Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

सर्वश्रेष्ठ साधक है आचार्य श्री


srajal jain

Recommended Posts

सर्वश्रेष्ठ साधक है आचार्य श्री
देवरी जिला सागर(म.प्र.) में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री विमल सागर जी, मुनि श्री अनंत सागर जी,मुनि श्री धर्म सागर जी,मुनि श्री अचल सागर जी,मुनि श्री अतुल सागर जी,मुनि श्री भाव सागर जी विराजमान है।
प्रवचन श्रृंखला में मुनि श्री भाव सागर जी ने कहा कि 17 जुलाई 2018 दिन मंगलवार को हमे आचार्य श्री का 51 वॉ मुनि दीक्षा दिवस मनाना है। आचार्य श्री ने हमे अपने 50 वर्ष दिए है अब हमें उनको लौटाना  है। इस दिन हम गरीबो को फल, औषधि, वस्त्र वितरण करे, ब्रम्हचर्य व्रत का पालन करे, प्रातः काल 10 मिनट का ध्यान करे। आज मंदिर के कार्यो में जो विघ्न डालते है उनको असाध्य रोग होते है,प्रत्येक कार्य मे विघ्न आते है। भगवान की प्रतिमा और वेदी सुंदर दिखे  इस प्रकार से छत्र, चमर, भामंडल और वेदी कमल पर स्वर्ण का कार्य होना चाहिए। मंदिर के लिए हम जितना समर्पित करेगे उससे ज्यादा हमे प्राप्त होगा। बीना बारहा एवं देवरी का पंचकल्याणक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हो यही हमारी भावना है।
मुनि श्री अचल सागर जी ने कहा कि हम सभी जीव दया के क्षेत्र में आगे आये और गौशाला की देख रेख करे। आज सबसे ज्यादा भ्रूण हत्या हो रही है। जो व्यक्ति परिग्रह कम रखेगा वही महान बन पाएगा।
संचालक ने जानकारी दी कि 17 जुलाई 2018 को प्रातः काल प्रभात फेरी,जुलूस,रैली,झांकी निकलेगी,तदोपरांत ध्वजारोहण होगा फिर आचार्य श्री की महापूजा,विधान ,प्रवचन,वृक्षारोपण होगा। सरकारी दफ्तर, अनाथालय, अस्पताल में मिष्ठान एवं फल वितरण।संयम कीर्ति स्तम्भ का लोकार्पण, सभी घरों में रंगोली,दीपक जलायेगे,तोरण द्वार बनायेगे,संयम स्वर्ण महोत्सव पुरुस्कार वितरण होंगे। व्यापारी इसदिन अपने प्रतिष्ठानों पर डिस्कॉउन्ट की सुविधा देगे। भजन संध्या एवं कवि सम्मेलन के कार्यक्रम भी आयोजित होगे।
प्रेषक- पंकज जैन (बीना बारहा) 9009502387
गौरव जैन मोदी7415143478

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...