अब लौकान्तिक देवों का कथन करते हैं-
ब्रह्मलोकालया लौकान्तिकाः ॥२४॥
अर्थ - ब्रह्मलोक नाम के पाँचवें स्वर्ग में रहने वाले देव लौकान्तिक हैं। उनका लौकान्तिक नाम सार्थक है; क्योंकि लोक यानि ब्रह्मलोक, उसके अंत में जो रहते हैं वे लौकान्तिक हैं। अभिप्राय यह है कि जिन विमानों में लौकान्तिक रहते हैं। वे विमान ब्रह्मलोक के अंत में हैं। अथवा लोक यानि संसार उसका अंत जिनके आ गया है, वे लौकान्तिक देव हैं; क्योंकि लौकान्तिक देव मरकर और एक जन्म लेकर मोक्ष प्राप्त कर लेते है |
English - The fifth Heaven i.e. Brahmaloka is the abode of Laukantikas, who take the next birth as humans and attain liberation.