंधों की लाठी बन जाते, विद्यागुरु पथ शुल हटाते ।
    72. धीर, वीर, गंभीर शूर हैं, विद्यासागर कोहिनूर हैं।
    73. सूर्य गगन में आग सहित है, विद्यासागर आग रहित हैं।
    74. चाँद रात में दाग सहित है, विद्यासागर राग रहित हैं।
    75. विद्यागुरु की कोमल काया, फिर भी छोड़ी जग की माया।
    76. रथ, घोड़े न पालकी, जय मल्लप्पा लाल की।
    77. स्वर्ण जयंती गुरु की आई, घर-घर में है खुशियाँ लाई ।
    78. जैन धर्म की जान है. विद्यागरु भगवान हैं।
    • Like 4
    • Thanks 1
    • Download all information in this pdf file:

       

                    Kirthi stumbh details.pdf

     

     समिति द्वारा संयम कीर्ति स्तम्भ की स्वीकृत अभिकल्पना (डिज़ाइन), सामग्री, आयाम इस प्रकार  हैं :

    • KS Model 1 -   7' X 7' X 25'10"  -    667 cu ft
    • KS Model 2  -  58" X 58" X 21'1"  -   283.78 cu ft
    • KS Model 3  -  4'1" X 4'1" X 14'3"    - 80.6 cu ft
    • KS model 4  -  10'3" X 10'3" X 22'8"  -  923 cu ft

    Marble Type (Material)

    • Makrana 1.5
    • Makrana 2
    • Wonder white

    Contractor 1
    Company name: Parshav construction
    Contact person: Chandrashekhar Ji
    Mobile: 9425148722
    email: csjein@gmail.com
    Address: 99, Haripura Vidisha 464001 Madhya Pradesh


    Contractor 2
    Company Name: Tilak Marble
    Contact Person: Rajiv Ji
    Mobile: 9414010733
    email: tilakhandicraft@gmail.com
    Address: Harmara road Madanganj - Kishangarh 305801 Ajmer Rajasthan

    Contractor 3
    Company Name: Erasmic Marbles
    Contact person: Sandeep Ji
    Mobile: 9829078311
    email: erasmicmarbles@gmail.com
    Address: Erasmic House Bye pass road Makrana 341505 Nagpur

     

    Rate list

    Price.jpg.e822ce98c058ca0fe3aadaf0ab5469b0.jpg

     

    • KS Model 1 -   7' X 7' X 25'10"  -    667 cu ft

    593f413dc2123_Drawing(3).thumb.jpg.2d59a5aa1947b00c6388fdbca03db26a.jpg

     

     

    KS Model 2  -  58" X 58" X 21'1"  -   283.78 cu ft

    593f41403569a_Drawing(4).thumb.jpg.97ee8e07ca0d158fc7f7f2754ac18038.jpg

     

    KS Model 3  -  4'1" X 4'1" X 14'3"    - 80.6 cu ft

    593f41329e4da_Drawing(1).thumb.jpg.3a3222d6c88dd6deee2c6b3afca1a0cf.jpg

     

     

    KS model 4  -  10'3" X 10'3" X 22'8"  -  923 cu ft

     

    593f413bddc72_Drawing(2).thumb.jpg.3002595747dffab8857ee4311a8bc158.jpg

     

     

    • Like 1
    • Thanks 1
×
×
  • Create New...