अब पुद्गलों का लक्षण बतलाते हैं-
स्पर्शरसगन्धवर्णवन्तः पुद्गलाः ॥२३॥
अर्थ - जिनमें स्पर्श, रस, गन्ध और वर्ण पाये जाते हैं, उन्हें पुद्गल कहते हैं। समस्त पुद्गलों में ये चारों गुण अवश्य पाये जाते हैं।
English - The forms of matter are characterized by touch, taste, smell, and color.
विशेषार्थ - स्पर्श गुण आठ प्रकार का है - स्निग्ध, रूक्ष, शीत, उष्ण, कोमल, कठोर, हल्का, भारी रस पाँच प्रकार का होता है - खट्टा, मीठा, कड़वा, कसैला और चरपरा। गंध दो प्रकार की है - सुगन्ध और दुर्गन्ध। वर्ण पाँच प्रकार का है - काला, नीला, लाल, पीला और सफेद। इस तरह बीस भेद हैं। इन भेदों के भी अवान्तर भेद बहुत हैं। ये सब गुण पुद्गलों में पाये जाते हैं।